Home Tags Rd Gardi Hospital

Tag: Rd Gardi Hospital

उज्जैन के एक अस्पताल में स्टाफ और परिजनों में हुआ विवाद, पुलिस पर भी हुआ पथराव

0

कोरोना से हो रही महामारी के बीच उज्जैन शहर के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीज के शव को ले जाने पर परिजन और अस्पताल स्टॅाफ के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान बचाव के लिए पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। जिससे पुलिस के तीन जवान घायल बताए जा रहे है। इस मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

बताया जा रहा है कि ऑरडी गार्डी के स्टाफ के लोग हाथों में हथियार लेकर परिजनों से विवाद करने के लिए उनके आमने आ गए थे। विवाद की सूचना जब चिमनगंज थाने को मिली तो पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। लेकिन पुलिस के सामने भी अस्पताल का स्टाफ हाथों में हथियार लेकर खुले रूप से घूमते हुए नजर आए। पुलिस के सामने ही हाथों में सरिए  लेकर जमकर पिटाई करते रहेे।

बता दे कि इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस के 3 जवान घायल हो गए, एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसके सिर पर 5 टांके लगे है। अन्य घायलों का भी उपचार किया गया। तस्वीर में अस्पताल का स्टाफ गुंडागर्दी करते हुए दिख रहे है। पुलिस ने इस मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।