Home Tags Up elections

Tag: up elections

मैंने संसद में सूट-बूट की सरकार पर भाषण दिया तो मोदी जी ने सूट पहनना छोड़ दिया : राहुल गांधी 

0

Newbuzzindia : ​सहारनपुर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला । राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं जैसे बिहार से मोदी को वापस भेजा था वैसे ही यूपी से भी वापस भेज दें। यही कारण है कि वह बिहार की बात नहीं करते।

उन्होंने कहा मोदी जी पहले सूट पहनते थे, हमने संसद में सूट-बूट की सरकार पर भाषण दिया तो उन्होंने सूट पहनना छोड़ दिया।

राहुल ने आगे कहा कि मैं हिंदी और उर्दू का दोआब हूं, मैं वो हूं जिसमें आप हैं। सपा और कांग्रेस का गठबंधन यूपी की भविष्य का आईना है।

इसके बाद कानपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने एक साथ मंच साझा करते हुए जमकर मोदी को निशाना बनाया। नोटबंदी पर हमला करते हुए सीएम अखिलेश ने कहा,’जिन्होंने अच्छे दिन की बात कही, उसी ने आप सबको लाइन में लगा दिया।

ओबामा के साथ सेल्फी लेने से देश की समस्याएं खत्म नहीं होगी। : राहुल गांधी

0

NewBuzzIndia: प्रधानमंत्री मोदी के बड़े शौक सेल्फी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के दौरान एक रैली में राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी अपने देश के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों में एकता लाना चाहती है।

राहुल आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को पैसा देने के बजाए 15 कारोबारियों का एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो किसानों का बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा और उनके कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।