भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ भोपाल कोर्ट ने गुरुवार को अचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जमानती वॉरंट जारी किया। मामला मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। दरअसल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भोपाल पहुंचे संबित पात्रा अचार संहिता के बीच भोपाल के एमपी नगर में सड़क पर प्रेस वार्ता करने लगे।
अचार संहिता के उल्लंघन के इस मामले में पुलिस प्रशासन ने संबित पात्रा को उस समय आरोपी नही बनाया था। जिसके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता भुवनेश्वर मिश्र कोर्ट चले गए। जिसके बाद भुवनेश्वर की याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई और संबित पात्रा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया।
कोर्ट द्वारा जारी किया गया जमानती वॉरंट

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा कि “भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के लिये वारंट जारी : मप्र में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भोपाल न्यायालय द्वारा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के विरूद्ध ज़मानती वारंट जारी किया गया है। कहाँ हैं संबित पात्रा जी..? पहले, -अबकी बार दो सौ पार। अब, -अबकी बार पात्रा फ़रार..? ”
https://twitter.com/INCMP/status/1078281391987703808?s=19
