Home Tags Subramanian swamy

Tag: subramanian swamy

राहुल गाँधी पर दिए विवादित बयान के बाद बड़ी सुब्रमण्यम स्वामी की मुश्किलें, 2 एफआईआर दर्ज

0

भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दर्ज किये गये मानहानि केस मामले में राहुल गांधी को पटना हाई कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बारांबकी में भी इसी मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई।

कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने इस मामले पर कहा कि “हमने उनकी टिप्पणी पर कोतवाली नगर बाराबंकी में एफआईआर दर्ज की है,

दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने कुछ दिनों पहले विवादित बयान देते हुए कहा था की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी कोकेन का सेवन करते हैं। जिसके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने केस दर्ज करवाया है ।

स्वामी की प्रतिक्रिया

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और राज्यसभा संसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने मेरे खिलाफ कथित रूप से यह मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर बेवकूफी है क्योंकि पुलिस ने सत्यता की जांच के लिए डोप टेस्ट नहीं किया था। ”

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेता को इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार और तथ्य नहीं था।

“स्वामी खुद जानते हैं कि उनका बयान राहुल गांधीजी का अपमान करने के लिए जानबूझकर दिया गया बयान था। स्वामी जानते हैं कि उनका बयान राजनीतिक दलों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है और लोगों को भड़का सकता है। इस तरह के बयान से लोगों में शांति भंग हो सकती है।”

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

बता दें कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 505 (2) (किसी भी वर्ग या समुदाय के व्यक्ति को उकसाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

Rahul Gandhi has four passports, has a chapel at home: Subramanian Swamy

0

Subramanian Swamy is known for making sensational and controversial claims. Sometimes those claims are irrelevant, seems like someone is not in his senses. The similar incident occurred during the India ka DNA conclave organised by Zee News.

In the recent claims, Swamy alleged Rahul Gandhi to carry four passports and one with the name Raul Vinci. BJP MP also said that contrary to Rahul’s claims, Congress President didn’t get MPhil degree as he flunked the Economics paper.

He didn’t stop there and also questioned his religious beliefs. He said that he doesn’t know how to wear ‘Janeu’. Swamy said that Rahul often wears the janeu over his clothes, which is the wrong way to do so. Swamy also claimed that Rahul Gandhi is actually Christian. According to Subramanian Swamy, there is a chapel in Rahul Gandhi’s house, and on every Sunday a Malayali priest comes for doing prayaschit (atoning sin).

He also targeted Priyanka Gandhi. He said that Priyanka Gandhi is forced to project Hindu identity by going to temples as currently there is an environment where parties who are perceived to be ‘anti-Hindu’ will not votes. Swamy also weighed in on the corruption cases against Gandhi families and said that they are bound to go to jail eventually.

When Rahul Gandhi announced his desire to contest election from Wayanad apart from his seat Amethi, Swamy said that he is running away from Amethi. He is also afraid from losing against Smriti Irani. It seems like BJP has ordered Subramanian Swamy for splurging venom on Rahul Gandhi, whether he has a proof or not.

ईवीएम के मुद्दे पर अब सुब्रमण्यम स्वामी ने बोला भाजपा पर हमला

0

ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। लंदन में एक ईवीएम एक्सपर्ट ने आज प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी ईवीएम एक्सपर्ट सैयद शुजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में ईवीएम टेंपरिंग कर भारी गड़बड़ी हुई थी।

सैयद शुजा के दावे के बाद ईवीएम की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए है। विपक्ष जहां ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है तो वहीं भाजपा और चुनाव आयोग इसे पूरी तरह सुरक्षित करार दे रहे है। इस सबके बीच अब बाद बयान आया है भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का।

वरिष्ठ भाजपा नेता और वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने आज अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया। अपने त्ववेट में स्वामी ने कहा कि ” आज भाजपा नेता टीवी पर वीवीपैट का पूरा श्रेय खुद ले रहे है। जबकि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए सबसे पहले मैंने ही ईवीएम और वीवीपैट का मुद्दा कोर्ट में उठाया था। मेरी पीआईएल पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने भी मुझे इन मामले में स्पेशल क्रेडिट दिया था। वहीं भाजपा नेता अब इस मामले में मेरा नाम भी नही ले रहे। ”

अपने ट्वीट पर एक ट्विटर यूज़र को जवाब देते हुए स्वामी ने लिखा कि “इन मूर्ख प्रवक्ताओं को यह समझना चाहिए कि बौद्धिक संपत्ति नाम की भी कोई चीज़ होती है।”

स्वामी ने उठाया था सुप्रीम कोर्ट में वीवीपैट का मामला

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम के साथ वीवीपैट इस्तेमाल करने के लिए जनहित याचिका दायर की थी। जिसपर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सदाशिवम ने सुब्रमण्यम स्वामी को धन्यवाद दिया था।

स्वामी का जागा सत्ता प्रेम, कहा ‘वो तो सिर्फ एक वकील हैं, मैं हूँ बेहतर, मुझे बनाओ वित्त मंत्री।’

0

Newbuzzindia: हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को इंडिया टुडे माइंड रॉक्स सम्मेलन में कहा कि एक अर्थशास्त्री के तौर पर वह अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे, जेटली सिर्फ एक वकील हैं जबकि मैं एक अर्थशास्त्री हूं। स्पष्ट है कि कौन बेहतर वित्त मंत्री बन सकता है। स्वामी की ओर से यह बयान अपने सामने मौजूद पैनलिस्ट और लोकसभा के सदस्य असादुद्दीन ओवैसी द्वारा  मुद्रास्फीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा।

कार्यक्रम के संचालक ने जब स्वामी से पूछा कि आपके और वित्त मंत्री जेटली के बीच हमेशा भारत-पाक जैसा तनाव क्यों रहता है। इसके जवाब में स्वामी ने कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत के ब्राह्मणों के बीच हमेशा संघर्ष और खींचातानी बनी रहती है। बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी तमिलनाडु से हैं और वित्त मंत्री जेटली दिल्ली के हैं, जो पंजाब से ताल्लुक रखते हैं।

गौरतलब है कि थोड़े महीने पहले जेटली और स्वामी के बीच का विवाद खुलकर सामने आया था। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास को लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी। इस मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास का बचाव किया था।

स्वामी का महबूबा मुफ्ती पर ज़बरदस्त हमला, कहा आतंकियों से हैं संबंध, भाजपा तोड़े गठबंधन

0

NewBuzzIndia: भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के एक और विवादित बयान ने सबको चौका के रख दिया है। इस बार उनके निशाने पर है जम्मू कश्मीर की पीडीपी और सीएम महबूबा मुफ्ती। स्वामी ने कहा है कि पार्टी को कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन खत्म करना चाहिए। इस गठबंधन को स्वामी ने महज एक प्रयोग करार दिया।

एक टीवी प्रोग्राम में इंटरव्यू के दौरान सुब्रहण्यम स्वामी ने महबूबा मुफ्ती पर सीधे-सीधे आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री के आतंकी संगठनों से संबंध हैं जिसके कारण हालात सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि वो जम्मू-कश्मीर सुरक्षा बलों के हवाले कर दे।
गौरतलब है कि आज  एक 30 सदस्यों की सर्वदलीय टीम गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में जम्मू कश्मीर गई है। शांति बहाली के प्रयासों के तहत ये टीम हालात का जायजा लेते हुए यहां के स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी। ऐसे में स्वामी का बयान विपक्ष का सरकार पर हमले का एक और मौका दे सकती है।

आमिर खान को देश भक्ति सिखाने के लिए ‘शिक्षक’ की है ज़रूरत। : सुब्रमण्‍यम स्‍वामी 

0

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के आमिर खान पर दिए गए बयान के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर उनकी जम के खिंचाई की। स्वामी आमिर पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि, “आमिर पर पर्रिकर के बयान पर इतना हो-हल्‍ला क्‍यों? अगर आमिर जन्‍मभूमि से बेइंतहा मोहब्‍बत से अनजान हैं तो उन्‍हें एक टीचर की जरूरत है।”

Tweet by Subramanian Swamy.

पर्रिकर के इस बयान की प्रतिक्रिया कई तरफ से मिलने लगी है। एनसीपी के नेता माजिद मेमन ने कहा, “मुद्दे को उठाने का कोई तुक ही नहीं बनता। आमिर खान को राष्‍ट्र विरोधी बताकर पर्रिकर ने गलत किया। आमिर ने भारत की नहीं, बल्कि सरकार की आलोचना की थी जो कि देश में शासन करने में नाकाम रही है।”

Also Read: कानूनी भेद भाव क्यों ? जिन गुनाहों में ‘आप’ नेताओं को सजा मिली, उन्ही आरोपो में भाजपा नेता बाहर क्यों

क्या कहा था रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने

 
रक्षा मंत्री पर्रिकर ने शनिवार को एक किताब के लॉन्‍च के मौके आमिर पर हमला किया। पर्रिकर ने आमिर के देश छोड़ने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए इसे ‘अभिमानी’ करार दिया। पर्रिकर ने बिना आमिर खान का नाम लिए कहा था, “एक अभिनेता ने कहा था कि उनकी पत्‍नी भारत से बाहर रहना चाहती हैं। यह एक अभिमान से भरा हुआ बयान था। अगर मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है, मैं तब भी अपने घर को प्‍यार करूंगा और उसे बड़ा बनाने की कोशिश करूंगा।”
जब पर्रिकर के बयान पर विवाद गर्माया तो रविवार को उन्‍होंने कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बनाया। पर्रिकर ने यह भी कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें लगता है कि देश सर्वोपरि है।
Also Read: ऊनाकाण्ड: दलित विरोधी है भाजपा! भाजपा के दलित नेता ने 200 समर्थकों समेत छोड़ी पार्टी

सुब्रमण्यम स्वामी को है डर, कही कॉलेज मदरसों में ना तब्दील हो जाए… पढ़ें पूरी खबर

0
subramanyam swami

NewBuzzIndia: 

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज में हॉस्टल फीस बढ़ाए जाने पर हो रहे विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी आ गए हैं। स्‍वामी ने सोमवार को पूछा कि क्‍या संस्‍था को एक ‘मदरसा’ में बदला जा रहा है? स्‍वामी ने बताया कि उन्‍होंने इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। एक ट्वीट में स्‍वामी ने कहा, “मैंने एचआरडी मंत्री को एक पत्र लिखकर हिन्‍दू कॉलेज द्वारा छात्राओं से तिगुनी हॉस्‍टल फीस वसूले जाने पर आपत्ति जताई है। क्‍या संस्‍था को मदरसा बनाया जा रहा है?”

Also Read: बुरहान के हमदर्दी में खुल के सामने आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ और आतंकी हाफ़िज़ सईद

2016-2017 से सेशन से शुरू होनी थी। हॉस्‍टल में एडमिशन के लिए जारी किए गए प्रास्‍पेक्‍टस ने छात्राओं में रोष पैदा कर दिया है। उनका आरोप है कि नियम ‘भेदभावपूर्ण’ हैं और ‘मॉरल पुलिसिंग’ के लिए बनाए गए हैं।

Also Read: “उग्रवादी विचारधारा है इस्लाम, आतंकी ही हैं इसके असली अनुयायी।” : तस्लीमा नसरीन

हॉस्‍टल की फीस पर भी छात्राओं ने ज़बरदस्त रोष ज़ाहिर किया। हिन्‍दू कॉलेज के पुरुष विद्यार्थियों से जहां 47,000 रुपए  हॉस्‍टल चार्जेस लिए जाएंगे, वहीं लड़कियों से 82,000 रुपए से ज्‍यादा का भुगतान करने को कहा गया है। स्‍टूडेंट्स इस कथित भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

सामने आया स्वामी के भाजपा पर हमले का मंसूबा, जल्दी ही शामिल होंगे कांग्रेस में

0

NewBuzzIndia:

सुब्रमण्यम स्वामी की बयानबाज़ी औरारोपों का सिलसिला इस कदर बढ़ गया है कि अब वो अपने बयानों के धार पर प्रधानमंत्री को
भी उतार दे रहे हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ना तो अब संघ के काबू में हैं ना भाजपा के। तमाम अधिकारीयों और नेताओं पर हमले को ले कर जब प्रधानमंत्री से जवाब माँगा गया तो प्रधानमंत्री ने इस पुरे घटनाक्रम को “पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया। प्रधानमंत्री बिना स्वामी का नाम लिए उन्हें नसीहत दे डाली। मोदी ने कहा कि अगर कोई समजता है की वो सिस्टम से ऊपर है तो वो गलत है, ऐसी पब्लिसिटी स्टंट से देश का नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें…प्रधानमंत्री को भी नहीं बख़्शे स्वामी, किया पलटवार, कहा ‘पब्लिसिटी के पीछे मैं नहीं भागता, पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है।’

बुधवार को स्‍वामी ने Twitter के जरिए कहा कि पब्लिसिटी उनका पीछा करती है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ”नई समस्‍या: जब एक राजनेता के पीछे प‍ब्लिसिटी पड़ती है। घर के बाहर 30 ओवी वैन खड़ी हैं, चैनल्‍स और पपाराजियों से 200 मिस्‍ड कॉल्‍स आई हैं।”

image

एक वेबसाइट की माने तो स्वामी काफी दिनों से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ संपर्क में हैं। स्वामी जयराम रमेश के साथ लगातार संपर्क में हैं, दोनों के बीच काफी बातें हो रही हैं। जयराम रमेश कांग्रेस के नेताओं को ये कह के सांत्वना दे रहे हैं कि, जल्दी ही स्वामी कांग्रेस में होंगे और सब मिल के केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे। रमेश आगे कहे कि भाजपा में पड़ी फूट का कांग्रेस जम के मजा ले रही है।

सुब्रमण्यम स्वामी के बड़बोलेपन पर भड़के मोदी, कहा ‘सब पब्लिसिटी स्टंट है।’

इसी वजह से मंगलवार को जब डॉ. स्‍वामी ने मीडिया खासतौर से टाइम्‍स नाउ पर हमला बोला, तो कांग्रेस नेता चुप्‍पी साधे रहे। पिछले महीने तक स्‍वामी पर हमला कर रहे कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद अब उनकी तारीफ कर रहे हैं।

मोदी को भी नहीं बख्शे स्वामी, पलटवार कर दिया जवाब, कहा ‘मैं नहीं भागता पब्लिसिटी के पीछे, पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है।’

2

NewBuzzIndia:

देश के दिग्गजों पर लगातार आरोप लगाने के वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी अपने हमलों की वजह से देश भर में चर्चा का केंद्र बने रहे। कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खरी खरी सुनाया तो कभी रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा। देश के आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधने की वजह से पार्टी और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मनमुटाव तक हो गया। अंत में मामले पर खुल कर सामने आए प्रधानमंत्री मोदी। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी का इस तरह से लोगों पर आरोप लगाना ‘पब्लिसिटी स्टंट’ है। और इसका परिणाम भी गलत होगा।

ये भी ज़रूर पढ़ें…स्वामी के बड़बोलापन पर बोले प्रधानमंत्री, कहा ‘सब पब्लिसिटी स्टंट है।’

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद स्वामी का मूड कुछ बदला और उन्होंने ट्विटर के माध्यम से भगवतगीता के कुछ श्लोक भी डाले, पर उससे उनके मन को तसल्ली कहा मिले! आखिरकार उन्होंने प्रधानमंत्री के उनपर दिए गए बयान पर पलटवार कर ही दिया और कर डाला ट्वीट।

image

उन्होनें ट्वीट कर कहा ‘एक नई परेशानी आ खड़ी हुई, जब पब्लिसिटी उनके पीछे पड़ गई। जब लगातार मीडिया के लोग उनके घर के बहार खड़े हों। टीवी चैनलों और अख़बार वालों के 200 से ज्यादा मिस्ड कॉल पड़े हों।’

ये भी पढ़ें, जब सुब्रमण्यम स्वामी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को कह दिया ‘वेटर’!!

अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने प्रधानमंत्री के टिप्पड़ी पर पलटवार किया जो प्रधानमंत्री ने एक टीवी के कार्यक्रम में स्वामी के लिए किया था।

ज़रूर पढ़ें…पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह, कहा ‘पाकिस्तान हमला किया तो भूल जाएंगे गोलियों का हिसाब।’

स्वामी के बड़बोलेपन पर झल्लाये मोदी, कहा ‘सब पब्लिक स्टंट है।’

3

NewBuzzIndia:

पिछले कई दिनों से भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा अधिकारियों और नेताओं पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा की राजन एक अच्छे नागरिक हैं, अपने काम से ईमानदार और देशभक्त हैं। उन्होंने स्वामी के बयानों का खंडन करते हुए उन्हें नसीहत दी कि ‘ अगर किसी को लगता है की वो सिस्टम से ऊपर है तो वो गलत है।’

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा ने खुद को स्‍वामी के हालिया बयानों से अलग कर लिया है। स्‍वामी ने राजन, मुख्‍य आर्थ‍िक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्‍यम और आर्थ‍िक मामलों की सचिव शक्तिकांता दास पर कई आरोप लगाए थे। स्‍वामी ने बिना नाम लिए जेटली पर भी कुछ तीखी टिप्‍पणियां की थी।
प्रधानमंत्री एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ”चाहे ऐसा मेरी पार्टी में हो या नहीं, फिर भी मुझे यही लगता है कि इस तरह की चीजें अनुचित हैं। पब्लिसिटी के लिए इस तरह की बातों से देश का कोई भला नहीं होगा। लोगों ने जिम्‍मेदारी के साथ व्‍यवहार करना चाहिए। अगर कोई खुद को सिस्‍टम से ऊपर समझता है तो वह गलत है।” स्‍वामी का नाम लिए बिना मोदी से रघुराम राजन के संदर्भ में ‘उनके राज्‍यसभा सांसद’ के विचारों पर सवाल पूछा गया था।

मोदी ने राजन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति पर कोई शक नहीं है। मोदी ने भरोसा जताया कि राजन देश की सेवा करते रहेंगे, चाहे वे गवर्नर पद पर रहें या नहीं। उन्‍होंने कहा, ”उनके साथ मेरा अनुभव अच्‍छा रहा है और मैं उनके काम की तारीफ करता हूं। वह भारत से प्‍यार करते हैं, वह जहां भी काम करेंगे, भारत के लिए काम करेंगे और वे देशभक्‍त हैं।”