अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए सरकार को निष्ठुर निरंकुश और संवेदनहीन बताया है।
सोनिया गांधी ने कहा कि देश में ऐसी सरकार कभी नहीं देखी जिस के राज में 44 दिन से अन्नदाता हैरान-परेशान दिल्ली की सड़कों पर जमा है और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है
देश में बढ़ रही महंगाई,बेरोजगारी पर गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें अपने निम्नतम स्तर पर है तब यह सरकार देश के मध्यम वर्ग और कृषक वर्ग ₹84 लीटर का पेट्रोल बेच रही है जो 73 सालों में सबसे अधिक है
गांधी ने कहा कि यह सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों स्वयं का खजाना भरने का काम कर रही है आज देश की कमर तोड़ महंगाई ने देशवासियों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है लेकिन उससे निपटने के बजाय यह सरकार अपने चंद पूंजीपतियों दोस्तों को खुश करने में लगी हुई है।
गांधी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत भारत के मुद्रा के हिसाब से ₹23.62 पैसे के लगभग है इस कीमत पर सरकार को तेल बेचना चाहिए साथ ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की जो कीमत यूपीए सरकार के समय थी उसी कीमत पर आम जनता को यह चीजें उपलब्ध कराई जाएं।
