Home Tags Ring the bell

Tag: ring the bell

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना- लिखा कोविड रणनीति के तीन चरण, तुगलकी लॉकडाउन, घंटी बजाओ और प्रभु के गुण गाओ

0

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीति को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की रणनीति सिर्फ ‘तुगलकी लॉकडाउन’ लगाने और घंटी बजवाने की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुग़लक़ी लॉकडाउन लगाओ। दूसरा चरण- घंटी बजाओ। तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ।

राहुल ने अपने पिछले साल के एक बयान का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक साल बाद भी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। पीड़ा झेल रहे हैं, हमारा स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा ध्वस्त पड़ा है और हमारे प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से निरंतर पल्ला झाड़कर चुनाव में व्यस्त हैं।

वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोगों से अपील की कि प्यारे देशवासियों, ये हम सबके लिए बहुत संकट का समय है। हम सबके प्रियजन, परिवारजन, आस-पास के लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप सब से निवेदन है कि मास्क लगाएं एवं कोविड सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें। सावधानी और संवेदना के साथ हमें मिलकर इस जंग को जीतना होगा।

आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2लाख 34 हजार नए मामले सामने आये हैं और देश मे 1400 से ज्यादा मौते इसके कारण हुई हैं कई जगहों पर हालात यह हैं कि लोगों को श्मशान घाट में भी लाइन लगाना पड़ रहा है।