Home Tags Savitri jindal

Tag: savitri jindal

मोदी जी का पैगाम लाई हूं, नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं – सावित्री जिन्दल

0


हरियाणा की पूर्व मंत्री ने कैथल में लोगों से मिलकर विकसित भारत के निर्माण में जुटने का आह्वान किया


कैथल, 14 अप्रैल 2024 – हरियाणा की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता श्रीमती सावित्री जिन्दल ने आज यहां कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का पैगाम लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि 25 मई को कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं और मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें।
श्रीमती जिन्दल आज पूंडरी के फतेहपुर में ऋषिपाल, कैथल के सुरेंद्र जैन व शशि सैनी और सीवन के सुरेंद्र शर्मा के आवास पर लोगों से मुलाकात कर ये विचार प्रकट किये। श्रीमती जिन्दल ने शशि सैनी के आवास पर ही कान्फेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी के सम्मान समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने फतेहपुर में श्री प्रभाष वालिया की माता जी और कैथल में श्री जयदीप चौधरी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई।


उन्होंने कहा कि 30 साल पहले श्री ओपी जिन्दल जी ने कैथल से उनका नाता जोड़ा था, जिसे निभाने के लिए वह सदैव तत्पर हैं। श्रीमती जिन्दल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे।


इन अवसरों पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, चौ. तेजवीर सिंह, अनीता चौधरी, बिजली निगम की निदेशक ज्योति सैनी, सुरभि गर्ग, सुरेश नौच, रामकुमार गर्ग, कृष्ण बंसल, सुरेश सैनी, नवनीत गोयल, रवि तारांवाली, सतीश मुंजाल, शैली मुंजाल, सुभाष शर्मा, निशा मंगल आदि उपस्थित थे।

तीसरी बार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की अध्यक्षा चुनी गईं श्रीमती सावित्री जिन्दल

0

महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी की गवर्निंग बॉडी के आम चुनाव में हरियाणा की पूर्व मंत्री और ओपी जिन्दल ग्रुप की एमिरेटस चेयरपर्सन श्रीमती सावित्री जिन्दल को तीसरी बार निर्विरोध सोसायटी की अध्यक्षा चुना गया।
दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आज आयोजित सोसायटी के आम चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्षा श्रीमती सावित्री जिन्दल ने अग्रवाल समाज के सभी मेंबर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी और समाज ने जो विश्वास जताया है, उसपर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उनकी टीम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा सेवा का उत्कृष्ट केंद्र बनाएगी।
श्रीमती जिन्दल ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बनारसी दास, समाजसेवी श्री घनश्याम दास गोयल और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री ओपी जिन्दल जी ने अग्रवाल समाज के सहयोग से चिकित्सा सेवा के जरिये राष्ट्र के विकास में योगदान करने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी की स्थापना की, जिसे आगे बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यह संस्था सरकार के सहयोग व मार्गदर्शन से महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज-अग्रोहा का संचालन सफलतापूर्वक कर रही है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को देश का दूसरा सबसे बड़ा छात्र-पसंदीदा कॉलेज घोषित किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है और हम सभी के लिए गर्व की बात है। इसके अतिरिक्त यह मेडिकल कॉलेज न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब और राजस्थान के 3 करोड़ से अधिक मरीजों के लिए आशा की किरण है और हर दिन नई उपलब्धियां हासिल करते हुए हजारों रोगियों को स्वस्थ बना रहा है।
श्रीमती जिन्दल ने कहा कि हम इस संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे और पूरे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अग्रवाल समाज के सपनों को साकार करेंगे। श्रीमती जिन्दल ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की सफलता का श्रेय मेंबर्स और अग्रवाल समाज को दिया।

कांग्रेस नेता सावित्री जिन्दल की सराहनीय पहल, चुनावी रैली के दौरान दीवारों पर पोस्टर न लगने की करी अपील

0

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री सावित्री जिन्दल ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक सराहनीय पहल की है। श्रीमती जिन्दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रैली के लिए दीवारों पर पोस्टर न लगाने की अपील करते हुए स्वच्छ्ता का संदेश दिया।

बता दें कि सावित्री जिन्दल कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा की हिसार विधानसभा से चुनाव लड़ती आ रहीं है और आने वाली 19 तारीख को वहां प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा की रैली प्रस्तावित है।

चुनावी कार्यक्रम के बीच सावित्री जिन्दल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि “हम सबको हिसार की सुंदरता को बनाए रखना है और दीवारों पर कोई पोस्टर नहीं चिपकाना है”

फेसबुक पेज पर सावित्री जिन्दल का संदेश

मेरे कांग्रेस परिवार के सभी सम्मानित सदस्यगण,

जैसा कि आपको पता ही है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी और CLP लीडर चौ. भूपेंद्र हुड्डा जी 19 सितंबर 2019 को नई अनाज मंडी-हिसार आ रहे हैं

इस अवसर पर हम सबको हिसार की सुंदरता को बनाए रखना है और दीवारों पर कोई पोस्टर नहीं चिपकाना है

“हमारा प्यार – हिसार” ने आप सब के सहयोग से अपने हिसार को पोस्टर मुक्त करने के लिए जो जागरूकता अभियान चला रखा है, हमें उनकी भावनाओं का सम्मान करना है

हिसार हम सभी का शहर है और इसे साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है। दीवारों को गंदा करके हम स्वच्छता का संदेश नहीं दे सकते

मेरा सपना है कि आप सब के सहयोग से हमारा हिसार, देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हो

इसलिए आपसे पुनः अनुरोध है कि दीवारों एवम् खम्भों पर कोई भी पार्टी का नेता एवम् कार्यकर्ता पोस्टर अपनें होर्डिंग न लगाये

आज डिजिटल मीडिया का युग है, आपके मोबाइल फोन पर प्रत्येक सुबह मन को प्रफुल्लित करने वाले आकर्षक डिजायन आते हैं

आप भी डिजिटल मीडिया का सहारा लेकर हिसार के घर-घर में कुमारी सैलजा जी और हुड्डा साहब के हिसार आगमन और स्वागत का संदेश पहुंचाएं

वैसे भी यह डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत आता है, जिसका हम सभी को एक सजग नागरिक होने के नाते सम्मान करना चाहिए

हिसार मेरा.. मैं हिसार की

सावित्री जिन्दल