Home Tags Tasleema nasreen

Tag: Tasleema nasreen

जब बांग्लादेश और पाकिस्तान में ट्रिपल तलाक बैन है, तो भारत में क्यों नहीं ? : तस्लीमा नसरीन

0

NewBuzzIndia: अपने नास्तिक रवैये की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाली बांग्लादेशी साहित्यकार तस्लीमा नसरीन ने एक निजी टीवी चैनल को अपना इंटरव्यू दिया और ट्रिपल तलाक को ले कर के अपनी राय स्पष्ट की।
NDTV को दिए अपने इंटरव्यू में तस्लीमा ने कहा कि, जब बांग्लादेश और पाकिस्तान में ट्रिपल तलाक को बंद कर दिया गया है तो भारत में अब तक ऐसा क्यों नहीं हुआ ?

NDTV के इस tweet को तस्लीमा ने retweet किया है। उनके इस समर्थन के विरोध में एक बहुत बड़ा तबका खड़ा हो सकता है पर यह बात सोचने और समझने की है कि मुस्लिम बहुसंख्यक देशों में भी जब ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा को ठंडे बस्ते में बंद कर दिया गया है, तो भारत में ये राजनीतिक मुद्दा क्यों बना पड़ा है।
उन्होंने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि आज पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन किया गया है, हो सकता है आगे आने वाले दिनों में उन्हें बैन कर दिया जाए।

https://twitter.com/ndtv/status/788760073472348160?p=v

बांग्लादेश हमला: तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘गनमैन क्यों, इस्लामी आतंकवादी क्यों ना कहे।’

4

NewBuzzIndia:

बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में आतंकी हमले पर लेखिका तस्‍लीमा नसरीन ने शेख हसीना सरकार पर ट्विटर के माध्यम से जबरदस्त हमला बोला है। तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, ‘बांग्लादेश में हुए हमले की ज़िम्मेदारी आईएसआईएस ले रही है, जबकि प्रधानमंत्री का कहना है कि बांग्लादेश में आईएसआईएस का कोई वज़ूद ही नहीं है।’

image

Also Read: बांग्लादेश हमले पर बोली प्रधानमंत्री शेख हसीना- ये कैसे मुस्लमान हैं जो रमज़ान जैस पाक महीने में मासूमों की जान ले लिए।

तस्लीमा यही नहीं रुकी उन्होंने आगे ट्वीट कर के कहा, ‘मीडिया के लोग हमलावरों को ‘गनमैन’ से संबोधित कर रहे हैं। क्या उन्हें इस्लामी आतंकी नहीं कहना चाहिए ?’

image

Also Read: IS के संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे ओवैसी

उन्‍होंने हमलावरों के संबोधन के मुद्दे पर कहा कि उन्‍हें इस्‍लामी आतंकी क्‍यों नहीं कहा जा रहा है। तस्‍लीमा ने लिखा, ”मीडिया उन्‍हें गनमैन लिख रहा है। लेकिन उन्‍होंने लोगों को मारने और उनमें दहशत फैलाने से पहले अल्‍लाहू अकबर का नारा लगाया। क्‍या उन्‍हें इस्‍लामी आतंकी नहीं कहा जाना चाहिए था ?” तस्‍लीमा कई बार इस्‍लाम को लेकर कड़ी टिप्‍पणियां कर चुकी हैं। इसके चलते बांग्‍लादेश और भारत में उन्‍हें मुसलमानों के हमले भी झेलने पड़े हैं।

तस्‍लीमा बांग्‍लादेशी लेखिका हैं और वे भारत में रह रही हैं।