Home Tags Uma Bharti

Tag: Uma Bharti

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भाजपा शासित राज्यों में शराब बंदी के लिए अनुरोध किया

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री(Ex- Chief Minister) उमा भारती(Uma Bharti) ने शराबबंदी को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से रखी है। उमा भारती ने मध्यप्रदेश में शराब बंदी करने को लेकर ट्वीट किया है। मध्यप्रदेश में शराब बंदी को लेकर आवाज बुलंद होने लगी है। विपक्ष भी प्रदेश में शराबबंदी करने की बात कर रहा है।

उमा भारती अपने ट्वीट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने के बारे में सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह जी का यह वक्तव्य अभिनंदनीय है। वहीं अपने अगले ट्वीट में उमा भारती ने लिखा है कि कोरोनाकाल के लॉकडाउन के समय पर लगभग शराबबंदी की स्थिति रही, इससे यह तथ्य स्पष्ट हो गया है कि अन्य कारणों एवं कोरोना से लोगों की मृत्यु हुई किंतु शराब नहीं पीने से कोई नहीं मरा। अभी हाल में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई।

उमा भारती ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि, अगर देखा जाए तो सरकारी व्यवस्था ही लोगों को शराब पिलाने का प्रबंध करती है। जैसे मां जिसकी जिम्मेदारी अपने बालक को पोषण करते हुए रक्षा करने की होती है। वही मां अगर बच्चे को जहर पिला दे तो, सरकारी तंत्र के द्वारा शराब की दुकाने खोलना ऐसे ही है।

उमा भारती ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन करते हुए कहा कि ‘मैं तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से इस ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक अपील करती हूं कि जहां भी भाजपा की सरकारें हैं उन राज्यों में पूर्ण शराबबंदी की तैयारी करिए। बिहार की भाजपा की जीत यह साबित करती है कि शराबबंदी के कारण ही महिलाओं ने एकतरफा वोट नीतीश कुमार जी को दिये।

उमा भारती ने यह भी कहा कि शराब बंदी से राजस्व को हुई क्षति को कहीं से भी पूरा किया जा सकता है। किंतु शराब के नशे में बलात्कार, हत्याएं, दुर्घटनाएं छोटी बालिकाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं भयावह हैं तथा देश एवं समाज के लिए कलंक है।

उमा भारती का सरकार से सवाल, महाकाल परिसर तक कैसे पहुंचा विकास दुबे ?

0
20200710 161602
20200710 161602

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने विकास दुबे के मामले में अपनी ही सरकार को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से तीन सवाल पूछे हैं विकास दुबे के मारे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल ने देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी के हत्यारे का संहार कर दिया है

शिवराज सरकार से नाराज चल रही हैं उमा भारती

पिछले कुछ महीने से भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही उमा भारती ने हाल ही में शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी सवाल खड़े किए थे । उमा भारती ने कथित तौर पर एक पत्र मंत्रिमंडल विस्तार पर नाराजगी प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी लिखा था । यद्यपि इस पत्र की प्रतिलिपि अब तक सामने नहीं आई है । उमा भारती ने इस पत्र में उनके सुझावों को अनदेखा किए जाने पर असंतोष प्रकट किया था । गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुख्यात हत्यारे विकास दुबे के महाकाल परिसर तक पहुंचने से शिवराज सिंह सरकार की पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं । मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी लगातार निशाने पर लिए हुए। इसी कड़ी में उमा भारती के तीन सवाल सरकार के साथ-साथ नरोत्तम मिश्रा की मुसीबत भी बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं शिवराज सरकार से नाराज हैं उमा भारती

मंत्रियों में गृह विभाग को लेकर चल रही है जोर आजमाइश

शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार 2 जुलाई को किया था। इस विस्तार में 20 मंत्री और 8 राज्य मंत्री शामिल किए गए है। इन मंत्रियों को विभागों का वितरण 9 दिन बाद भी नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि विभाग को लेकर जोर आजमाइश शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के बीच चल रही है हर मंत्री महत्वपूर्ण विभाग चाहता है। गृह विभाग के दावेदार भी कई हैं। राज्य के मौजूदा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने मौजूदा विभाग को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह विभाग अपने करीबी भूपेंद्र सिंह को देना चाहते हैं।