Home Tags Taslima nasreen

Tag: taslima nasreen

फ्रांस हमले पर बोली तस्लीमा, “उन्हें ‘इस्लामी आतंकी’ नहीं ‘अल्लाह के सिपाही’ बोलो

0

NewBuzzIndia: 

Taslima Nasreen, Writer

धर्म और जातियों के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण लगातार विवादों के घेरे में रहने वाली बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले की नींदा करते हुए एक बार और इस्लाम पर हमला बोल दिया है। 

अभी हाल में उन्होंने एक ट्वीट कर के एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, “इस्लामिक आतंकवादियों ने फ्रांस में 80 लोगों का क़त्ल किया है। वो और भी मारेंगे। वो दुनिया भर में अल्लाह के कानून को फैलाना चाहते हैं।”

Tweet by Taslima Nasreen

Also Read: उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ी, भाजपा के खिलाफ प्रचार में कूदें हार्दिक पटेल!

तस्लीमा यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे ट्वीट कर के कहा कि “उन्हें इस्लामिक आतंकी ना कहें, उन्हें अल्लाह का सिपाही बोलिए।”

Tweet by Taslima Nasreen

तस्लीमा के लगातार आ रहे ट्वीट्स से यही लगता है की उन्होंने इस्लाम की ख़िलाफ़त कर दी है। ये ऐसी लेखिका हैं जो अपने गैर- मज़हबी विचारों के कारण धर्म के ठेकेदारों और उनके अनुयायियों के निशाने पर रहती हैं।

बांग्लादेश हमला: तस्लीमा नसरीन ने बोला इस्लाम पर हमला, कहा ‘इंसानियत के नाम पर इस्लाम को शांति का धर्म कहना बंद करें।’

0

NewBuzzIndia:

बांग्लादेश पर हुए आतंकी हमले से अभी देश उबरा तक नहीं कि बांग्लादेश की सत्ता और इस्लाम पर लगातार हमला होने लगा है। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन पहले तो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पर हमला किया। उन्होंने हमले से जुड़े कई मुद्दों पर शेख हसीना पर हमला किया और अब तस्लीमा ने ट्वीट कर के सीधे इस्लाम के दर्शन और उसकी नीव पर सीधे हमला बोला है।
तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा कि- इंसानियत के नाम पर, कृपया इस्लाम को शांति पसंद धर्म कहना बंद करें।

image

Also Read: बांग्लादेश हमले पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, “गनमैन क्यों, इस्लामी आतंकवादी क्यों ना कहें ?”

तस्लीमा नसरीन ने आगे आतंकवाद पर हमला करते हुए कहा कि, ‘जितने भी हमलावर थे, वो सभी अच्छे स्कूल और संपन्न परिवार से तालुक रखने वाले थे। इसलिए कृपया गरीबी और निरक्षरता को इस्लामी आतंकवाद का कारण बताना बंद करें।

image

Also Read: IS संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे ओवैसी