Home Tags Punjab decided to promote students up to 10th

Tag: Punjab decided to promote students up to 10th

मध्यप्रदेश के बाद यूपी, गुजरात और हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं भी टलीं, पंजाब में 10वीं तक के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का फैसला

0

CBSE के बाद मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में अब यह परीक्षाएं 20 मई के बाद होने की संभावना है।

गुजरात सरकार ने भी परीक्षाओं को टालने का आदेश जारी कर दिया है वहा पर 15 मई के बाद हालात का जायजा लेकर एग्जाम की नई डेटशीट जारी की जाएगी। सरकार ने क्लास 1 से लेकर 9वीं तक और 11वीं के स्टूडेंट्स को बगैर परीक्षा के प्रमोट करने का भी फैसला लिया है।

हरियाणा सरकार ने भी 10वीं के स्टूडेंट्स को बगैर परीक्षा प्रमोट करने का फैसला लिया है। तो 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बाद में डेटशीट जारी होने की उम्मीद है।

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने तो 5वीं, 8वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स को बगैर परीक्षा लिए ही प्रमोट करने का ऐलान कर दिया है।