Home Tags Raid

Tag: raid

सब इंजीनियर निकली करोड़ों की मालकिन, लोकायुक्त ने की छापेमारी

0

भोपाल। लोकायुक्त ने मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सब इंजीनियर के घर छापा मारा है। लोकायुक्त ने सब इंजीनियर हेमा मीणा के भोपाल स्थित 2 ठिकानों पर और रायसेन स्थित फार्महाउस पर छापेमारी की। गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। रायसेन, भोपाल, विदिशा में खरीदी गई जमीनों के दस्तावेज मिले हैं।

बता दें, हेमा मीणा के बिलखिरिया घर पर छापेमारी कार्रवाई जारी है। मिली जानकारी के अनुसार हेमा का प्रतिमाह वेतन 30 हज़ार है, लेकिन इतना वेतन पाने वाली हेमा पर करोड़ों की संपत्ति मिली है। हेमा मीणा एमपी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में सब इंजीनियर (संविदा) पद पर काम करती है। सब इंजीनियर ने अपने पिता के नाम बिलखिरिया में 20 हजीर वर्ग फीट भूमि ली और लगभग एक करोड़ की लागत से आलीशान मकान बनवाया है।

लोकायुक्त की जांच में हेमा मीणा द्वारा रायसेन और विदिशा में करोड़ों की जमीन खरीदी के दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। फिलहाल छापे में कुल आय से 232 प्रतिशत अधिक की प्रॉपर्टी मिली है। अभी तक करीब 5 से 7 करोड़ की संपत्ति का खुलासा है। आज सुबह 6 बजे से लोकायुक्त की कार्यवाही चल रही है। अभी और बेनामी संपत्ति का खुलासा होने की आशंका है।

देशभर में NIA की रेड, मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी कार्रवाई जारी

0

मंगलवार सुबह देशभर में NIA (National Investigation Agency) की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि देश के कई राज्यों में 70 से भी ज़्यादा जगहों पर NIA ने रेड मारते हुए कार्रवाई की है। एक साथ पूरे देश में की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश में भी कई जगहों पर NIA की टीम पहुंची है। सूत्रों की माने तो एनआईए द्वारा गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामलों पर यह रेड की गई। खुफिया जानकारी के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा सहित और भी कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

मध्य प्रदेश से देश भर में हथियारों की सप्लाई के नेक्सस को तोड़ने के लिए छापेमारी 

प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि NIA ने देशभर में हथियार सप्लाई करने वाले सिकलीकर गैंग पर शिकंजा कसा है। एनआईए ने मध्य प्रदेश से देश भर में हथियारों की सप्लाई के नेक्सस को तोड़ने के लिए यह छापेमारी की है।  यहाँ प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड, बुरहानपुर, जबलपुर, मुरैना इलाकों में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि पंजाब और यूपी सहित कई अन्य राज्यों की काउंटर इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद मध्यप्रदेश में यह कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। NIA को मिली जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग और गैंगवार से जुड़े हुए मामलों में मध्यप्रदेश के सिकलीकर गैंग का हाथ भी सामने आया है।

वही जांच में यह साबित हुआ है कि गायक सिद्धू मूसेवाले की हत्या में भी मध्यप्रदेश से हुई हथियारों की सप्लाई थी। इससे पहले करीबन 3 महीने पहले खरगोन से पंजाब पुलिस ने 80 से अधिक हथियारों को जप्त किया था। हथियारों को बेचने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाता था। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद ही प्रदेश के अलग अलग जिलों में NIA की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया पर हथियारों की टेस्टिंग और निशानेबाजी की वीडियो भी पुलिस और NIA को हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार अवैध हथियारों की बिटकॉइन के माध्यम से भी फंडिंग की जानकारी सामने आई है।