Home Tags Ratlam

Tag: Ratlam

रतलाम में हुआ कोरोना नियमों का उल्लंघन, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला

0

मध्य प्रदेश के कोरोना का कहर बरस रहा है। हर जिले में कोरोना कर्फ्यू या लॉक लगा हुआ है। ऐसे में रतलाम जिले में लॉकडाउन के दौरान रामलीला के लिए मना किए जाने पर ग्रामीणों ने तीन पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। बता दे कि इस मामले में पुलिस ने 65 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दे कि ग्रामीणों के हमले में एक सब इंस्पेक्टर और 2 कॉन्स्टेबल घायल हो गए है जिसके बाद उन्हें जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रतलाम के एसपी ने कहा किपुलिसकर्मियों को बुधवार की शाम को पता चला कि गांव में तकरीबन 200 ग्रामीणों की मौजूदगी में रामलीला रखी गई है। जब उन्होंने उसे रोकने के लिए पहुंचे तब ग्रामीणों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। 

उन्होंने आगे बताया कि किसी तरह अपनी जान बचाते हुए नजदीकी पुलिस थाने आ गए। बाद में पुलिसफोर्स ने गांव में जाकर हालात पर काबू पाया।पुलिस ने जिले के 15 चिन्हित और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 353, 188 और147 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले पर दिया धरना

0

भोपाल: रतलाम से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले के बाहर धरना दिया। सोमवार शाम करीब 5 बजे अपनी ही पार्टी के विधायक से नाराज रतलाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

नाराज कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी बात अपने पार्टी प्रमुख को बताने आये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाये गए नियम कानून और सिस्टेम का पालन नही किया जा रहा हूं। ऐसे में प्रदेश में पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और इतना ही नही बल्कि अन्य जगहों से आये छोटी एवं क्षेत्रीय पार्टी प्रदेश में अपने आप स्थापित कर लेंगी।

कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के रतलाम के आलोट से विधायक मनोज चावला के कार्य प्रणाली से नाराज चल रहे हैं और यही कारण है कि उनका आक्रोश पीसीसी चीफ के बंगले तक पहुच गया। रतलाम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह आरोप है कि  विधायक अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे है।

पार्टी संगठन बिना किसी जांच के विधायक की शिकायत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही कर रही है।

निष्काषित जिला कार्यवाहक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी उनके कार्य को समझ नही रही है। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी तारीफ करते हैं परंतु प्रदेश में उनके कार्यों को सराहा नही जा रहा है।