Home Tags Saying the entire ‘system’ has failed

Tag: saying the entire ‘system’ has failed

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले पूरा ‘सिस्टम’ हो चुका है फेल

0

मोदी सरकार में पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे और भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू पटेल ने अपनी ही सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि पूरा ‘सिस्टम’ फेल हो चुका है।

प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार कोरोनावायरस से लड़ाई में अक्षम साबित हो रही है यदि हकीकत जानना है तो शमशान घाट जाकर देखें कि कितने लोग इस संक्रमण की जद में आ कर मर रहे हैं।

मोनू ने अपनी फेसबुक वॉल पर सरकार के पूरे सिस्टम फेल होने की बात भी कही है उनके अनुसार मरीजों को रेमदेसीविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन नहीं मिल रही है जिसके कारण लोगों की मौत हो रही है उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है लेकिन प्रशासन को झूठ बोलने से फुर्सत नहीं है।

नरसिंहपुर जिले के हालात पर मोनू ने कहा कि नरसिंहपुर में भी हालात भयावह होते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन को इसकी कोई सुध ही नहीं है उन्होंने सवाल भी किया कि कोविड-19 भारी मंत्री कहां हैं?

आपको बता दें कि प्रहलाद पटेल के भाई और मोनू पटेल के पिता भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल खुद कोरोना पॉजिटिव है।