सोशल मीडिया(Social Media) के प्रमुख प्लेटफार्म ट्विटर(twitter) ने केंद्र सरकार(Central Goverment) की कोरोना संक्रमण(Corona Infection) के आंकड़ों(Figure) को प्रसारित(Brodcast) करने और झूठ फैलाने वाले लोगों के एकाउंट्स पर कार्यवाही करने की आपत्ति पर बड़ा फैसला लिया है।
ट्विटर ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए ऐसे सभी एकाउंट को चिन्हित कर लगभग 50 अकाउंट्स को बंद या प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।
सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पिछले एक महीने में करीब 50 ऐसे ट्वीट्स को फ्लैग किया था जिनको ट्विटर को बैन करना पड़ा था।
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने जिन ट्वीट्स को हटाने या ब्लॉक करने के नोटिस ट्विटर को भेजे थे उसमे कुछ कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर न संभाल पाने पर सरकार की आलोचना से जुड़े थे तो कुछ छत्तीसगढ़ के माओवादी हमले से जुड़ी फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए गए थे, जिसमें 22 पुलिसकर्मियों शहीद हुए थे।
सरकार ने ऐसे लोगों को चिन्हित करवामर जिन्होंने जिन ऐसे ट्वीट्स शेयर किए थे उनमें पत्रकार,फिल्ममेकर, सांसद,विधायक और अभिनेता शामिल हैं के सभी ट्वीट्स भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।
आपको बता दें इसके पहले भी केंद्र सरकार ने JNU वाले मामले उसके बाद CAA NRC और फिर किसान आंदोलन से जुड़े कुछ ट्वीट्स को हटाने को लेकर आमने-सामने आ गए थे। केंद्र सरकार ने ट्विटर के अड़ियल रवैये पर सख्ती दिखाते हुए कंपनी के कर्मचारियों को जेल तक में डालने की बात कही थी। जिसपर ट्विटर इंडिया ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे और कहा था कि उसने सरकार के निर्देश के अनुसार 95 फीसदी आवेदनों को मान लिया है।
