Home Tags Remdesivir

Tag: remdesivir

इंदौर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी का ड्राइवर कर रहा था इंजेक्शन की कालाबाजारी

0

मध्य प्रदेश में फिर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबर सामने आई है। दरअसल जिला स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया के ड्राइवर पुनीत अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर गोविंद राजपूत ने उसे उपलब्ध कराए थे।

बता दे कि गोविंद राजपूत उन्हें 14 हजार में एक इंजेक्शन देता था। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी ललित शर्मा ने उन्हें फोन कर इंजेक्शन की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी गोंविद राजपूत से ही इंजेक्शन लेकर अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को भी डाक्यूमेंट के आधार पर इंजेक्शन दिए थे।

उन्होंने कहा कि वाट्सऐप में डाक्यूमेंट भेजने पर गोविंद राजपूत इंजेक्शन उपलब्ध कराते थे। कितने में कराते थे यह मुझे मालूम नहीं. इसी तरह उन्होंने कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की बात भी कही है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साधा शिवराज पर निशाना, मुख्य आरोपी की फोटो शिवराज के साथ करी वायरल

0

मध्य प्रदेश में रेमेडसिविर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले में सियासत गर्मा गई है। सीएम शिवराज सिंह के इसपर बयान दिया था कि कालाबाजारी के नर पिशाच को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ये भी कहा था को आरोपी कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बयान पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज के साथ कालाबाजारी करने वाले आरोपी का फोटो ट्वीटर में पोस्ट कर सवाल उठाया है।

बता दे कि उन्होंने आकाश दुबे के साथ मुख्यमंत्री का फोटो ट्वीट किया है। ट्वीट कर सीएम शिवराज से पूछा है कि नरपिशाच आकाश दुबे को पहचानते हो न। ये वही आकाश दुबे है जो जेके अस्पताल इंजेक्शन कालाबाजारी में मुख्य आरोपी है। जानकरी मिली है कि अस्पताल के आईटी डिपार्टमेंट के मैनेजर पोस्ट पर आकाश दुबे काम करता है। देखते हैं आप इसके खिलाफ क्या कार्रवाई करते है।

दरअसल आरोपी आकाश दुबे फरार है। इस मामले में आकाश के 3 साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार 3 आरोपियों में से एक अंकित सलूजा है। इसकी फोटो चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ वायरल हो रही है और इसे एमपी कांग्रेस ने इसे ट्वीट किया है। कांग्रेस ने सीएम और मंत्री के साथ फोटो पोस्ट कर इसे नकली इंजेक्शन का हाईप्रोफाइल कनेक्शन बताया है। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है कि गंदा है पर इनका धंधा है।