Home Tags Special task force

Tag: special task force

NIA ने भोपाल और छिंदवाड़ा में मारी रेड, आतंकी संगठन के 11 सदस्यों को किया गिरफ्तार

0

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा से एनआईए (NIA) और तेलंगाना एटीएस (ATS) की टीम ने मंगलवार को 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। टीम को सबूत मिले हैं कि पकड़े गए संदिग्ध आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार एनआईए और तेलंगाना एटीएस ने भोपाल के ऐशबाग, जवाहर कालोनी और बाग फरहत अफजा में धरपकड़ की है। इस दौरान पुलिस ने भोपाल से 4 युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि 7 को छिंदवाड़ा से पकड़ा गया है।

अब तक एनआईए और तेलंगाना एटीएस ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें भोपाल और छिंदवाड़ा के 11, और 5 संदिग्धों को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों के पास से देश-विरोधी संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

इस मामले को लेकर ऐशबाग पुलिस थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने बयान देते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कुछ देर पहले तीन लोगों के परिवार थाने आए और उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद को पुलिसवाला बताकर उनके बेटों को पकड़कर साथ ले गए।

बता दें कि कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर का मुख्यालय लंदन में बताया जाता है। यह संगठन अपनी कट्टरपंथी विचाराधारा को तेजी से फैला रहा है। इस संगठन की पाकिस्तान और बांग्लादेश में बड़ी मौजूदगी है।

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस को रोकने हेतु गठित करी टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते ब्लैक फंगस से निपटने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स टीम का गठन किया है। इसमें सरकार के दो मंत्री भी शामिल है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद सरकार अब ब्लैक फंगस पर फोकस कर रही है।

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिए टास्क फोर्स टीम बनाने के निर्देश दिए है। टास्क फोर्स में सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मंत्री विश्वास सारंग सहित एसीएस एसपी दुबे और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेंद्र दवे भी शामिल है।

गौरतलब है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के मंगलवार को 421 नए मरीज मिले है। इसकी रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि ब्लैक फंगस के एंटी फंगल इंजेक्शन के लिए मारामारी भी मच गई है।

मध्यप्रदेश में गृह मंत्री ने दिए निर्देश, बनाई जाएंगी स्पेशल टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से कोई सुधार दिखते हुए नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना की रोकथाम को लेकर बैठक की। गृह मंत्री ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की प्रदेश में हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए है।

पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए गृह मंत्री ने आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए है। बैठक में अधिकारियों ने गृह मंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश भर के लगभग 1850 पुलिस, होमगार्ड और एसएएफ के जवान कोरोना से संक्रमित है। बता दे कि 72 जवानों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी करने के मामले में अभी तक 11 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। इंदौर और भोपाल में इन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्री ने बाकी अन्य जगहों पर भी इस तरह की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।