Home Tags Rakesh singh

Tag: rakesh singh

महाकौशल को मिला सबसे बड़ा कोविड सेंटर,सांसद राकेश सिंह करेंगे उद्धघाटन

0

मध्य प्रदेश के महाकौशल को सबसे बड़े कोविड सेंटर की आज सौगात मिलेगी। लगभग 500 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का आज उद्घाटन किया जाएगा। सांसद राकेश सिंह आज दोपहर 3 बजे इसका शुभारंभ करेंगे।

कोविड केयर सेंटर की तैयारियों को अंतिम रूप देने सांसद राकेश सिंह एवं जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद ने इस दौरान अधिकारियों को कल तक सभी तरह की तैयारी पूर्ण करने आदेशित भी किया।

सांसद सिंह ने इस अवसर पर बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जबलपुर में कोविड पॉजिटिव मरीजो हेतु प्राथमिक तौर पर बड़े कोविड केयर सेंटर की आवश्यकता थी और सभी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं जनसहयोग से करमेता स्थित डी मार्ट में 500 बिस्तर का सेंटर बनाया गया है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर सांसद पर गिरी राजनैतिक गाज

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जबलपुर (Jabalpur) सांसद के निशुल्क रेमडेसिवीर इंजेक्शन वितरण का पोस्टर और पंपलेट वायरल हो गया है। कांग्रेस ने ऑक्सीजन की तरह इंजेक्शन के मुद्दे को भी आड़े हाथ लिया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वी किया है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस इंजेक्शन की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। शिवराज जी इसका साफ मतलब यह हुआ कि मध्य प्रदेश में इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी से हुई सभी मौतों के लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है। कांग्रेस ने लिखा है कि आखिर यह लोग और कितना गिरेंगे?

कांग्रेस के इस ट्वीट और सोशल मीडिया पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह के पोस्टर और पंपलेट वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अयोध्या तिवारी ने इस तस्वीर और घटनाक्रम को कालाबाजारी के साथ वर्तमान समय में प्रदेश की जनता के साथ बड़ा अमानवीय खिलवाड़ बताया है। साथ ही सांसद निधि से खरीदे गए इंजेक्शन को काला स्टॉक बताया है।

हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले और प्रदेश में अराजकता बर्दाश्त नहीं : राकेश सिंह

0

आज का पुतला दहन प्रदेश सरकार के लिए एक चेतावनी है। अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर इसी तरह हमले होते रहे और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो हम सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को चलने नहीं देंगे। प्रदेश सरकार को यह चेतावनी सोमवार को जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दी। जबलपुर शहर के सभी 14 मंडलों से प्रदेश सरकार के पुतलों का जुलूस निकाला गया और रानीताल चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इन पुतलों का दहन किया गया। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों का विरोध किया।

लगातार हो रही घटनाएं

मीडिया से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात अचानक गंभीर रूप लेने लगे हैं। भोपाल में पुलिस पार्टी पर भारी पथराव, इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल की हत्या, मंदसौर में नगरपालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की बीच बाजार नृशंस हत्या, बड़वानी में हमारे मंडल अध्यक्ष की निर्मम हत्या और रविवार को ही जबलपुर में शहीद अब्दुल हमीद मंडल के महामंत्री मगन सिद्दकी पर चाकू से हमला हुआ। इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं यह बात भी साबित होती है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कानून-व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है।

हत्या को भाजपा का आंतरिक मामला कहना शर्मनाक

सिंह ने कहा कि मंदसौर में हमारे नगरपालिका अध्यक्ष की सरे बाजार हत्या हो जाती है और प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी का आंतरिक मामला है। मुख्यमंत्री के इस बयान को शर्मनाक बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से जाहिर होता है कि सरकार जांच को किस दिशा में ले जाना चाहती है। निश्‍चित रूप से सरकार जांच को उस दिशा में ले जाएगी, जहां से कोई परिणाम नहीं निकलेंगे। सिंह ने कहा कि यह सरकार की सोच का ही परिणाम है कि प्रदेश में फिर नक्सली खतरे की आहट सुनाई दे रही है और सिमी के आतंकियों को छोड़ा जा रहा है। प्रदेश में जानबूझकर अराजकता का महौल बनाया जा रहा है।

सरकार चलने नहीं देंगे

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी को लेकर हमने पहले चेतावनी दी। उसके बाद प्रदेश के डीजी और सभी जिलों में कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कानून व्यवस्था बहाल करने आग्रह किया था। उसके बाद भी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। हम हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता के साथ हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नही करेंगे। यह सरकार वैसे ही वेंटिलेटर पर चल रही है, लेकिन हम ये मानते हैं कि जनता ने आपको शासन करने का अधिकार दिया है, तो सरकार इस तरह से चलाएं कि प्रदेश की जनता और हमारे कार्यकर्ता अपने-आपको असुरक्षित महसूस न करें। आज हमने पूरे प्रदेश में सरकार का पुतला दहन करके चेतावनी दी है। यदि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल नहीं करती है, तो हम सड़कों पर उतरेंगे और इस सरकार को चलने नहीं देंगे।

जमकर हुई नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन

भोपाल के बोर्ड आफिस चौराहे पर जिला इकाई द्वारा मध्यप्रदेश सरकार का पुतला दहन कर प्रदेश में बढ़ रही अराजकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्‍चात कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए बोर्ड आफिस चौराहे से भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्‍वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही प्रदेश में कानून व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट हो चुकी है। लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाएं कांग्रेस सरकार की नाकामियों को दर्शाती है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पश्‍चिम बंगाल और केरल में जिस तरह गुंडागर्दी और दबाव के आधार पर सरकार चलाने का प्रयास हो रहा है, उसी फार्मूले पर कमलनाथ सरकार प्रदेश में काम कर रही है। यही कारण है कि लगातार प्रदेश में हिसंक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन कांग्रेस की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए है।

यह हुए शामिल

इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, विकास विरानी, अशोक सैनी,राजेन्द्र गुप्ता, सुमित रघुवंशी, सविता यादव, नितीन दुबे, राधे महाराज, प्रमोद राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

अपने नेताओं की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

0

मध्य प्रदेश में हाल के कुछ दिनों में एक के बाद एक भाजपा नेताओं की हत्या पर सियासत तेज गई है। आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया और ’कमलनाथ मुर्दाबाद’ और ’कमलनाथ इस्तीफा दो’ के नारे भा लगाए। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतले फूंकने के साथ ही उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शिवराज ने दी थी चेतावनी

रविवार को बड़वानी में बीजेपी नेता मनोज ठाकरे की हत्या के बाद भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को चेतावनी भी दी थी कि अगर जल्द अपराधी नहीं पकड़े गए तो बीजेपी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

कमलनाथ का पलटवार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर पलटवार किया था। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, बेहद शर्मनाक है कि जिन्होंने अपने 15वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाये रखा,जो अपनी सरकार में अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे,जिनके कार्यकाल में अपराधों में,प्रदेश देश में शीर्ष पर रहा,वो हमारी 1 माह की सरकार को अपराध को लेकर कोस रहे है,राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ ने एक औऱ ट्वीट पर कहा, प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा देने के लिये हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। वो हमारा कर्तव्य है। चाहे भाजपा के आपसी अंतर्कलह के विवाद हो या अन्य कारण से सामने आये विवाद हो, हमारी सरकार अपने कर्तव्यों का पूरा पालन करेगी। बता दें कि सीएम कमलनाथ इन दिनों दावोस दौरे पर हैं। सीएम बनने के बाद कमलनाथ की यह पहली विदेश यात्रा है।

भाजपा ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, बोले कानून व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो सड़कों पर करेंगे प्रदर्शन

0

दो दिनों में दो हत्याओं के बाद भाजपा अब कानून व्यवस्था पर प्रश्‍न चिन्ह खडा करते हुए प्रदेश सरकार का घेराव कर रही है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताआ के साथ मिलकर शनिवार को भोपाल में डीजीपी को मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम का ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने इस दौरान प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की शिकायत की और हत्याओं के दोनों मामलो की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो चुकी है। पहले हिना कांवरे दुर्घटना और फिर इंदौर कारोबारी और मंदसौर में सरेआम भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या। इन बातों से साफ है कि सत्ता के परिवर्तन होते ही मप्र में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। समय रहते कानून व्यवस्था दुरुस्त नही की तो बीजेपी सड़को पर उतरेगी। बता दें कि मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष बंधवार की हत्या के बाद से बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ पर किया हमला
मुख्यमंत्री कमलनाथ मंदसौर की घटना के बारे में यह कहते हैं कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। मैं उन्हे कहना चाहता हूं कि हत्यारा किसी दल का नहीं होता, दोषी केवल दोषी होता है और उसके खिलाफ दोषी मानकर ही कार्रवाई होनी चाहिए। यदि सरकार पहले से यह मन बना ले कि यह किसी दल का अंदरूनी मामला है, तो स्वभाविक रूप से वह निष्पक्ष जांच और दोषी को सजा दिलाने में सफल नहीं हो पाएगी। सिंह ने मंदसौर घटना के संबंध में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए, ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके ।

बता दें कि पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में राकेश सिंह के साथ उमाशंकर गुप्ता, विश्‍वास सारंग, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, रामेश्‍वर शर्मा, विजेश लूणावत, कृष्णा गौर, राव उदय प्रताप सिंह, सुरेन्द्रनाथ सिंह, शैलेन्द्र प्रधान आदि शामिल थे।