Home Tags Red cross hospital

Tag: red cross hospital

भोपाल के अस्पातल में फिर देखी गई लापरवाही, मरीजों से कहा ICU छोड़ दे

0

कोरोना महामारी का कहर अभी थमा नही है। अभी भी कोरोना संक्रमित मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल स्थित रेड क्रॉस हॉस्पिटल ने ICU में भर्ती मरीजों के परिजनों को अस्पताल छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। यह मामला बुधवार का है जहां मरीज के परिजन को बिना स्वस्थ्य हुए ही उन्हें डिस्चार्ज करने का स्लिप दे दिया गया।

कथित तौर पर बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की टीम नहीं है इसलिए वे ICU वार्ड को खाली कर दें। बात दे की इस पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है जिसमे ICU में भर्ती एक महिला के पति पूरी स्थिति के बारे में बता रहे हैं।

वीडियो में कुल तीन मरीजो के बारे में बताया जा रहा है। जिसमे एक पुरूष पूरी तरह से वेंटिलेटर पर है, एक महिला जो कि 70 फीसदी वेंटिलेटर पर निर्भर हैं और वहीं एक और पुरूष हैं जो की वेंटिलेटर पर नही हैं। इस वीडियो में महिला के पति बात रहे हैं की कैसे उनकी पत्नी का डिस्चार्ज स्लिप उनको घंटों पहले दे दिया गया।

गौरतलब है कि सरकार के तरफ से कहा जा रहा है अब जिले में स्थिति सामान्य हो रही है और संक्रमित मरीजों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन अस्पताल मैनजमेंट की तरफ से हो रही लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमित मरीज और उनके परिजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रेडक्रॉस हॉस्पिटल को कोविड केयर सेंटर बनाएगी सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

0

राजधानी भोपाल के रेडक्रॉस हॉस्पिटल(Red Cross Hospital) को सरकार कोविड केअर सेंटर( covid care centre) बनाएगी उक्त बातें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग( vishwas sarang) ने आज रेडक्रॉस हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान कही।

मंत्री सारंग के साथ एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी रेडक्रॉस हॉस्पिटल पहुँचे थे जहाँ सभी ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री विश्वास सारंग का बयान

मंत्री ने कहा हम अस्पताल में ज़रूरी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं और जिन भी चीजों की कमी है उसकी पूर्ति करके इसको कोविड केअर सेंटर में बदल दिया जाएगा।

आपको बता दें कि भोपाल में कोरोना बेकाबू हो चुका है भोपाल के लगभग सभी हॉस्पिटल मरीजों से ठसाठस भरे हुए हैं। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है,कई जगह बेड नही है इन्ही सब चीजों की पूर्ति और बेडो को संख्या बढ़ाने के लिए सरकार रेडक्रॉस हॉस्पिटल को कोविड केअर सेंटर बनाने जा रही है।