Home Tags Supply of oxygen

Tag: supply of oxygen

सुप्रीम कोर्ट ने इस समय को कहा ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ , केंद्र सरकार से मांगा है जवाब

0

कोरोना संकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देश में इमरजेंसी जैसे हालात

देश में फैले कोरोना संक्रमण(Corona) पर सुप्रीम कोर्ट(Supreem Court) ने सख्त टिप्पणी की है SC ने कहा कि देश मे इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं।

देश के बिगड़ते हालात पर सर्वोच्च न्यायालय ने स्व संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट ने मोदी सरकार से पूछा है कि ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर केंद्र के पास क्या प्लान है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को ऐसे समय में नोटिस जारी किया है जब दिल्ली हाईकोर्ट,मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बेड़ों की कमी,ऑक्सीजन की कमी को लेकर राज्य और केंद्र सरकारों को बुरी तरह लताड़ लगा चुके हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश(CJI) एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायधीशों की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को कोविड-19 पर राष्ट्रीय स्तर की योजना बनाकर पेश करने के लिए कहा है।

कोर्ट ने केंद्र के वकील को दिए दिशानिर्देशों में कहा है कि आप केंद्र की तरफ से ऑक्सीजन की आपूर्ति, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, वैक्सीनशन का तरीका और राज्यों में लॉकडाउन के फैसले पर अपना जवाब पेश करे। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को करेगी।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से मचे हाहाकार पर ऐसे समय टिप्पणी की है जब कल ही दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र सरकार को बुरी तरह लताड़ा था। कल देर शाम एक याचिका पर सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि केंद्र चाहे भीख मांगे, उधार ले या चोरी करे, बस ऑक्सीजन लाकर दे। न्यायालय ने केंद्र को फटकार लगाते हुए कहा कि हम ऑक्सिजन की कमी से इस तरह लोगों को मरता नहीं देख सकते।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने की नवीन जिंदल से बात, कहा वे भी करेंगे ऑक्सीजन की पूर्ति करने में मदद

0

मध्य प्रदेश में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण के असर ने सरकार की परेशानी को बढ़ा दिया है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी और कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर मंत्रियों को दिए गए प्रभार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने की नवीन जिंदल से बात


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक रुझान देखने मिले है और पॉजिटिव केस में रुकावट दिखाई दे रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना कर्फ्यू को बनाए रखे क्योंकि इसी से संक्रमण की चैन टूटेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन को लेकर उन्होंने नवीन जिंदल से चर्चा हुई है और बताया कि वे ऑक्सीजन की आपूर्ति में मध्य प्रदेश का सहयोग करेंगे । साथ ही DRDO भी आक्सीजन की आपूर्ति में प्रदेश का सहयोग करेगा ।

कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्यवाही

उन्होंने कहा कुछ असामाजिक तत्व रेमेडिसिवर इंजेक्शन और आक्सीजन के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाते है, इन्हें पहचान कर कड़ी कार्यवाई की जाए। रेमेडिसिवर इंजेक्शन की हो रही कालाबाजारी को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए है कि इंजेक्शन की कालाबाजारी पर सख्ती की जाए साथ ही कठोर दंड दें और रासुका लगाए।