मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सबसे कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। यह प्रदेश का पहला मामला है जब इंजेक्शन की चोरी हुई है।
खबर है कि हमीदिया अस्पताल से 850 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी हो गए हैं जो आज ही मरीजों को लगाए जाने थे।
हमीदिया अस्पताल को जिला प्रशासन ने कल ही यह इंजेक्शन मरीजों की मांग पर उपलब्ध करवा दिए थे जो आज चोरी हो गए हैं। चोरी की घटना प्रकाश में आने के बाद अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
वही घटना की सूचना किलते ही भोपाल के कोहेफिजा थाने की पुलिस भी हमीदिया अस्पताल पहुँची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर का पता लगा रही है।
आपको बता कुछ ही दिन पहले ही प्रदेश में 9247 रेमडेसिविर इंजेक्शन इंदौर आये थे और फिर लगभग 2000 इंजेक्शन भोपाल भेजे गए थे जिसमें से 850 इंजेक्शन चोरी हो गए हैं।
संभावना जताई जा रही है अस्पताल प्रबंधन या स्टाफ से कोई व्यक्ति ऐसा हो सकता है जो इन चोरों के साथ मिला हो। क्योकि इस समय बाजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग अधिक है इसकी जमकर कालाबाजारी हो रही है। बिना अस्पताल के इतनी बड़ी चोरी होने नामुमकिन है।
