Home Tags Smart city

Tag: smart city

दिल्ली में भोपाल स्मार्ट सिटी को मिला बेस्ट पीपीपी अवार्ड

0

दिल्ली में आयोजित बिज़नेस वर्ड के छठे ‘स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव एंड अवार्ड’ कार्यक्रम में भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के स्मार्ट पोल प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अवार्ड मिला है। अवार्ड को स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ श्री संजय कुमार ने प्राप्त किया। बता दें कि भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वरा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत पूरे शहर में स्मार्ट पोल लगाए गये है।

प्रोजेक्ट के अनुसार पूरे शहर में 400 पोल लगाए जाने है। 150 पोल लगाने के साथ ही प्रोजेक्ट के पहले फेस का काम पूरा हो चुका है। इन पोल्स की ख़ास-बात यह है कि इनका रियल-टाइम डाटा फाइबर केबल के माध्यम से कमांड-सेंटर में आता है। इसके साथ ही पोल्स में सर्विलेंस कैमरा, वेदर सेंसर, सूचा फ़्लैश करने लिए बिल बोर्ड, फ्री वाई फाई और ई-वाहन चार्जिंग के प्वाइंट दिए गए हैं। प्रोजेक्ट करीब 640 करोड़ रुपए का है। लेकिन इसमें भोपाल सिटी का एक भी पैसा नहीं लगा है।