Home Tags Start Up

Tag: Start Up

‘इकोनॉमिक्स 101’ में स्टार्टअप होल्डर्स ने सीखा बेसिक ऑफ़ इकोनॉमिक्स

0
Economics 101: Startup Event

स्टार्टअप को लेकर युवाओं के अंदर उत्साह और उससे जुडी चौनौतिओं को लेकर एआईसी आरटेक ने स्टार्टअप होल्डर्स के लिए ‘इकोनॉमिक्स 101’ नाम से एक सेमिनार का आयोजन किया। समिनार में लगभग 10 स्टार्टअप टीम ने हिस्सा लिया। जिन्हें वर्कशॉप में इकोनॉमिक्स की बेसिक नॉलेज और बिजनेस इकोनॉमिक्स के कई रूल्स के बारे में जानकारी दी गयी।

सेमीनार में ‘एआईसी आरटेक’ के सीईओ अमित राजे ने बताया कि इकोनॉमिकल समझ किसी भी बिजनेस का आधार होती है। वहीं आज-कल स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को इसकी समझ काफी कम होती है। बिजनेस इकोनॉमिक्स की बात करें तो इसकी टर्मेलॉजी समझना और इसे हैंडल करना और भी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से हमने इस वर्कशॉप का आयोजन किया ताकि नए स्टार्टअप इससे घबराएं नहीं और इसे बेहतर तरीके से हैंडल कर सकें।