Home Tags TMC

Tag: TMC

राहत सामग्री चोरी करने के आरोप में शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज, जल्द गिरफ्तार करेगी पुलिस

0

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं आरोप है कि शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई ने नगरपालिका की राहत सामग्री को चोरी किया है जिसके विरुद्ध तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांथी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कहा कि हम जल्दी अधिकारी और उनके भाई को सम्मन जारी कर बुलाएंगे और जरूरत पड़ी तो गिरफ्तार करेंगे।


आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच की आधा बाद कोई नई नहीं है शुभेंदु अधिकारी पहले तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे और उन्हें ममता का बड़ा करीबी भी माना जाता था लेकिन विधानसभा चुनाव के ऐन पहले अधिकारी ने पाला बदल कर भाजपा को चुन लिया था उनके साथ अधिकारी के भाई और पिता भी भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन चुनाव में मिली करारी हार के बाद अधिकारी के सितारे गर्दिश में जाते दिखाई दे रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को बहुत ही करीबी अंतर से चुनावी शिकस्त दी थी जिसके बाद से ही तृणमूल और भाजपा के कार्यकर्ताओं में कई बार झाड़ पर हुई जय f.i.r. भी उसी हार का बदला माना जा रहा है इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि ममता अधिकारी पर शिकंजा कसने के लिए अन्य कोई पैंतरा भी अपना सकती हैं।

बीते दिनों भी पश्चिम बंगाल में आए यास तूफान पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक बुलाई थी जिसमें राज्यपाल और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को भी बाद में बुलवा लिया गया था देश से नाराज होकर ममता ने उस बैठक में सिर्फ 2 मिनट के लिए जाकर और औपचारिकता अदा की थी इससे ही ममता और शुभेंदु अधिकारी के बीच बिगड़े रिश्ते की हकीकत नजर आती है।

हालांकि बाद में ममता ने इस पर सफाई भी दी थी और कहा था कि प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के कारण मुझे आने में 35 मिनट की देरी हो गई थी जिस पर शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए कहा था कि मेरे पास ममता के खिलाफ आलोचना करने के लिए शब्द नहीं है उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान किया है।

तृणमूल कांग्रेस ने किए कई अहम बदलाव, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का बढ़ा कद

0

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में कई अहम बदलाव किए हैं इन बदलावों में प्रमुख रूप से एक आदमी एक पोस्ट के साथ भतीजे अभिषेक बनर्जी का भी कद बढ़ाया गया है, अब अभिषेक तृणमूल कांग्रेस युवा इकाई के अध्यक्ष से हटकर पार्टी के महासचिव बना दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से तृणमूल में नेतृत्व परिवर्तन की मांग लगातार उठ रही थी बीते विधानसभा चुनाव में भी कई नेताओं ने सुप्रीमो ममता बनर्जी पर दही आरोप लगाकर पार्टी छोड़ी थी हालांकि आरोपों से ममता को फायदा ही हुआ और वह पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हो गई लेकिन फिर भी लगातार उठ रही मांगों के मद्देनजर ममता बनर्जी ने पार्टी में ‘वन पर्सन,वन पोस्ट’ का फार्मूला लागू करने की बात कही है।

इसी प्रकार अब ममता की पार्टी तृणमूल में उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का कद बढ़ा दिया गया है अभिषेक अभी तक सांसद होने के साथ-साथ तृणमूल की युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे लेकिन अब उनका कद बढ़ाकर बुआ ने उन्हें पार्टी का महासचिव घोषित कर दिया है जाहिर है कि अब अभिषेक पार्टी के अंदर बड़े फैसले ले सकते हैं।

वन पर्सन वन पोस्ट का फार्मूला लागू होने के बाद ममता बनर्जी भी टीएमसी सुप्रीमो के पद से हट सकते हैं वह अपने किसी विश्वस्त को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर खुद कार्यकारी अध्यक्ष बन सकती हैं जिससे पार्टी उनके पूर्ण नियंत्रण में चल सके।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के सियासी हालात लगातार बनते बिगड़ते रहते हैं भाजपा और उसका केंद्रीय नेतृत्व लगातार सरकार गिराने की कोशिश में व्यस्त है ममता बनर्जी ने कई बार राज्यपाल जयदीप धनखड़ पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं उसके बाद से ही यह चर्चा थी कि ममता अब पार्टी अपने दोस्तों को छोड़ कर सत्ता पर विशेष ध्यान देंगे जिससे बीजेपी अपनी किसी भी चाल में कामयाब ना हो सके।

West Bengal Election: ममता बनर्जी को चुनाव आयोग का झटका, बोला शुभेन्दु ही है नंदीग्राम सीट के असली ‘अधिकारी’

0

बंगाल चुनाव की सबसे चर्चित सीट रही नंदीग्राम सीट(Nandigram) से हार के बाद आज टीएमसी(TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी(Mamata Banarji) को चुनाव आयोग(Election Commission) ने एक और बड़ा झटका दिया है।


ममता की सरकार में मंत्री रहे और कभी उनके करीबी माने वाले जाने वाले भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी ने नजदीकी मुकाबले में दीदी को हरा दिया था।

हार के बाद TMC ने वोटों की दोबारा गिनती की मांग की थी लेकिन उस मांग को चुनाव आयोग ने खारिज कर कहा था कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला अंतिम है और इसे केवल हाई कोर्ट में ही चुनौती दी जा सकती है।

Election Commission ने मीडिया की उन रिपोर्ट्स को भी खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा है कि नंदीग्राम में दोबारा काउंटिंग होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि “किसी विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) आरपी एक्ट, 1951 के तहत अर्ध-न्यायिक क्षमता में स्वतंत्र रूप से और चुनाव आयोग के गाइडलाइंस के आधार पर अपने काम को अंजाम देते हैं”। 

चुनाव आयोग के मुताबिक नियम के आधार पर यदि दोबारा गिनती की मांग की जाती है तो रिटर्निंग ऑफिसर उसे स्वीकार कर सकते हैं या असंगत लगने पर खारिज कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि आरओ के फैसले को आरपी एक्ट 1951 की धारा 80 के तहत चुनाव याचिका के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। 

आज जारी बयान में चुनाव आयोग ने कहा, ”नंदीग्राम में गिनती खत्म होने के बाद एक प्रत्याशी के इलेक्शन एजेंट ने दोबारा मतगणना की मांग की थी जिसे आरओ ने अपने सामने मौजूद तथ्यों को देखते हुए मौखिक आदेश में खारिज कर दिया। इसके बाद परिणाम की घोषणा की गई थी। ऐसे मामले में अब हाई कोर्ट में ईपी दायर करने का ही विकल्प बचता है। 

Bengal Election: TMC को 200 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत, तृणमूल नेता बोले ‘खेला हो गया’, भाजपा 50 पर सिमटी

0

देश में हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण राज्य बन चुके पश्चिम बंगाल से भाजपा के लिए बुरी खबर है वहां पर मौजूदा सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस(AITC) ने 200 सीटों पर बढ़त बना ली है वहीं भाजपा 50 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ताजा रुझानों में 200 सीटों पर बढ़त बना ली है ममता बनर्जी ने चुनाव के समय खेला होवे का नारा दिया था जिस पर अब तृणमूल के नेता कह रहे हैं कि भाजपा का खेल हो गया।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैकड़ों रैलियों को संबोधित किया था इसके अलावा उनकी पूरी कैबिनेट और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल के सभी सदस्य वहां पर चुनाव प्रचार कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा को सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अपनी सीट से लगातार पीछे चल रहे हैं उसके अलावा लॉकेट चटर्जी भी लगातार अपनी सीट से पीछे चल रही है।

हालांकि ममता बनर्जी नंदीग्राम की सीट से 4000 वोटों से पीछे चल रही है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि वह जल्द बड़ा उलटफेर कर देंगी क्योंकि अभी नंदीग्राम टू की काउंटिंग चल रही है जहां पर शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार का दबदबा है लेकिन जैसे ही ममता बनर्जी के दबदबे वाले क्षेत्र में काउंटिंग शुरू होगी ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी को धूल चटा देंगी।

बंगाल चुनाव: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहुल गांधी ने रद्द की जनसभाएं, बाकी दलों से भी की ये अपील

0

पश्चिम बंगाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से जनता की सुरक्षा के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी सभी जनसभाएं रद्द कर दी हैं। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है जिसमें अब अंतिम चरण के ही चुनाव बचे हैं।

राहुल ने अन्य दलों के नेताओं से भी अपील की है कि वह भी पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखकर जनसभाएं करना बंद कर दें जिससे भीड़ ना बढ़े और कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस और वामदलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है प्रधानमंत्री गृहमंत्री लगातार पश्चिम बंगाल में सभाएं कर रहे हैं तो उधर ममता बनर्जी भी सत्ता वापसी का पूरा जोर लगा रही हैं।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं बीते दिनों कांग्रेस के 1 उम्मीदवार की कोरोनावायरस कारण मौत भी हो चुकी है यही कारण है कि राहुल गांधी ने अपनी आगामी सभी जनसभाएं कैंसिल कर दी हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है लेकिन चुनावों की आड़ में नेता कोरोनावायरस की गाइडलाइन का पालन नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण लोग अधिक मात्रा में संक्रमित हो रहे हैं।

बंगाल चुनाव की तैयारियां करते समय मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री पर हुआ हमला

0

बंगाल (bengal) में चुनाव(election) अपने चरम पर पहुच चुका है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है। CJI एसए बोबडे (SA Bobde) की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच आज (शुक्रवार) सुनवाई करेगी। इसी बीच में मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस एवं भाजपा प्रत्याशी रुद्रनील घोष पर बंगाल की भवानीपुर विधानसभा में हमला होने की खबर सामने आ रही है।

बंगाल में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रोड शो है। और इसी संबन्ध में अर्चना चिटनिस तैयारियों का जायजा ले रही थी। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के गुंडों ने आकर उनपर हमका बोल दिया और पथराव किया।

बताया जा रहा है कि 2 दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है । यह तक बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल सभी गाड़ियां में तोड़फोड़ भी की गई है। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ साथ बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने घटना की जानकारी मिलते से ही थाने पर पहुंचे के घेराव कर दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, अब इस मंत्री ने दिया इस्तीफा

0

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले TMC अध्यक्ष और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है अब की बार एक और मंत्री ने ममता का साथ छोड़कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ममता सरकार के वन मंत्री राजू बनर्जी ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजकर पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है 17 दिनों में ऐसा करने वाले वह दूसरे मंत्री हैं।

बता दें कि इसके पहले ममता सरकार के खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी अपना इस्तीफा ममता बनर्जी को भेज दिया था जिसके 17 दिन बाद वन मंत्री ने भी अपना इस्तीफा ममता सरकार को और राज्यपाल को भेज दिया है।

पिछले 1 महीने में पश्चिम बंगाल के तीन मंत्रियों ने सरकार से रुष्ट होकर अपना इस्तीफा दे दिया है जिसकी शुरुआत शुभेंदु अधिकारी से हुई थी शुभेंदु अधिकारी के बाद लक्ष्मी रतन शुक्ला और अब राजीव बनर्जी के इस्तीफे से ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक बयान दिया था कि हम चाहें तो 1 दिन में सरकार गिरा सकते हैं।