Home Tags Rahul lodhi

Tag: rahul lodhi

नोटिस का जवाब देंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने पहुचे पूर्व मंत्री

0

मध्यप्रदेश के दमोह उपचुनाव के बाद कई दिग्गज नेताओं पर गाज गिरी थी। ऐसे में शो कॉज नोटिस के बाद पूर्व मंत्री जयंत मलैया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने भोपाल उनके निवास पहुंचे है। 

बता दे कि उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जयंत मलैया को शो कॉज नोटिस दिया था। साथ ही उनके पुत्र सिद्धार्थ मलैया व पांच मंडल अध्यक्षों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

दरअसल दमोह उपचुनाव में हार के बाद राहुल लोधी ने मलैया और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। और कहा था कि मलैया परिवार ही उनकी हार की वजह थे। उन्होंने ही बीजेपी को दमोह उपचुनाव में हराया है। राहुल लोधी के बयान के बाद पार्टी में जमकर बवाल मचा।

बताया जा रहा है कि मलैया पर हुई कार्रवाई के बाद विधायकों सहित कई नेताओं ने इस मामले में साथ दिया और पार्टी की कार्रवाई को गलत ठहराया था। इस मामले में जयंत मलैया का भी बयान आया था और उन्होंने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था।

हार पर बीजेपी मे हाहाकार, कमलनाथ का सरकार से सवाल हार के लिए कौन-कौन जिम्मेदार

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दमोह के एसपी-कलेक्टर के ट्रांसफर पर सवाल उठाया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए प्रदेश की सरकार से पूछा है कि क्या दमोह में बीजेपी को चुनाव जिताने की ज़िम्मेदारी वहाँ के कलेक्टर और एसपी को सौंपी गई थी ?

कमलनाथ ने कहा कि यदि दमोह कलेक्टर और एसपी ने अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन और अपनी वर्दी का सम्मान करते हुये निष्पक्ष चुनाव कराये तो क्या सरकार उन्हें इस कर्तव्यपरायणता की सजा देगी ?  असफल होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों में आतंक पैदा करने के लिये कलेक्टर एवं एसपी को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि दमोह चुनाव की पराजय का दूसरा शिकार बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ मलैया को बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा यदि वास्तव में धनबल के साथ-साथ पूरी बीजेपी, पूरी सरकार, 22 मंत्री, कई विधायक और सांसद के दमोह में महीनों डेरा डालने के बाद भी यदि मलैया परिवार कांग्रेस को 17000 वोटों से जीत दिला सकते है तब उनके वर्चस्व और राजनीतिक कौशल को देखते हुये उन्हें तत्काल मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना देना चाहिये ?

उन्होंने आगे कहा, जबकि ये हार वास्तव में बीजेपी के हर उस नेता की है जो पूरे दो महीने दमोह में रहने के बाद भी अपने प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सके। ये हार शिवराज की उस अनैतिक राजनीति की हार है जो ख़रीद-फ़रोख़्त से सत्ता हथियाने के लिये कुख्यात है।

दरअसल दमोह में बीजेपी की हार शिवराज सरकार के एक साल के कार्यकाल पर जनता का मत है। ये हार बताती है कि बीजेपी ने पिछले एक साल में प्रदेश को कैसी सरकार दी है।

दमोह उपचुनाव के बाद हुई सियासत गरम, जयंत मलैया ने कहीं ये बात

0

दमोह विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद सियासत गरमा चुकी है। चुनाव में हारे बीजेपी प्रत्याशी राहुल लोधी ने अपनी हार का ढीकरा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके परिवार पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरी हार का कारण मलैया परिवार है।

बता दे कि राहुल ने भीतरघात का आरोप लगाते हुए मलैया को पार्टी से निष्काषित करने की मांग तक कर डाली है। इस आरोप के बाद मलैया ने जवाब के तौर पर बयान दिया है। आज जयंत मलैया ने कहा है कि यहां भाजपा नहीं हारी बल्कि राहुल लोधी की छवि के खिलाफ जनता ने मतदान किया और परिणाम सामने आए है।

दरअसल मलैया ने कहा कि बीते 2018 के आम चुनाव में उनको मिली हार को सामना करना पड़ा था। उनके पास अपनी हार के कारण बताने के वाजिब कारण थे लेकिन उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन अब राहुल लोधी को खुद अपना विश्लेष्ण करना चाहिए। और मलैया ने ये भी कहा कि जिसे जहां शिकायत करनी है करता रहे।

दमोह बीजेपी प्रत्याशी राहुल लोधी ने आज भरा अपना नामांकन

0

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह(Damoh) विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी( BJP Candidate) राहुल लोधी ( Rahul Lodhi) का नामांकन दाखिल कराया। वहा मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा भी मौजूद रहे। मीडिया को बाईट देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दमोह की जनता सिर्फ विकास चाहती है और इसी वजह से हम वहां जीत रहे है।

इससे पहले जयंत मलैया ने दमोह का विकास किया है। आगे भी दमोह के लोग विकास चाहते है। यही एक वजह है जिसके चलते राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था और अब वह चुनाव भी लड़ रहे हैं और दमोह में भारी मतों से भी विजई हो रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार ने हमेशा विकास किया है और यह विकास आगे भी जारी रहेगा। नामांकन के बाद शिवराज सिंह चौहान सीधे पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के घर उनसे बातचीत करने के लिए पहुंचे। पार्टी से विरोध करके सिद्धार्थ मलैया के द्वारा चुनाव लड़ने का मन बनाया गया था। लेकिन पार्टी से बात करने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वही मुख्यमंत्री जयंत मलैया को पार्टे की आम सभा में ले जाने के लिए पहुंचे।

मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा के लिए कांग्रेस ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के दमोह विधानसभा(Damoh Vidhansabha) उपचुनाव(By-election) होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी(Congress Party) ने जीत के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच कांग्रेस ने सोमवार को दमोह उपचुनाव के लिए अपने उम्मीवार का ऐलान कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि अजय टंडन दमोह से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। वहीं भाजपा से राहुल लोधी अजय टंडन के सामने चुनाव लड़ेंगे। राहुल लोधी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था जिसके चलते दमोह में चुनाव हो रहे है।

गौरतलब है कि दमोह विधानसभा का उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को मतों की गिनती होगी। 23 मार्च को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 30 मार्च तक उम्मीदवारों की नामांकन की अंतिम तिथि है। वहीं, 3 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी तिथी रखी गई है।