Home Tags Udhav thakrey

Tag: udhav thakrey

दिलीप वलसे पाटिल बने महाराष्ट्र के गृह मंत्री

0

अनिल देशमुख की ओर से सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

बता दे कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था । मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बीते दिनों एक चिट्ठी लिख कर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था। और इसी के बाद से ही अनिल देशमुख हर किसी के निशाने पर थे।

सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दी, तब अनिल देशमुख ने इस्तीफा देने की बात कही थी और उसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौपा।

बता दें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी बार और होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करके उन्हें पहुंचाएं। इसके साथ ही परमबीर सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक पीआईएल फाइल की थी, जिसमें उन्होंने अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी।

भारत में पहली बार आए 1 लाख से ज़्यादा कोरोना के मामले

0

भारत में कोरोना की नई लहर अब पूरी तरह से बेकाबू हो गई है। कोरोना पर पार पाना अब राज्य सरकारों के बस की बात नहीं लग रही है। तमाम कदम उठाने के बावजूद भारत में रविवार को कोरोना के एक लाख से ज़्यादा मामले सामने आए। देश भर में रविवार को कोरोना के 1 लाख 3 हज़ार मामले सामने आए। यह पहली बार किसी एक दिन में सबसे ज़्यादा आया हुआ मामला है।

दिल्ली में रविवार को चार हजार से ज़्यादा मामले सामने आए। देश भर में आए एक लाख नए मामलों में से 57 हज़ार मामले ऐसे थे जो कि केवल महाराष्ट्र से थे। महाराष्ट्र में रविवार को 57,074 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना से 222 लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 30 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना का ऐसा रूप लेता देख महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला कर लिया। महाराष्ट्र में सप्ताहांत में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

दिल्ली के आनंद विहार की तरह मुंबई के बांद्रा पर जुटी हजारों की भीड़

0

30 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन के बावजूद महाराष्ट्र में आज शाम बांद्रा स्टेशन पर हजारों प्रवासियों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे कई लोगों के पास बांद्रा स्टेशन से ट्रेन खुलने का मेसेज आया था। इसके बाद यहां हजारों की भीड़ जुट गई। सभी लोग अपने घर जाने के लिए जुटे थे। कोरोना के खतरे के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है। आज ही पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बीच मुंबई के बांद्रा में हजारों लोग सड़क पर उतर आए जो प्रवासी मजदूर बताए जा रहे है और घर भेजे जाने की मांग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिया था अफवाहों से बचने की सलाह


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन किया और देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। पीएम ने अपने संबोधन में देश की जनता से अफवाहों से बचने की सलाह दी थी। लेकिन मुंबई की घटना ने सबको चौंका दिया है।

सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस


भारत में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। ऐसे वक्त में मुंबई में ऐसी भीड़ वहां के सरकार और प्रशासन की नाकामी है। घोषणा के बाद महाराष्ट्र सरकार या फिर प्रशासन उन मजदूरों को आश्वासन नहीं दे पाई जिसकी वजह से हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर वहां एकजुट हो गए।

ओड़िशा और पुंजाब के बाद इस बड़े राज्य ने भी 30 अप्रैल तक बढाया लॉकडाउन

0

ओडिशा और पंजाब की तरज पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अपने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। हम ऐसे मुश्किल हालात में भी देश को रास्ता दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।’

कोरोना वायरस ने पूरे देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को प्रभावित किया है। राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 1,874 मामले सामने आए हैं और यहां 110 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक करीब 188 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

गौरतलब है की इससे पहले पंजाब और ओड़िशा के मुख्यमंत्री लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर चुके है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूरे देश में लॉकडाउन को बढ़ाने के संकेत दिए है।

बड़ी खबर: सरकार बनाने उद्धव ठाकरे ने की सोनिया गांधी ने बातचीत

0

महाराष्ट्र में चल रही सियासी उथल-पथल के बीच अब शिवसेना प्रमुख ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से फ़ोन पर बातचीत की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बातचीत की। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मिताबिक अभी से कुछ समय पहले ही दोनों नेताओं ने फ़ोन पर बातचीत की।

दता दें कि कुछ ही देर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के गवर्नर से मुलाकात करने जाएंगे। उन्हें गवर्नर की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए 7:30 बजे तक का समय दिया गया है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिवसेना में टकरार

1

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच पेंच फसता जा रहा है। शिवसेना जहां नतीजों के बाद से ही 50-50 के फॉर्मुले पर अड़ी हुई है तो वहीं भाजपा इस मांग को मानने से इंकार कर रही है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना की मांग पर मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जब गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया था तब शिवसेना से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था और अगले पांच साल तक मैं ही मुख्यमंत्री रहुंगा।

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं और राज्य की अगली सरकार में सत्ता में भागीदारी को लेकर दोनों के बीच तकरार चल रही है।

बता दें कि पिछले सप्ताह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को उनके, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 50:50 के फार्मूले पर बनी सहमति की याद दिलाई थी।

फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास ‘‘वर्षा’’ में संवाददाताओं से कहा ‘‘लोकसभा चुनाव से पहले जब गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया था तब शिवसेना से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था।’’