Home Tags Teachers

Tag: teachers

30 अप्रैल को बेरोजगार हो जाएंगे हजारों अतिथि शिक्षक !

0

भोपाल। अन्य राज्यों की भांति कार्यरत अतिथि शिक्षकों के स्थान पर सीधी भर्ती पदोन्नति और स्थानांतरण ना किए जाएं बल्कि जो अतिथि शिक्षक वर्षों तक सेवा करने के बाद बेरोजगार हो गए हैं। उनको रिक्त पदों पर अनुभव के आधार पर सेवा का अवसर दिया जाए। ये आग्रह अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ वल्लभ भवन भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा से मुलाकात करके किया है।

इसके अलावा वर्तमान समय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता(वर्ग-1) की परीक्षा हो चुकी है और उसका परीक्षा परिणाम भी आ चुका है। आने वाले समय में माध्यमिक शिक्षक(वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक(वर्ग-3) की पात्रता परीक्षा का आयोजन होना है। इसमें ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के समान अतिथि शिक्षकों को भी अहर्ता अंकों में दस प्रतिशत अंकों की छूट देने की भी गुज़ारिश की है।

समिति अध्यक्ष सुनील सिंह के अनुसार शिक्षक भर्ती से हजारों अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो चुके हैं। 30 अप्रैल को सत्र समाप्त होने से लगभग 50 हजार अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। 15 वर्षों से लगातार यह प्रक्रिया चल रही है जो गलत है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों ने अतिथि शिक्षकों के हित में नीति बनाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया है। अतिथि शिक्षकों को बेशक नियमित नहीं किया हो, लेकिन उन्हें बेरोजगार भी नहीं किया जाता। प्रदेश सरकार को भी अतिथि शिक्षकों के भविष्य की चिंता करते हुए अन्य राज्यों की भांति नीति बनानी चाहिए।

घोषणा के डेढ़ महीने बाद भी अब तक जारी नहीं हुआ प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन, शासन ने जारी किए थे 7500 पदों पर भर्ती के आदेश

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में इस सत्र में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होनी थी। राज्य शासन की ओर से जनवरी में घोषणा की गई थी कि 28 फरवरी से प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। घोषणा को डेढ़ माह बीतने के बाद भी अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है।

प्राथमिक शिक्षक के 7500 नए पदों के लिए पिछले साल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26 नवंबर को आदेश जारी किया गया था, लेकिन 18,527 पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति प्रक्रिया चलने के कारण अन्य नई भर्तियां शुरू नहीं की जा सकीं थी, जबकि यह भर्ती 28 फरवरी 2023 से शुरू हो जानी थीं। आदेश के अनुसार अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए विभाग द्वारा पदों का विस्तृत विवरण, नियम,निर्देश, प्रक्रिया, आरक्षण आदि की जानकारी एमपी आनलाइन पोर्टल पर 28 फरवरी से उपलब्ध होनी थी, लेकिन अब तक नहीं हुई।

मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के एक लाख से भी अधिक पद खाली हैं। इसके बावजूद भी सिर्फ 7500 पदों पर भर्ती करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं अब अभ्यर्थियों ने 51 हजार पदों पर भर्ती करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के तहत 18,527 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

इसके बाद होने वाली आगामी भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को एक और चयन परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बावजूद भी करीब 82 हजार प्राथमिक शिक्षकों के पद खाली रह जाएंगे।खाली पदों को लेकर अभ्यर्थियों की मांग है कि अधिक पदों पर भर्ती की जाए। वहीं 7500 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए अब तक कोई शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है।

मध्यप्रदेश के धार जिले में अब शिक्षक नहीं करेंगे श्मशान घाटों में ड्यूटी

0

धार जिले में श्मशान घाट पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।इस बात की पुष्टि धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कर दी है। उन्होंने कहा कि अब मनावर में शिक्षकों की ड्यूटी श्मशान घाट पर अस्थि विसर्जन और शवों के अंतिम संस्कार के लिए नहीं लगाई जाएगी।

दरअसल, जिले में एक आदेश जारी करते हुए घाट पर 8 शिक्षकों की ड्यूटी शवों के अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन के लिए लगा दी थी। इसका विरोध करते हुए शिक्षक संघ ने कहा मनावर एसडीएम का यह फैसला कही से भी तर्गसंगत नहीं है। और मांग करी की इस फैसले को वापिस ले लिया जाए।

आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक करीब 400 से अधिक शिक्षकों की मौत कोरोना ड्यूटी के चलते हो चुकी है। बावजूद उन्हें कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में नहीं शामिल किया गया है।

मध्यप्रदेश के इस जिले में श्मशान घाटों पर ड्यूटी करेंगे शिक्षक

0

मध्य प्रदेश के धार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर अजीब आदेश जारी हुआ है। उन्हें अब श्मशान घाटों में शवों के अंतिम संस्कार की पूरी निगरानी करनी होगी। शिक्षक श्मशान घाट के साथ अस्थि विसर्जन घाट में 2-2 शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे।

आदेश में लिखा है 8 शिक्षकों की श्मशान घाट और स्नान घाट पर ड्यूटी लगाई जाती है। पहली शिफ्ट में 2 शिक्षक सुबह 6 बजे से खलघाट श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे तक ड्यूटी करेंगे, जबकि बाकी के 2 शिक्षक खलघाट स्नान घाट में ड्यूटी करेंगे।

इस आदेश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से ग्राम पंचायत खलघाट और धामनोद के शवों का खलघाट श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरे गांवो और शहरों से आने वाले शवों का खलघाट और धामनोद के शमशान घाट में अंतिम संस्कार पर प्रतिबंध रहेगा।

बता दे कि शिक्षक कोरोना के संक्रमण के बीच लगातार कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे है। मरीज को मिल रही दवाओं और उनकी स्थिति का डेटा तैयार कर रहे है। इसके अलावा वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करना, टीकाकरण केंद्र, चेक पोस्ट, सैंपल कलेक्शन और कंटेनमेंट एरिया के सुपरविजन में भी इनकी ड्यूटी लगी है।