Home Tags Run corona run

Tag: run corona run

कोरोना ने अपना असर लोगों के मस्तिष्क पर दिखाया, मशाल लेकर दौड़ पड़े ये लोग ‘भाग कोरोना भगा’

0

कोरोना से हो रही मौतों ने लोगों के मन और मस्तिष्क पर गहरा असर छोड़ा है। हर कोई इस बीमारी हराना चाहता है और लोग अपने-अपने तरीके से कोरोना से जंग लड़ रहे है। वहीं आगर मालवा जिले के लोगों ने कोविड को मात देने के के लिए टोना-टोटके का सहारा लिया है।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर लोग कोरोना से बचने के लिए मशाल दौड़ का आयोजन कर रहे है। देर रात के अंधेरे में ‘भाग कोरोना भाग के नारे लगा रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से कोरोना महामारी का असर उनके गांव से खत्म हो जाएगा।

गांव के युवाओं ने कहा कि उन्हें बुजुर्गों ने बताया था कि जब जब कोई महामारी आती थी तब उसका नाम लेकर रविवार और बुधवार की रात में हर घर से एक व्यक्ति अपने घर से जलती हुई मशाल लेकर गांव के बाहर तक दौड़ता हुआ जाता था और जलती हुई मशालों को गांव के बाहर फेंक देता था। इसलिए वो लोग भी कोरोना को भगाने के लिए ऐसा कर रहे है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पिछले कुछ दिनों से लोग बुखार से लोग पीड़ित थे और मर भी रहे थे। लेकिन रविवार को जबसे उन्होंने यह टोटका किया है तब से बीमारी सामने नहीं आई है।