Home Tags Shahpura thana

Tag: shahpura thana

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने भोपाल आईजी को लिखा पत्र

0

आत्महत्या वाले कांड में पूर्व मंत्री उमर सिंघार ने निष्पक्ष जांच के लिए भोपाल आईजी को पत्र लिखा है। उन्होंने FIR दर्ज करने के पहले इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी एजेंसी के द्वारा जांच कराए जाने की मांग की है।

बता दें कि शाहपुरा थाने में उमर सिंघार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज है। घर पर मिले सुसाइड नोट और महिला के बेटे और नौकर के बयानों के आधार पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल सुसाइड नोट में महिला ने ऐसी कई कुछ बातें लिखी है जिससे प्रताडना की पुष्टि होती है। हालांकि मंत्री का कहना है कि हम शादी करने वाले थे। मैं इस कोरोना के चलते अपने छेत्र में निरंतर काम कर रहा था और मझे इसकी कोई जानकरी नही है कि उसने आत्महत्या क्यों की है।

मृतक महिला पूर्व मंत्री से करने वाली थी शादी,पुलिस की तहकीकात अभी भी है जारी

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार अब खतरे में पढ़ सकते है। दरअसल रविवार को उनले बंगले पर उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज ने खुदकुशी कर ली थी और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मिली जानकारी में ये भी पता चला है कि मंत्री अक्सर अपने दिल्ली दोहरे पर सोनिया से मिला करते थे। सूत्रों से ये भी पता चला कि है दोनों किसी दिल्ली के बड़े होटल में मिला करते थे।

वहीं ASP राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि सिंघार जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे। उन दोनो की पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। बता दे कि पुलिस अब यह जानने में लगी है कि ऐसा क्या हुआ कि सिंघार की अनुपस्थिति में सोनिया ने सुसाइड ही कर ली। और साथ ही सुसाइड नोट में उसने इशारों में बात की है लेकिन किसी को सीधे जिम्मेदार क्यों नहीं लिखा।

जानकरी मिली है कि पुलिस ने सुसाइड नोट मृतक की मां को दिखाया है। इसके अलावा इसमें राइटिंग एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। हालांकि अब इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया है। उनका कहना है कि सोनिया के पिता नहीं हैं। और उनकी मां भोपाल आ गई हैं।

ASP राजेश सिंह भदौरिया ने आगे कहा कि सोनिया और विधायक उमंग सिंघार करीब 2 साल से संपर्क में थे। बता दे कि वे करीब एक महीने से भोपाल में उनके ही बंगले में ठहरी हुई थी। पुलिस इस मामले में सिंघार के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

वहीं बता दे कि उमंग सिंघार सोनिया के अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट भी पहुंचे है। वहां पहुच कर उमंग सिंघार ने उसकी मां को गले से लगाया।