Home Tags Punjab

Tag: Punjab

15 अगस्त को भाजपा छोड़ ‘आप’ में शामिल होंगे सिद्धू: सूत्र

0

NewBuzzIndia:   

आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू 15 अगस्त को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

खबरों की माने तो 52 वर्षीय सिद्धू आप में शामिल तो होंगे लेकिन वो आने वाले पंजाब के विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं होंगे। सिद्धू आप के लिए जबर्दस्त प्रचार करेंगे।

सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की घोषणा स्वयं आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के ‌सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे। यही नहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत सिद्धू जो बीजेपी में हैं जल्द ही उनके भी ‘आप’ में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं।

शिवसेना का कमाल, मुस्लिम की दूकान पर लिखा ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, फिर हुआ धमाल !

0
Image of shivsena chief uddhav thakrey

पंजाब में शिवसेना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वह लगातार मुस्लिमों और पाकिस्तान को निशाना बना रही है। शिवसैनिकों ने जहां कुछ दिनों पहले कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों से मार पीट की थी तो वहीँ फिर से एक मुस्लिम दुकानदार को निशाना बनाते हुए उसकी दूकान पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ लिख दिया ।

मामला पंजाब के फगवाड़ा का है। शुक्रवार को यहाँ शिवसेना और मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुयी। जिसमे दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुयी। बाद में पुलिस मामले को ठंडा करने में कामयाब रही।

जानकारी के अनुसार शिवसेना के कार्यकर्ता राज्‍य उपाध्‍यक्ष इंद्रजीत करवाल के नेतृत्व में फगवाड़ा में पकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की जा रही थी। वही शिवसैनिकों के द्वारा एक मुस्लिम की दुकान पर लिखे गए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में जुबानी जंग शुरू हो गयी और फिर पत्थरबाजी भी शुरू हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों ग्रुप के लोगो के शांत किया।

पंजाब बीजेपी को बड़ा झटका, नवजोत सिंह और उनकी पत्नी ने थामा AAP का दामन !

1

Newbuzzindia:पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका देते हुए सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. खबरें ये भी हैं कि सिद्धू को पंजाब में आप की ओर से सीएम कैंडिडेट बनाया जा सकता है.

image

25 लाख नौकरियां और गाँवो में फ्री WI-FI की मिलेगी सुविधा, AAP ने किया ऐलान !

0

#Newbuzzindia/अमृतसर | पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। और सीधे पर युवाओं को लुभाने और आकर्षित करने वाली सुविधाओं के पासे फेक दिए है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अमृतसर में अपना ‘युवा घोषणापत्र’ जारी किया है जिसमे युवाओ को लुभाने वाली हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इस घोषणा पत्र में केजरीवाल ने 25 लाख नौकरियों का वादा किया तो साथ ही गाँवो में मुफ़्त WI-FI की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। अरविन्द केजरीवाल ने नशे के कारोबारियों को मृत्यु तक जेल में सजा देने का भी वादा किया।
केजरीवाल के अनुसार ये सारे वादे AAP के सत्ता में आ जाने के 5 साल के भीतर पुरे कर लिए जाएंगे।

अरविन्द केजरीवाल ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि, हमारा प्रयास युवाओ को नौकरी मांगने का नही बल्कि नौकरी देने लायक बनाने का है। आपको बता दे कि ये घोषणा पत्र पंजाब वार्ता समिति के अध्यक्ष कँवर संधु द्वारा तैयार किया गया था।

केजरीवाल ने पंजाब सरकार को भी निशाना बनाया साथ ही कहा कि अकाली दल और बीजेपी घबरा गयी है क्योंकि 2017 में पंजाब में aap की सरकार आने वाली है।

Posted from WordPress for Android

‘पंजाब की बात करने से पहले राहुल गांधी कराए अपना ड्रग टेस्ट।’

1

NewBuzzIndia:

image
Manjeet Singh, Akali Dal

पंजाब अपने युवाओं में तेज़ी से बढ़ते ड्रग्स की लत से जूझ रहा है। इसी बीच अकाली दल के एक नेता ने राहुल गांधी को ड्रग टेस्ट कराने की तसीहत दे के एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। मंजीत ने कहा कि, राहुल को पंजाब के ड्रग की समस्या पर कुछ कहने से पहले खुद का ड्रग टेस्ट करना चाहिए।

मंजीत ने कहा कि ड्रग्स की समस्या सिर्फ पंजाब में ही नहीं है बल्कि पूरा देश इससे जूझ रहा है। उन्होंने दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में कनॉट प्लेस में ड्रग्स मिलता है।

मंजीत ने कहा कि कांग्रेस दस साल से पंजाब में हार रही है, उन्हें लगता कि अगर पंजाब में दंगों जैसे हालात आ जाए तब शायद कांग्रेस जीत सकती है। इसलिए वो यह सब बातें कर के जीतना चाहते हैं। पूरे हिंदुस्तान में ही ड्रग्स की समस्या है। दिल्ली में चले जाइए हर जगह ड्रग्स मिलती है। इसलिए मैं कहूंगा कि पहले राहुल गांधी का ही ड्रग टेस्ट हो जाना चाहिए।

सुरजीत ने कहा कि हर चीज सरकार पर आती है, आज पंजाब को नशे को लेकर बदनाम किया जा रहा है। लेकिन आज हमारे पास 250 लोग एडमिट हैं और जगह 1600 लोगों के लिए बेड है। लोग कह रहे है कि बेड भरे पड़े हैं। एम्स की रिपोर्ट 10 जिलों की है जिसमें आया है 1.8% लोग हैं, इसे 22 जिलों का कर लो तो 1% रह जाएंगे।

दूसरे राज्यों में इससे ज्यादा है, नशे की लत को लेकर पंजाब बदनाम है। हमारे राज्य में नशा उगाया नहीं जाता। यहां आता है उसके लिए सरकार काम कर रही है, इसलिए हम बदनाम हैं।  नशा केन्द्रों पर नशा उपलब्ध नहीं होता। आदिकाल से हुआ है कि राक्षसप्रवृति के लोगों को संभालने के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा।

“कांग्रेस सत्ता में आई तो एक महीने में ख़त्म होगा नशे का कारोबार” – राहुल गाँधी

0

Newbuzzindia राहुल गांधी ने बढ़ते नशे के कारोबार और राज्य सरकार की अनदेखी पर  पंजाब सरकार को घेरा और खरी खरी सुनाई। राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस की ओर से पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे की बढ़ती समस्या को लेकर जालंधर में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुचे थे। इसी दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि, पंजाब को बचाने के लिए हम सबको मिल कर लड़ाई लड़नी होगी। बिना लडे़ अपराध और नशे से मुक्ति नहीं मिल सकेगी, क्योंकि अकाली नेताओं के संरक्षण में यहां यह सब हो रहा है।

 

राहुल गांधी ने आगे कहा की

राहुल ने कहा कि, पंजाब में नशे का कारोबार राज्य सरकार के संरक्षण में बढ़ा है। राहुल कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो एक महीने में नशे का कारोबार खत्म कर देगी।

इस बीच राहुल गाँधी ने राज्य सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि, पंजाब में आप केवल एक व्यापार आसानी से कर सकते हैं और वह है नशे का कारोबार, क्योंकि सरकार में शामिल लोगों के संरक्षण में यह फूलफल रहा है। राहुल ने कहा, यहां की पुलिस लाचार है अक्षम नहीं। जो पुलिस आतंकवाद पर जीत हासिल कर सकती है वह नशे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर सकती है।

 

पंजाबी भाषा को केजरीवाल देंगे बढ़ावा, दिल्ली के हर सरकारी स्कूल में होगा पंजाबी शिक्षक !

0

Newbuzzindia: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है । पिछले कई दिनों से जहां केजरीवाल पुंजाब में ड्रग्स के मुद्दे को उठाते हुए अकाली दल और भाजपा को घेर रहे है । अब केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाते हुए बड़ा फैसला लिया है ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी के चलते केजरीवाल ने  दिल्ली के लिए हर सरकारी स्कूल में पंजाबी शिक्षक की नियुक्ति करने का फैसला किया है।

दरअसल, केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। सरकार द्वारा एक विज्ञापन भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि अब  हर सरकारी स्कूल में कम से कम एक पंजाबी शिक्षक जरूर होगा। वहीं इस विज्ञापन  को लेकर सियासत गरमा गई है और विपक्ष की तरफ से केजरीवाल पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए जा रहे है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

केजरीवाल दिल्ली में देंगे पंजाबी भाषा को बढ़ावा, हर सरकारी स्कूल में होगा पंजाबी शिक्षक !

0

Newbuzzindia: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है । पिछले कई दिनों से जहां केजरीवाल पुंजाब में ड्रग्स के मुद्दे को उठाते हुए अकाली दल और भाजपा को घेर रहे है । अब केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाते हुए बड़ा फैसला लिया है ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी के चलते केजरीवाल ने  दिल्ली के लिए हर सरकारी स्कूल में पंजाबी शिक्षक की नियुक्ति करने का फैसला किया है।

दरअसल, केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। सरकार द्वारा एक विज्ञापन भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि अब  हर सरकारी स्कूल में कम से कम एक पंजाबी शिक्षक जरूर होगा। वहीं इस विज्ञापन  को लेकर सियासत गरमा गई है और विपक्ष की तरफ से केजरीवाल पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए जा रहे है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

उड़ता पंजाब: ‘मुझे मोदी का चमचा होने पर गर्व है।’- पहलाज निहलानी

0

NewBuzzIndia:

‘कोई माफ़ी नहीं, कोई इस्तीफ़ा नहीं।’ ये कहना है सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी का। पहलाज निहलानी आज देश भर में चर्चा के केंद्र इस वजह से बन गए, क्योंकि उनका ये आरोप है कि अनुराग कश्यप की निर्देशित फ़िल्म ‘ उड़ता पंजाब’ में आम आदमी पार्टी का पैसा लगा है। हालाँकि फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप फ़िल्म पर हो रही राजनीति से बहुत दुखी नज़र आए, कई बार उनका गुस्सा सार्वजनिक तौर पर भी सामने आया। उन्होंने इसकी सफाई भी दी, कि उनकी फ़िल्म और राजनीति से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। पहलाज निहलानी के इस आरोप का बॉलीवुड जगत के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी जम के विरोध हुआ। पर इन विरोधों का असर बोर्ड प्रमुख पर नहीं दिखा। वह अभी भी अपने आरोपों को ले के अड़े हैं, उनका कहना है कि,  ‘ मैंने जो सुना, वही कहा।’

बॉलीवुड के कई लोगों ने ऐलान किया की वे इस लड़ाई में अनुराग कश्यप के साथ खड़े है। इन सभी लोगों का दावा है कि पहलाज निहलानी ने इस फ़िल्म से उन सीनों को हटाना चाहते हैं, जो पंजाब और चुनाव की तरफ इशारा कर रही है। जिसके बाद फ़िल्म में कुल 89 कट लगाए गए हैं। निहलानी के इस कदम का फ़िल्म जगत में भारी विरोध हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि इस तरह की हरकतें ना सिर्फ फ़िल्म का अपमान कर रही हैं, बल्कि यह ‘ फ़िल्म जगत’ का भी अपमान है। अपने गुस्से को ज़ाहिर करते हुए लोगों ने ना सिर्फ निहलानी से माफ़ी मांगने की मांग की है, बल्कि फ़िल्म रोकने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की है।

इधर निहलानी ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, ‘केंद्र कभी सेंसर बोर्ड के कामों में दखल नहीं देती। इस तरह को कोई राजनैतिक दबाव नहीं था।’
निहलानी ने आगे कहा, ‘जैसा की अनुराग कश्यप ने कहा की मैं मोदी का चमचा हूँ। हाँ, मुझे गर्व है की मैं मोदी का चमचा हूँ। ये किसी इटली के प्रधानमंत्री का चमचा होने से अच्छा है।’
पहलाज निहलानी ने इन बातों का भी खंडन किया की उन्होंने फ़िल्म निर्माताओं को फ़िल्म के नाम से पंजाब शब्द को हटाने की बात कही है। निहलानी ने इस बात को भी बताने से इंकार किया कि फ़िल्म के किन दृश्यों को हटाया गया है। पहलाज अपने फैसले पर टिके हुए हैं, उनका कहना है कि, ‘जब कोई पूरी फ़िल्म देखेगा तब उसे समझ आएगा की क्यों पंजाब शब्द हटाना चाहिए।’

उड़ता पंजाब: ‘NDA से ज्यादा मैंने UPA की सरकार में लड़ाइयां लड़ी।’- अनुराग कश्यप

0

NewBuzzIndia: उड़ता पंजाब पर लगातार हो रही राजनीति पर अनुराग कश्यप का गुस्सा खुल कर सामने आया।

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं में से एक फिल्मकार अनुराग कश्यप ने यह कहकर सरकार की आलोचना की है कि सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ उनकी जंग को राजनीतिक रंग देना गलत है। अनुराग ने ट्वीट किया कि आपको बता दूं कि सेंसरशिप के मुद्दे पर मैंने एनडीए से कहीं अधिक यूपीए में लड़ाई लड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है कि उस वक्त वहां कोई निहलानी नहीं थे।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के फिल्मकार ने उन्हें कांग्रेस और आप के एजेंट के तौर पर प्रचारित करने वाले कथित ‘‘पेड ट्रोल्स’’ की आलोचना की। पैसे लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर गाली गलौज, अपशब्दों से भरे कमेंट्स की बौछार करने वालों को पेड ट्रोल्स कहते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि और.. यह बहुत निराशाजनक है कि पार्टी समर्थित और पेड ट्रोल्स मुझे कांग्रेस या आप का एजेंट बनाने पर तुले हैं। कश्यप ने बताया कि विवाद से पहले उन्होंने सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ करीब से काम किया था। उन्होंने कहा कि सेंसरशिप के मुद्दे पर मैं इस मंत्रालय और राज्यमंत्री श्रीमान राठौड़ के साथ करीब से काम कर चुका हूं।