Home Tags Sonia gandhi

Tag: sonia gandhi

BJP ने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ? – अमित शाह

0

Newbuzzindia : भाजपा सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर विपक्षियों के सारे सवालों का जवाब अमित शाह बड़ी जोर और तेज़ तर्रार अंदाज़ में दे रहे है। विरोधियों को जवाब देने के लिए शाह इस तरह पहली बार सामने आ रहे है, जिसमे विपक्षियों को धूल चटाने तक को उतारू दिख रहे है।

शाह, भाजपा के 2 साल के कार्यकाल में सभी उपलब्धियों को जनता को गिना रहे है, वे लगातार देश के एक छोर से दूसरे छोर तक भ्रमण कर रहे है।

ऐसे ही तेलंगाना में अमित शाह ने कांग्रेस को निशाना साधा और कहा कि, हमने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी हैं। वहीँ कांग्रेस से पूछा भी की कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ?

अमित शाह ने यह जवाब सोनिया गांधी के सवाल पर दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि, 2 साल में भाजपा ने कुछ नही किया।

उत्तरप्रदेश में एक होगा गांधी परिवार, मेनका और वरुण दिलाएंगे कांग्रेस को जीत !

1

Newbuzzindia: अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस को उत्तरप्रदेश चुनाव में जीत की रौशनी नजर आ रही है । एक ओर जहां चुनाव प्रबंधक प्रशन किशोर कांग्रेस की जीत के लिए मेहनत कर रहे है । तो वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है की गांधी परिवार का दूसरा हिस्सा मेनका गांधी और वरुण गांधी भी भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस के साथ आ सकते है । अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस के लिए उत्तरप्रदेश फ़तेह का रास्ता साफ़ हो जाएगा ।

गौरतलब है की पिछले कुछ समय से गांधी परिवार की दोनों बहुओं ( सोनिया और मेनका  ) की बीच एक बार फिर से पारिवारिक प्रेम पनप रहा है और दोनों आपसी शिकवे गिले भुलाकर पुनः एक होने को तैयार लग रहे है ।

देखा जाए तो पिछले कुछ समय से दोनों ही परिवार सार्वजानिक मंच से एक दुसरे की तारीफ करते नजर आ रहे है । जहां एक ओर मानक गांधी ने सोनिया की तारीफ की थी तो दूसरी ओर वरुण भी प्रियंका की तारीफ करते नजर आए थे ।

माना जा रहा है की बीजेपी में वरुण और मेनका को वो सम्मान और पद नहीं मिल पा रहा है  जिसकी उन्हें दरकार थी । मेनका गांधी अपने पुत्र वरुण गांधी को यूपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहती थी जो भाजपा में दिखाई नही दे रहा है । अगर दोनों परिवार एक होते है तो कांग्रेस की ओर से वरुण को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है और इससे कांग्रेस और वरुण दोनों को ही फायदा होना है ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

‘हमे 10 साल बाद बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला’- अमित शाह

0

#newbuzzindia/कासगंज । उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव आने वाले है। इसको लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। उत्तरप्रदेश का चुनावी रण, अन्य राज्यों की तुलना में अधिक भयावक होगा। इसलिए अभी से ही बीजेपी ने चुनाव की रुपरेखा तैयार कर ली है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश में भाजपा का प्रभाव बनाना शुरू कर दिया है। अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथो लिया साथ ही दोनों की कमियों को जनता को गिनाया भी।

अमित शाह ने कहा कि, ‘हमने एक ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जो बोल सकता है। 10 साल बाद हमे ऐसा  प्रधानमन्त्री मिल पाया है। इसके पहले कांग्रेस ने ऐसा प्रधानमन्त्री दिया था जो यदि बोलता भी तो उसे या तो सोनिया गांधी सुन पाती या राहुल गांधी। जनता तक उनकी आवाज़ नही पहुच पाती थी।’

श्री शाह ने राज्य सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘अखिलेश बाबू ने 5 साल में क्या किया है ? क्या उन्होंने युवाओं को लैपटॉप देने का वादा पूरा किया या उत्तरप्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलने लगी?’

इसी बीच शाह ने मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि ‘मोदी यदि विदेश भी जाते है तो वहां की जनता उनका गर्मजोशी से स्वागत करती है। और इस बात की जानकारी पूरी दुनिया को मिलती है।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

कांग्रेस के बुरे दिन हुए शुरू, फिर मिला झटका, राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत ने दिया इस्तीफा

0

#newbuzzindia/जयपुर । एक ऐसा समय था जब कांग्रेस देश की सबसे मजबूत और दमदार पार्टी हुआ करती थी। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से मानो कांग्रेस की जड़े ही हिल गयी हो। एक के बाद एक कांग्रेस को झटके लगते रहे, और लगातार कांग्रेस कमजोर पड़ती रही।

एक नया झटका हाल ही में कांग्रेस को लगा है, जिसने कांग्रेस को अंदर तक झकझोर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के प्रभारी गुरुदास कामत ने अपने राजनैतिक जीवन से त्यागपत्र दे दिया है।

**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

आपको बता दे कि, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को छत्तीसगड़ में मुह की खानी पड़ी थी, वहां के सबसे दमदार नेता ने कांग्रेस से पल्ला झाड़ा था, तो उसी के बाद इस घटना से कांग्रेस पूरी तरह हिल चुकी है।

गुरुदास कामत, 44 साल से कांग्रेस में बने हुए थे, 10 पहले ही उन्होंने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और इस्तीफा सौपा था, पर इस्तीफे पर कार्रवाई न होने से श्री कामत ने सन्यास की घोषणा कर दी।

वहीं इस मुद्दे पर ये भी कयास लगाए जा रहे है कि, कामत कांग्रेस से इसलिए भी पीछा छुड़ा रहे है कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौपी जायेगी या कांग्रेस की बढ़ती कमजोरी भी एक कारन हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, अजीत जोगी के साथ 25,000 समर्थक छोड़ सकते है कांग्रेस !

0

Newbuzzindia: अपने सबसे बुरे समय से गुजर रही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है । खबर है की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने का मन बना चुके है । साथ ही उनके साथ  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 25000 समर्थक भी कांग्रेस को अलविदा कहने के मूड में है ।

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास अजीत जोगी ने बड़ा नेता मौजूद नही है । कहा जाता है की “छत्तीसगढ़ में जोगी ही कांग्रेस है और कांग्रेस ही जोगी है” । ऐसे में जोगी की नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है ।

2018 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है और ऐसे में बिना अजीत जोगी के कांग्रेस का चुनाव जातना ख़ासा मुश्कित हो जाएगा । अजीत जोगी ने इशारा दिया है कि वे कांग्रेस छोड़कर अपना क्षेत्रीय दल बनाएंगे ।

एक निजी चैनल से बात करते हुए जोगी ने कहा है की “मैं विधायक केंद्रित राजनीती नही करना चाहता। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बारे में मैंने सब बता दिया है, अब दिल्ली अब नहीं जाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं कोई भी बड़ा फैसला मारवाही की जनता से पूछ कर करता हूं। इसलिए मरवाही में एक बैठक बुलाकर अपने 1500 खास लोगों से सलाह लुंगा”

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के आने से बढ़ेंगी भाजपा की मुसीबतें : बाबा रामदेव

0

image

Newbuzzindia: योग गुरु रामदेव ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी कांग्रेस नेतृत्व में आती हैं, तो बीजेपी वालों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसको नेतृत्व करना है, यह उसे ही तय करना है।

साथ ही रामदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके साथ जो किया, वह उसे इस जन्म में नहीं भुला सकते।

बता दें कि रामदेव का इशारा अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान पर हुई पुलिस कार्रवाई की तरफ था।

शनिवार को राजधानी में आयोजित एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में रामदेव ने कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव और प्रियंका गांधी की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘प्रियंका गांधी अगर कांग्रेस नेतृत्व में आती हैं, तो बीजेपी वालों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं 151 सीट तो भाजपा को मिली केवल 90 सीट !

0

Newbuzzindia: असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ हो गया है कि कहां पर किसकी सरकार बनने जा रही है। जहां एक ओर असम में कमल खिल गया है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी जीत गई हैं। पीएम मोदी ने भी ममता बनर्जी और जयललिता को फोन करके जीत की बधाई दी है।

वैसे तो चुनाव परिणाम आने के बाद से ही भाजपा में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है । असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है । भाजपा के तमाम बड़े नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे है । कांग्रेस की ओर से भी सोनिया और राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम के बाद हार स्वीकार की ।

लेकिन अगर आंकड़ो पर नजर डाली जाए और कांग्रेस और भाजपा में तुलना की जाए तो नतीजा कुछ और ही दिखाई देता है ।

5 राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को मिली कुल सीट है असम-86 + पश्चिम बंगाल-3 + तमिलनाडु-0 + केरल-1 + पॉन्डेचेरी-0 = कुल सीट-90

तो वहीं कांग्रेस ने असम-60 + पश्चिम बंगाल-44 + तमिलनाडु-8 + केरल-22 + पॉन्डेचेरी-17 = कुल सीट-151

असम में सरकार जाने के बाद भी कांग्रेस भाजपा से 61 सीट आगे दिखाई दे रही है । इन आंकडों को अगर 2019 के आम चुनावों के परपेक्ष में देखा जाए तो भाजपा और मोदी के लिए अच्छे संकेत नही है ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मंच पर आए रोबर्ट वाड्रा के रिश्तेदार , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध !

0

Newbuzzindia: मंगलवार को पुणे में महाराष्‍ट्र कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट वाड्रा के रिश्‍तेदारों को मंच पर जगह देने पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराष्‍ट्र कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनावाला और उनके भाई तहसीन के खिलाफ नारेबाजी की और उन्‍हें बोलने भी नहीं दिया।

इस दौरान सांसद व पूर्व मंत्री शशि थरूर भी मौजूद थे। शहजाद पूनावाला जैसे ही बोलने को खड़े हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। गौरतलब है कि तहसीन की हाल ही में रॉबर्ट वाड्रा की कजन से शादी हुई है।

उन्‍होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा से संबंध होने के कारण पूनावाला पार्टी के बड़े नेता नहीं बन सकते। आप लोगों का पार्टी में क्‍या योगदान है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। उन्‍होंने कहा कि कार्यक्रम से पहले स्‍थानीय नेताओं से बात नहीं की गई। साथ ही शहर नेता विश्‍वजीत कदम को इससे दूर रखा गया। लगातार नारेबाजी के बीच शहर कांग्रेस नेता रमेश बागवे ने माहौल को शांत करने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।

उन्‍होंने शहजाद पूनावाला को बोलने नहीं दिया।
इसके बाद शशि थरूर ने मोर्चा संभाला और कहा कि किसी नेता की अनदेखी नहीं की गई है। अगर कोई बात नहीं सुनना चाहता है तो वह यहां से जा सकता है। हालांकि शशि थरूर के भाषण के दौरान कार्यकर्ता शांत रहे।

लेकिन माइक जैसे ही तहसीन पूनावाला को दिया गया फिर से नारेबाजी शुरू हो गर्इ। बाद में कार्यकर्ताओं ने दोनों भाइयों के पोस्‍टर भी फाड़ दिए। स्‍थानीय नेताओं ने कहा कि इस तरह से नेतृत्‍व थोपा नहीं जा सकता।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : मैदान में उतरने से पहले ही प्रियंका गांधी को मिल रहा भरपूर समर्थन !

0

Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई और इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस बार कांग्रेस सोशल नेटवर्किंग साइट पर कैंपेन चला रही है और यूजर्स को कन्विंस करने की पूरी कोशिश में जुटी है। वहीं प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण बना रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्त्ता गांधी परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को दिए जाने को लेकर फेसबुक पर बाकायदा कैंपेन चला रहे हैं।

कार्यकर्त्ताओं ने ऐलान कर दिया है- दीदी इज़ कमिंग सून इन यूपी। कांग्रेस कार्यकर्त्ता हसीब अहमद ने प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर कई पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले हैं। इस तरह के कैंपेन से 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी साफ तौर पर झलक रही हैं।

कार्यकर्त्ता प्रियंका गांधी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाहाबाद पहुंचने पर उनके सामने भी कार्यकर्त्ताओं ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारने की गुजारिश की थी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेस की मुसीबतें बड़ी , दलाल ने लिया सोनिया गांधी का नाम !

1

Newbuzzindia: अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील के मामले में इटली की अदालत के फैसले ने भारतीय राजनीतिक गलियारों में वाकयुद्ध छेड़ दिया। सदन में नि:सहाय सी लग रही भाजपा को इटली की अदालत ने जैसे राहत का पिटारा ही दे दिया।

पूरे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फैसले में सिग्नोरा गांधी) का नाम उठा तो भाजपा ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ कैश करने की कोशिश शुरू कर दी। मोर्चा भी नव निर्वाचित सदस्य सुब्रहमण्यम स्वामी को सौंपा गया।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने दूतावास से इटली के मिलान कोर्ट के फैसले की पूरी जानकारी मांग ली है। इटली के मिलान कोर्ट ऑफ अपील्स के फैसले के मुताबिक, 2010 में हुई वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। अदालत ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को भी इसमें शामिल बताया। पूरे मामले में दलाल क्रिस्टियन मिशेल का नाम सामने आया।

यह बताता है कि भारत में डील पूरी करने के लिए सोनिया गांधी का राजी होना जरूरी था। सोनिया एमआई 8 हेलिकॉप्टर में उडऩा पसंद नहीं करती। इस संबंध में मिशेल ने 15 मार्च 2008 को फिनमैकानिका के तत्कालीन सेल्स प्रमुख पीटर ह्यूलेट को पत्र भेजा। इसके अनुसार कुल 30 मिलियन यूरो रिश्वत दी गई।

क्या है पूरा मामला ?
वीवीआईपी लोगों के लिए फिनमैकानिका कंपनी से अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदे जाने थे। भारत के पास पहले ही मिग-8 और मिग-17 विमान थे। साल 2012 में कंपनी को 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरों के ऑर्डर दिए गए। 2005 में सारी प्रक्रिया शुरू हुई और फरवरी 2010 में सौदा हो गया। 12 हेलीकॉप्टरों के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा। कंपनी ने नौ हेलीकॉप्टर नहीं भेजे केवल तीन ही भारत को सप्लाई किए।

इंटीग्रेटी क्लाज
यूपीए सरकार ने 2005 में इंटीग्रेटी क्लॉज लागू की थी। इसके तहत रक्षा सौदे में शामिल हर किसी को इस क्लॉज पर हस्ताक्षर करना होता था। इसमें बाकायदा लिखा था कि अगर सौदे में दलाल के हाथ होने का पता लगा तो डील रद्द हो जाएगी। पैसा वापस देकर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। वीवीआईपी हेलीकाप्टर डील में इटली के दावों के बावजूद तीन दलाल सामने आए। तीनों पर आरोप था इन्होंने डील के लिए भारतीय अफसरों को 400 से 500 करोड़ रुपए की रिश्वत दी।

मनमोहन सिंह का भी आया नाम
इटली की कोर्ट के आर्डर में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता अहमद पटेल, ऑस्कर फर्नांडीस और पूर्व एनएसए एमके नारायणन का नाम। फैसले में यह भी कहा गया कि 12 हेलीकाप्टरों की इस डील को पूरा करवाने के लिए उस समय सोनिया गांधी के पॉलिटिकल सेक्रेटरी अहमद पटेल को 18 मिलियन डॉलर दिए गए थे (पेज संख्या 225)। कांग्रेस के टॉप लीडर्स को कुल 125 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर मिले।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]