Home Tags Set the example of humanity

Tag: set the example of humanity

केरल के बीड़ी मजदूर ने पेश की मानवता की मिसाल, करी जीवनभर की जमापूंजी दान, मुख्यमंत्री ने…

0

केरल के कन्नूर से एक बहुत ही सुखद खबर है जहां पर एक बीड़ी मजदूर जो सुनने में भी अक्षम है उसने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने जीवन भर की जमा पूंजी को समाज हित में लगा दिया।

केरल के कन्नूर जिले में रहने वाले बीड़ी मजदूर दिव्यांग जनार्दन ने अपने जीवन भर की जमा पूंजी तो कोविड-19 महामारी संकट से निपटने के लिए लगाई जा रही वैक्सीन खरीदने के लिए दान कर दी है।

जनार्दन जो सुनने में भी अक्षम है उन्होंने अपने बैंक खाते से ₹200000 की राशि असमर्थ लोगों के लिए वैक्सीन खरीदने के लिए दान की है जनार्दन से जब बैंक के अधिकारियों ने पूछा कि अब आपके पास जीवन चलाने के लिए पैसे नहीं बचेंगे तो उन्होंने कहा कि मुझे जीवन चलाने के लिए पैसे मिल जाते हैं जितने में गुजारा कर सकूं। इसलिए यह पैसे दान कर दिए जाएं।

आपको बता दें कि अब जनार्दन के खाते में सिर्फ ₹800 ही शेष बचे हैं इसके अलावा वह जो बीड़ी बनाते हैं उसी से उनका खर्चा पानी चलता है।

जनार्दन की इस पहल की सराहना केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी की है उन्होंने जनार्दन को आदर्श बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

दरअसल जनार्दन द्वारा पैसे दान करने की पहली पोस्ट एक बैंक अधिकारी ने ही साझा की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि किस प्रकार एक दिव्यांग व्यक्ति ने असमर्थ लोगों की वैक्सीन के लिए अपने जीवन भर की जमा पूंजी दान कर दी है इसके बाद केरल के वित्त मंत्री ने भी इस मामले को अपने ट्विटर हैंडल से उठाया था जो बाद में देश भर की सुर्खियां बन गया।