कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा “बीमारों और मृतकों की इतनी भीड़ पहली बार देखी है#रैली”
दरअसल राहुल ने यह बात प्रधानमंत्री के कल पश्चिम बंगाल में दिए उस बयान के खिलाफ दिया है जिसमें उन्होंने कहा था आज मेरी रैली में इतनी भीड़ आई है कि मैं जहां तक देख पा रहा हूं वहां तक भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है कई राज्यों में तो यह बुरी तरह बेकाबू हो चुका है कोरोना संक्रमण के कारण देश में मृत्यु दर लगातार बढ़ रहा है। इसका प्रमुख कारण हमारी सरकारों का सजग ना होना है।
देश के कई राज्यों में तो हालात यह हो गए हैं कि श्मशान घाट तक में लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए तो कल लेने पड़ते हैं और लंबा इंतजार करना पड़ता है कल गाजियाबाद और लखनऊ में ऐसी ही तस्वीर है सामने आए जहां पर लोग अपने प्रिय जनों की अर्थों को लाइन लगाकर साइड में बैठे थे उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया जा रहा था कि फला टोकन नंबर का समय इतनी देर बाद आने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है कि देश के बिगड़ते हालातों के मद्देनजर राहुल ने अपना ये बयान दिया है।
