Home Tags Prime minister of india

Tag: prime minister of india

PM मोदी ने दी MP को कई सौगातें, रीवा को बताया देश पर मर मिटने वालों की धरती

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को मध्यप्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का आयोजन रीवा के एसएएफ SAF ग्राउंड पर हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपए की 5 नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी का रीवा में यह तीसरा दौरा है।

रीवा में पीएम स्वामित्व योजना के तहत भी देश के 35 लाख ग्रामीण परिवार को प्रॉपर्टी कार्ड दिए गए। मध्यप्रदेश के विकास से जुड़ी 17000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। पीएम ने कहा कि पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना कर दिया।कांग्रेस ने 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की तो वहीं 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया।

पीएम ने वर्चुअली प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 11 हजार लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव समावेशी अभियान का रिमोट के जरिए शुभारंभ भी किया। एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल और ऐप की शुरुआत की। इस ऐप पर 9 अलग-अलग सरकारी अभियानों की प्रोग्रेस देखी जा सकेगी। पीएम ने वर्चुअली रीवा-इतवारी ट्रेन, छिंदवाड़ा-नैनपुर ट्रेन और नैनपुर-छिंदवाड़ा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रीवा की धरती शूर वीरों की धरती है। देश के लिए मर मिटने वालों की धरती है। मैं जितनी बार यहां आया हूं मुझे यहां हर बार भरपूर प्यार मिला है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने इस परिस्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और जनता को कहा लापरवाह

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने शनिवार को कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर के बाद जनता के साथ सरकार और प्रशासन लापरवाह हो गए थे । इसी के चलते कोरोना की दूसरी लहर नुकसान की वजह बनी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने आगे कहा कि कोरोना महामारी मानवता के सामने चुनौती है । हमें गुण-दोष की चर्चा किए बिना एक टीम के रूप में काम करना चाहिए। हम एक टीम के रूप में काम करे और अपने काम को तेज करके इस चुनौती को दूर कर सकते है।

उन्होंने कहा कि हमें पॉजिटिव रहना होगा और मौजूदा परिस्थिति में खुद को कोरोना नेगेटिव रखने के लिए सावधानियां बरतनी होंगी। वर्तमान परिस्थितियों में बेफिजूल बयान देने से भी बचना चाहिए। यह परीक्षा का समय है लेकिन हमें एकजुट रहना होगा और एक टीम की तरह कार्य करना होगा।

कोविड के वर्तमान हालात पर आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि सफलता और विफलता अंतिम नही है जारी रखने का साहस मायने रखाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम इस परिस्थिति का सामना कर रहे है क्योंकि सरकार,प्रशासन और जनता, सभी कोविड की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गए थे।

नरेंद्र मोदी ने किया देश को संबोधित, कहा लॉकडाउन सबसे अंतिम विकल्प

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश के नाम संबोधन किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय ले और सही दिशा में प्रयास करे तभी हम विजय हासिल कर सकते है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद करता हूं। मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने को खोया है, मैं उनके परिजनों को प्रति संवेदना जताता हूं। चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प और हौसले के साथ इसको पार करना है।

राज्य सरकार को लॉकडाउन से बचने की करी अपील

उन्होंने राज्यों से अनुरोध किया है लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में रखे। जनता से अपील करते हुए कहा कि दवाई के साथ साथ कड़ाई भी जरूरी है और इसे अपना मंत्र बना लेना चाहिए।

नहीं पढ़े लॉकडाउन की नौबत

मोदी ने कहा कि लॉकडाउन सबसे आखिरी विकल्प है। उन्होंने युवा साथियों से अनुरोध करते हुए कह कि वो अपने क्षेत्र में छोटी-छोटी कमेटिया बनाएं जिससे लोगों के बीच जागरूकता बढ़े।

सरकारी अस्पताल में फ्री मिलेगी वैक्सीन

बता दे कि पहले की तरह आगे भी सभी सरकारी अस्पताल में फ्री में वैक्सीन मिलती रहेगी। सभी इसका लाभ उठा सकेंगे। सभी का प्रयास जीवन बचाने के लिए है।

श्रमिकों का जीते भरोसा

मोदी ने कहा कि 18 वर्ष के उम्र के लोगों को तेजी से वैक्सीन उपलब्ध होगी।श्रमिकों को भी वैक्सीन तेजी से दिया जाएगा। राज्य सरकार श्रमिकों का भरोशा जताए रखे। और यह भी कहा कि वो जहा है वहीं रहे उन्हें वहां वैक्सीन भी मिलेगी और काम भी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगा को-वैक्सीन का दूसरा डोज

0

कोरोना वायरस की दूसरी लहर बढ़ती जा रही है। लोगों से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इससे पहले पीएम मोदी को भारत बायोटेक की देश में विकसित को-वैक्सीन की पहली डोज एक मार्च को लगी थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज AIIMS में मुझे कोरोना वैक्सीन की मेरी दूसरी खुराक मिली। टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है। अगर आप वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य हैं तो जल्द ही Cowin.Gov.In पर रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सीन लगवाएं।’

इसके साथ साथ उन्होंने लोगों से अपील की , अगर आप वैक्सीन के लिए योग्य हैं तो CoWin ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर टीका लगवाएं , वैक्सीनेशन ही उन रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है। बता दें कि देश में वैक्सीन की अब तक 9 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं।