मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट पर पलटवार किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा यह जनता के साथ क्रूर मजाक कर रहे है। ये असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। इन्हें मुर्दों की आवाज सुनाई पड़ने लगी है। लेकिन जनता के दर्द की आवाज सुनाई नहीं देती। उन्होंने कमलनाथ को अघोरी कहा ।
दरअसल कमलनाथ ने ट्वीट में किया कि “श्मशान में शव आपस में बातें कर रहे थे- अगर ‘अच्छे दिन’ और ‘15 लाख‘ के लालच में नहीं पड़ते तो अभी तक जीवित होते और 25-30 वर्ष और जी लेते “ ?
उन्होंने आगे कहा कि , “कुछ वर्षों पहले कही गई बात आज कितनी सच है ?
“लोग इतना झूठ सुन चुके होंगे कि सच को भी नहीं पहचान पाएंगे। हम लोग लगातार झूठ सुन-सुनकर सच को भी पहचानना भूल गए हैं और यदि कोई सच भी बोलता है तो हमें वो भी झूठ लगता है ? मानवता के लिए यह मुश्किल दौर है। हर विषय पर परोसे जाने वाली झूठ की कीमत आने वाली पीढ़ियां चुकायेगी “ झूठ को पहचाने -सच्चाई का साथ दें।”




