Home Tags Trinamool leader says

Tag: Trinamool leader says

Bengal Election: TMC को 200 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत, तृणमूल नेता बोले ‘खेला हो गया’, भाजपा 50 पर सिमटी

0

देश में हो रहे पांच राज्यों के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण राज्य बन चुके पश्चिम बंगाल से भाजपा के लिए बुरी खबर है वहां पर मौजूदा सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस(AITC) ने 200 सीटों पर बढ़त बना ली है वहीं भाजपा 50 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ताजा रुझानों में 200 सीटों पर बढ़त बना ली है ममता बनर्जी ने चुनाव के समय खेला होवे का नारा दिया था जिस पर अब तृणमूल के नेता कह रहे हैं कि भाजपा का खेल हो गया।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैकड़ों रैलियों को संबोधित किया था इसके अलावा उनकी पूरी कैबिनेट और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल के सभी सदस्य वहां पर चुनाव प्रचार कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा को सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अपनी सीट से लगातार पीछे चल रहे हैं उसके अलावा लॉकेट चटर्जी भी लगातार अपनी सीट से पीछे चल रही है।

हालांकि ममता बनर्जी नंदीग्राम की सीट से 4000 वोटों से पीछे चल रही है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि वह जल्द बड़ा उलटफेर कर देंगी क्योंकि अभी नंदीग्राम टू की काउंटिंग चल रही है जहां पर शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार का दबदबा है लेकिन जैसे ही ममता बनर्जी के दबदबे वाले क्षेत्र में काउंटिंग शुरू होगी ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी को धूल चटा देंगी।