Home Tags Tulsi silawat

Tag: tulsi silawat

रेमडेसिविर की कमी के सवाल ने मंत्री जी और नगर अध्यक्ष को भागने में किया मजबूर

0

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को कोरोना के मुद्दे पर भाजपा कार्यालय में बैठक थी। जिसमे कई वरिष्ठ नेता गण मौजूद थे। चर्चा के बाद मंत्री तुलसी सिलावट और इंदौर जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे मीडिया के साथ बातचीत करने पहुंचे।

बता दे कि पत्रकारों ने उसने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के बारे में सवाल पूछा तो दोनों ने सिर्फ इतना कहा कि पूरे देश में इसकी किल्लत है। डिमांड के मुकाबले आपूर्ति काफी कम हो रही है।

इसके बाद दोनों ने मीडिया से सहयोग करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने साफ कह दिया कि इस पर ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे और अपनी अपनी सीटों से उठकर चल दिए।

रेमडेसिविर के लिए मारामारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो हफ्ते में 60 हजार से ज्यादा इंजेक्शन आने के बाद मरीजों के परिजन अभी भी इंजेक्शन के लिए भटकने को मजबूर है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में रेमडेसिविर के चोरी होने के कुछ मामले भी सामने आए है।

जहां ऑक्सीजन की कमी पूरे देश भर में है, वहीं ऑक्सीजन टैंकर की हो रही है पूजा

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से महामारी मची हुई है। ना ऑक्सीजन मिल रहा है और ना ही बेड। ऐसे में इंदौर में ऑक्सीजन टैंकर को पूजा के लिए रोकने पर विवाद हो गया है। दरअसल कोविड-19 के मरीजों के लिए गुजरात के जामनगर से ऑक्सीजन लेकर इंदौर पहुंचे टैंकर के सामने राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा पूजा-पाठ करने पर विवाद खड़ा हो गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि जामनगर से ऑक्सीजन लेकर शनिवार रात इंदौर पहुंचे टैंकर को यहां चंदन नगर चौराहे पर लगभग एक घंटे तक रोका गया, ताकि सिलावट और अन्य भाजपा नेता पूजा-पाठ के बहाने मीडिया कवरेज की अपनी भूख मिटा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह टैंकर चंदन नगर चौराहे से शहर के एक फिलिंग स्टेशन पहुंचा, तो भाजपा नेता वहां भी आ गए और उसके सामने पूजा-पाठ के बहाने अपनी तस्वीरें खिंचवाईं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो आये है जिसमे जल संसाधन मंत्री सिलावट, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदीवे और अन्य भाजपा नेता ऑक्सीजन टैंकर के सामने पूजा-पाठ के दौरान नारियल फोड़ते नजर आ रहे है। इस दौरान भाजपा नेता टैंकर के सामने खड़े होकर मीडिया के कैमरों के सामने पोज देते भी दिखाई दे रहे हैं।

इंदौर : मंत्री तुलसी सिलावट का प्रतिनिधि बनकर में 50 लोगों से करी ठगी

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के जल संसाधन विभाग(Water Resource Department) में सरकारी नौकरी(Government Job) लगवाने का झांसा देकर 50 से ज्यादा बेरोज़गार युवकों को ठगे जाने का मामला सामने आया है। यह बदमाश खुद को मंत्री तुलसीराम सिलावट(Tulsi Silawat) का प्रतिनिधि बताता था और उन्हीं के विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देता था।

आरोपी ने इंदौर और उसके पास के बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया और उनसे रुपए भी वसूले। आरोपी ने किसी से एक लाख तो किसी से 50 हजार रुपए वसूले । लोगों ने सरकारी नौकरी के लालच में आकर उस बदमाश को पैसे दे दिए। बदमाश ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। जब फरियादी युवक वह नियुक्ति पत्र लेकर विभाग में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा तब उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विभाग में जाकर पता चला कि वह लेटर फर्जी है। उस बदमाश ने बेरोजगार युवक को जल संसाधन विभाग का फर्जी नियुक्ति के पत्र छाप कर दे दिया था। युवक ने इस मामले की शिकायत इंदौर के भवरकुआं थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर आऱोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। अन्य युवक से नौकरी लगवाने में मदद मांगने के लिए आरोपी को फोन लगवाया। जब आरोपी बेरोजगार युवक से मिलने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।