Home Tags Population digvijay singh

Tag: population digvijay singh

दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम शिवराज सिंह का पलटवार, जनता को डराना चाहती है कांग्रेस: शिवराज

0

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाल ही में दिए बयान को लेकर सियासी गरमा-गरमी शुरू हो गयी है। दिग्विजय सिंह के मुस्लिमों की अपेक्षा हिंदुओं की आबादी अधिक होने वाले बयान पर सीएम शिवराज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह कह रहे थे कि हिंदुओं के मुकाबले मुस्लिमों की संख्या कम हो रही है, तो कुछ दिन पहले कमलनाथ कह रहे थे कि दंगे भड़क रहे हैं। मप्र में शांति बरकरार है तो चुनाव के समय इस तरह के बयान देकर क्यों लोगों को डराना चाहते हो आप लोग।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि हिंदुओं के मुकाबले मुसलमानों की आबादी कम है। उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी और संघ यह दुष्प्रचार करती है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है जो कि सरासर गलत है।

दिग्विजय ने कहा था कि मैं प्रमाणिकता के साथ इस बात को साबित कर सकता हूं कि हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है, और कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए।

मुसलमानों की तुलना में हिंदुओं की आबादी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है: दिग्विजय सिंह

0

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ रही है। दिग्विजय ने आगे कहा कि बीजेपी और संघ यह दुष्प्रचार करती है कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं प्रमाणिकता के साथ इस बात को साबित कर सकता हूं कि हिंदुओं की आबादी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
दरअसल दिग्विजय सिंह पिछले तीन दिनों से सागर जिले के दौरे पर थे जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने ये भी कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड एकदम साफ है। जनगणना ओबीसी आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। भाजपा और संघ जो प्रचार कर रहे हैं कि मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है यह सरासर झूठ है। असल में हिंदुओं की आबादी मुसलमानों के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं प्रमाणित कर सकता हूं कि बीजेपी और आरएसएस झूठ फैला रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही हर एक तबके का ध्यान रखती आयी है। फिर चाहे वो कोई भी हो। उन्होंने यह तक कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस हमेशा से गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। कांग्रेस ने सभी को न्याय दिलाया है। बेरोजगारों को रोजगार दिया और भूमिहीनों को भूमि दी है। उन्होंने कहा कि आबादी की जानकारी के लिए जनगणना होना बेहद जरूरी है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने भाजपा पर दुष्प्रचार का इल्जाम लगाया हो। पहले भी कांग्रेस इस तरह के इल्ज़ाम लगाती आ रही है। दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एकदूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे। दोनों ही पार्टियों के नेता एकदूसरे पर इल्ज़ाम लगाते नज़र आ रहे हैं।