Home Tags Shamshan ghat

Tag: shamshan ghat

मध्यप्रदेश के इस जिले में श्मशान घाटों पर ड्यूटी करेंगे शिक्षक

0

मध्य प्रदेश के धार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर अजीब आदेश जारी हुआ है। उन्हें अब श्मशान घाटों में शवों के अंतिम संस्कार की पूरी निगरानी करनी होगी। शिक्षक श्मशान घाट के साथ अस्थि विसर्जन घाट में 2-2 शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे।

आदेश में लिखा है 8 शिक्षकों की श्मशान घाट और स्नान घाट पर ड्यूटी लगाई जाती है। पहली शिफ्ट में 2 शिक्षक सुबह 6 बजे से खलघाट श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे तक ड्यूटी करेंगे, जबकि बाकी के 2 शिक्षक खलघाट स्नान घाट में ड्यूटी करेंगे।

इस आदेश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से ग्राम पंचायत खलघाट और धामनोद के शवों का खलघाट श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरे गांवो और शहरों से आने वाले शवों का खलघाट और धामनोद के शमशान घाट में अंतिम संस्कार पर प्रतिबंध रहेगा।

बता दे कि शिक्षक कोरोना के संक्रमण के बीच लगातार कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे है। मरीज को मिल रही दवाओं और उनकी स्थिति का डेटा तैयार कर रहे है। इसके अलावा वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करना, टीकाकरण केंद्र, चेक पोस्ट, सैंपल कलेक्शन और कंटेनमेंट एरिया के सुपरविजन में भी इनकी ड्यूटी लगी है।