Home Tags Smartphone

Tag: Smartphone

सावधान! बस एक मैसेज से हो सकता है आपका whatsapp हैक।

0

WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप की सिक्योरिटी को लेकर इंजरायल की सिक्योरिटी फर्म चेक प्वॉइंट ने बड़ा खुलासा है। चेक प्वाइंट के दावे के मुताबिक सिर्फ एक मैसेज भेजकर आपके व्हाट्सऐप और टेलीग्राम मैसेंजर को हैक किया जा सकता है।

कंपनी ने इसकी जानकारी व्हाट्सऐप और टेलीग्राम को दे दी है और बताया है कि हैकर्स एक इमेज भेजकर यूजर्स के मैसेज में सेंध लगा सकते हैं। दावे के मुताबिक हैकर्स एक मासूम से दिखने वाली इमेज यूजर्स को मैसेज में भेजते हैं और यूजर्स के इमेजे के डाउनलोड करते ही हैकर्स फोटो, शेयर्ड फाइल, चैट हिस्ट्री तक पढ़ सकते हैं। हालांकि कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हैक करने का तरीका नहीं बताया है।

चेक प्वाइंट ने इस बात का खुलास नहीं किया है कि कितने अकाउंट हैकर्स के कब्जे में हैं, हालांकि यह खतरा ब्राउजर में व्हाट्सऐप और टेलीग्राम यूज करने वाले अकाउंट ही हैक हो सकते हैं। कंपनी के मुताबकि ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है।

बता दें कि हाल ही में चेक प्वॉइंट ने दावा किया था कि सैमसंग, ओप्पो, शाओमी और गूगल जैसी कंपनियों के 38 डिवाइस में प्री-इंस्टॉल मालवेयर आ रहे हैं जिसे हटाना यूजर्स के बस की बात नहीं है।

खतरनाक हो सकता है आपकी  पेंट की जेब में रखा स्मार्टफोन।

0

आजककल की लाइफस्टाइल में मोबाइल उन महती आवश्यकत्ताओं में से एक हो गया है जिसके बिना शायद वे अपने जीवन की कल्पना ना कर सके। दिन के हर वक्त वे अपने साथ इसे लिए रहते है। अक्सर इसे लोग अपने पेंट की जेब में रखते है। लेकिन शायद ही आपको इस बात की खबर हो कि जेब में रखा ये फोन आपके लिए कितना घातक हो सकता है।

जी हां एक रिसर्च के मुताबिक जो पुरुष अपना मोबाइल पेंट की जेब में रखना पसंद करते है उनके लिए यही मोबाइल स्पर्म नष्ट होने का कारण बना हुआ है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, आम आबादी में स्पर्म में गिरावट की समस्या से जूझने वाले लोगो में जेब में मोबाइल रखने वाले 47 पर्सेंट इस समस्या से ग्रसित हैं।

हाइफा में टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्टिन डिर्नफेल्ड के मुताबिक, रिसर्च में पाया गया है कि फोन और उसकी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऐक्टिविटी के कारण मोबाइल की लत वाले पुरुषों में ऐक्टिव स्विमिंग स्पर्म और उसकी गुणवत्ता दोनों में ही भारी गिरावट आई है। इस स्टडी टीम ने बताया है कि 100 से ज्यादा पुरुष एक साल में फर्टिलिटी क्लिनिक पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि यह रिपोर्ट जनरल रिप्रोडक्टिव बायोमेडिसिन में पब्लिश हुई है। इसमें लंबे समय की उस आशंका पर गहन अध्ययन किया गया है कि पुरुषों में फर्टिलिटी पर सेलुलर फोन का क्या प्रभाव पड़ता है।

अधिकत्तर लोग मोबाइल फोन अपनी थाई के पास रखते हैं। जिससे स्पर्म की क्वॉलिटी में भी भारी गिरावट आ रही है। पश्चिम के ज्यादातर सभी देशों में स्पर्म की क्वॉलिटी प्रभावित हुई है। जिसका सीधा कारण मोबाइल की लत को बताया जा रहा है। 40 पर्सेंट कपल्स को गर्भ धारण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल लंदन के प्रफेसर गेडिस ग्रॉजिंसकस ने बताया कि, पुरुषों को मोबाइल की लत से बाहर निकलने की जरूरत है। वह मोबाइल के चक्कर में अपनी अहम चीज को खो सकते हैं।

खो गया स्मार्टफोन!! इस उपाय से वापस पाए अपना फ़ोन

0

NewBuzzIndia:

अक्सर हम अपने एंड्राइड स्मार्टफोन को कही रख कर भूल जाते हैं, या कही रस्ते में चलते हुए गिर जाता है फ़ोन या फिर कोई चोरी कर लेता है। इससे आपका बहुत नुकसान होता है। आपके कॉन्टेक्ट्स, आपका डाटा, आपकी फोटोज सब ख़त्म हो जाती हैं। लेकिन अब इसके लिए आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर कभी  भी आपका फोन खो जाता है तो आप उसे ट्रैक कर सकते हैं। उसके साथ ही अपने फोन के डाटा को भी मिटा सकते हैं ताकि कोई भी उसका दुरुपयोग ना कर सके। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा। इस एप्लिकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

यह एप आपके चोरी हुए एंड्रॉयड फोन को ट्रैक करने के साथ-साथ आपके फोन को लॉक करने और फोन का सारा डाटा मिटाने में मदद करता है। जब आप इस ऐप को लॉग इन करेंगे तो यह आपके डिवाइस को लोकेट करेगा। और नक्शे पर आपका अंतिम ज्ञात स्थान दिखा देगा। इस ऐप की मदद से आप अपने खोए हुए फोन के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे कि मोबाइल रिंग देना, डिवाइस को लॉक करना, आप फोन पर से अपना सारा डाटा भी मिटा सकते हैं।

एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ‘जियोनी P5 मिनी’ भारत में लॉन्च

0

Newbuzzindia: जियोनी ने भारत में ‘P5 मिनी’ नाम से नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पायनियर सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को महीना भर पहले कंपनी ने नाइजीरिया में उतारा था।

आगे देखें, क्या हैं इस स्मार्टफोन के फीचर और कीमत कितनी है…

जियोनी P5 मिनी ऐंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर रन करता है, जिसके ऊपर Amigo 3.1 स्किन डाली गई है। इसमें साढ़े 4 इंच का WVGA (480×854 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले लगा है।

इसमें 1.3 GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6580M प्रोसेसर और 1जीबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमरी 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

Launch हुए 2 बेहद सस्ते smartphone , मिलेगा 1 साल के लिए मुफ़्त internet

0

image

डेटाविंड के दो सस्ते smartphones
आकाश tablet बनाने वाली कंपनी datawind ने भारत में अपने दो सस्ते स्मार्टफोन पॉकेटसर्फर 2जी4एक्स (PocketSurfer 2G4X) और पॉकेटसर्फर 3जी4जेड (PocketSurfer 3G4Z) लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 2,499 और 3,999 रुपए है। नए स्मार्टफोन कई रिटेल स्टोर कंपनी की website पर उपलब्‍ध होंगे।

डेटाविंड के दोनों ही स्मार्टफोन के साथ यूजर को reliance और telenor के नेटवर्क पर 1 साल की इंटरनेट ब्राउजिंग मुफ्त मिलेगी। यूजर उबीसर्फर ब्राउजर के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि इसमें ऑडियो/ वीडियो स्ट्रीमिंग या लोकल डाउनलोड शामिल नहीं हैं। डेटाविंड ने बताया कि यूजर को इन सेवाओं के लिए अलग से टॉप-अप प्लान लेना होगा।

डेटाविंड पॉकेटसर्फर 2जी4एक्स में 3.5 इंच (320×480 पिक्सल) का डिस्प्ले, 1 गीगाहर्ट्ज सिंगल-कोर प्रोसेसर, इनबिल्ट स्टोरेज 512 एमबी और 256 एमबी रैम है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी (32 जीबी तक) बढ़ाई जा सकती है।� यह एंड्रॉयड 4.2.2 जेली बीन पर आधारित है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट और रियर कैमरा है। यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए एज, वाई-फाई व ब्लूटूथ की सुविधा उपलब्‍ध है।

डेटाविंड पॉकेटसर्फर 3जी4जेड
डेटाविंड पॉकेटसर्फर 3जी4जेड की कीमत 3,999 रुपए है। इसमें 4 इंच (480×800 पिक्सल) का डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्ट्ज सिंगल-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 512 एमबी रैम के साथ है।

माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी (32 जीबी तक) बढ़ाई जा सकती है। यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर आधारति है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ है।

Photography के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 2जी, 3जी, एज/ जीपीआरएस, वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है।

#NewBuzzIndia #NewBuzzMedia