Home Tags RLD chief Chaudhary Ajit Singh

Tag: RLD chief Chaudhary Ajit Singh

RLD प्रमुख चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन, मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

0

पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के सबसे बड़े नेताओं में शुमार चौधरी चरण सिंह के पुत्र और राष्ट्रीय लोक दल(RLD) के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह का आज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया।

चौधरी अजीत सिंह मनमोहन सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं 2014 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ा था और मोदी लहर में चुनाव जीतने में असफल रहे थे।

चौधरी अजीत सिंह को जाटों का बड़ा नेता माना जाता है पश्चिमी यूपी के जाट बहुल क्षेत्रों में उनका अच्छा खासा नाम है चौधरी अजीत सिंह के पुत्र जयंत सिंह भी लोकसभा का चुनाव मथुरा से लड़े थे और हार गए थे।

आपको बता दें कि चौधरी अजीत सिंह 22 अप्रैल को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे इसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।