Home Tags Uri attack

Tag: uri attack

अब कौन मांगेगा सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी? सरकार ने किया तय, किसी को नही दिए जाएंगे सबूत !  

0


Newbuzzindia: कुछ दिनों पहले भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सर्जि कल स्ट्राइक किया गया था। जिसमे आतंकियों के कई कैंप उड़ा दिए गए थे। इससे जहां एक तरफ भारत-पाक सम्बन्ध में भारी बदलाव आये तो वहीँ दूसरी ओर सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय राजनीति भी गरमा गई। सभी विपक्षी दल, केंद्र सरकार और भाजपा पर टूट पड़े और सर्जिकल स्ट्राइक पर ऊँगली उठाने लगे। यही नही सरकार और सेना से सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो और उससे जुड़े सबूतों की भी मांग की जाने लगी।

पर इस मुद्दे पर केंद्र सरकार अब सख्त नजर आ रही है। केंद्र ने तय किया है कि सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अब सार्वजनिक नही की जायेगी। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। जानकारी के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पाकिस्तानी सेना के लिए मुसीबत बन सकते थे। पर फिर भी इन्हें सार्वजनिक नही किये जाने पर सरकार ने कदम उठाया है। इसके पीछे कारण बताया गया कि भारत युद्ध करने के लिए पूरी तरह सक्षम तो है पर युद्ध का समर्थन नही करता है। 

आपको बता दे कि 27-28 सितंबर की रात को भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी लॉन्‍चपैड पर सर्जिकल स्‍ट्राइक की थी। इसमें बड़ी संख्‍या में आतंकी मारे गए थे। भारत की ओर से यह कार्रवाई उरी हमले के जवाब में की गई थी।

उरी शहीदों पर ओम पुरी का विवादित बयान, देश हुआ शर्मसार

0

Newbuzzindia: उरी हमले में मारे गए जवानों के शोक से देश अभी उबर भी नही सका की देश के अलग अलग हिस्से से इस हमले पर अलग अलग प्रतिक्रिया आने लगी है। इसी क्रम में अब जाने-माने अभिनेता ओमपुरी ने शहीदों की शहादत पर विवादित बयान दिया है। ओमपुरी ने कहा कि किसने कहा है जवानों से कि सेना में भर्ती हो और बंदूक उठाए।
 
एक टीवी चैनल के डिबेट शो में ओमपुरी ने यह विवादित बयान दिया है। सैनिकों की शहादत पर फिल्म अभिनेता ओमपुरी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि “क्या देश में 15-20 लोग भी ऐसे हैं, जिन्हें बम बांधकर पाक भेजा जा सके ? कौन जबरदस्ती लोगों को फौज में भेजता है। किसने उनसे कहा कि वे फौज में जाएं।”

25 करोड़ भारतीय मुस्लिमों ने पाकिस्तान को मिटाने की खायी ‘कसम’ !

0

Newbuzzindia: भारतीय सेना ने उरी अटैक का डटकर जवाब दिया है और पाकिस्तान की जड़े हिलाकर रख दी है। जहाँ एक तरफ पाकिस्तान बौखलाया हुआ है वहीँ दूसरी तरफ भारत के मुस्लिम पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजाने के लिए एकजुट हो गए है।

ऑल इंडिया इमाम संगठन के चीफ डॉ. उमेर इलयासी ने बुधवार को अखिल भारतीय इमाम संगठन की तरफ से आयोजित सर्व धर्म संसद के आयोजन में कहा, जिस तरह से पाकिस्तान हमारे देश की मुखालफत कर रहा है इसके खिलाफ हमने आवाज बुलंद की है।

//ws-in.amazon-adsystem.com/widgets/q?ServiceVersion=20070822&OneJS=1&Operation=GetAdHtml&MarketPlace=IN&source=ac&ref=tf_til&ad_type=product_link&tracking_id=newbuzzindia-21&marketplace=amazon&region=IN&placement=B000GIQT2O&asins=B000GIQT2O&linkId=84810b66e15968a25307e90f3fa13536&show_border=false&link_opens_in_new_window=false&price_color=333333&title_color=0066C0&bg_color=FFFFFF
हिंदुस्तान 125 करोड़ लोगों का देश है। भारत के 25 करोड़ मुसलमान ही पूरे पाकिस्तान को काफी है। पाकिस्तान ने आतंकवादियों को भेजकर हमारे देश के सोते हुए सैनिकों पर कायरता का परिचय देते हुए हमला किया है। हम सभी लोगों ने इसकी निंदा की है हमने पाकिस्तान से कहा ऐ पाकिस्तान अब बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान में जो आतंकवादी अड्डे बने है अब वक्त आ गया है कि भारत उन्हें हमला कर नष्ठ करें। जो आतंकवादी हिंदुस्तान के अंदर आकर अपना इस तरह का काम करता है हम उसे भारत में दफनाने की जगह नही देंगे। भारत इसको बर्दाश्त नहीं करेगा।

आपको बता दे कि इस सर्व धर्म संसद का आयोजन उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरपुर में आल इंडिया इमाम संगठन की ओर से किया था । इस धर्म संसद में सभी धर्म गुरुओं ने भाग लिया और सभी धर्मों के लोग इस धर्म संसद के साक्षी बने। वहीँ इस मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने एक जुट होकर रहने की बात की।

मोदी जी का नहीं, अब तो नवाज़ शरीफ का सीना छप्पन इंच का हो गया है। : शिवसेना

0

NewBuzzIndia: उरी हमले के बाद भारत के ठंडे रुख को देखते हुए और असफल कूटनीतिक रणनीति को देखते हुए शिवसेना ने सोमवार अपने मुखपत्र सामना में सरकार पर निशाना साधा। ‘निरर्थक दुनियादारी’ शीर्षक नाम से लिखे संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति बनानेवाला भारत ही इस मसले पर पूरी दुनिया के सामने अलग-थलग पड़ता दिख रहा है। प्रधानमंत्री के लगातार हुए विदेश यात्रओं पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने लिखा है, “हिन्दुस्तान की पिछले दो-ढाई वर्षों से जो दुनियादारी जारी थी वह आखिर निरर्थक ही साबित हुई क्योंकि उरी पर भयंकर हमले के बाद कई देशों ने आतंकवाद पर जुबानी विरोध जताया फिर उस विरोध का अलग ही अर्थ भाजपा समर्थित सोशल मीडिया ने निकाला और पाकिस्तान के तन्हा साबित करने में दिल्ली सरकार किस तरह सफल रही यह जंघा पर थाप मारकर साबित करने का काम जोरदार तरीके से किया गया। उसमें पहली थाप यह कि रशिया ने पाकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास को रोककर पाकिस्तान को थप्पड़ जड़ा। हालांकि, रूस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया बल्कि युद्धाभ्यास के लिए रुसी फौज पाकिस्तान में पहुंच चुकी है। यह हिन्दुस्तान के मुंह पर तमाचा है।”

लेख में लिखा गया है, “उरी हमले के बाद कहा गया कि चीन पाकिस्तान पर बेहद क्रोधित है परंतु यह भी झूठ निकला। जबकि चीन ने पाकिस्तान को यह वचन दिया है कि तुम पर कोई भी विदेशी हमला होने की स्थिति में हम तुम्हारे साथ हैं। इंडोनेशिया ने भी उरी हमले पर विरोध जताया लेकिन पाकिस्तान के साथ रक्षा संबंधी अनुबंध मान्य कर लिया। मतलब रिश्ते और दुनियादारी की बजाय सब अपना स्वार्थ और धंधा देख रहा है।”

केन्द्र सरकार की सहयोगी शिवसेना ने प्रधानमंत्री पर जबर्दस्त निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी अब तो नवाज शरीफ 56 इंच का सीना दिखा रहा है। सामना में लिखा गया है, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सीना अचानक 56 इंच फूल गया है क्या ? और उनका सीना 56 इंच फूलने के पीछे उनकी मर्दानगी जिम्मेदार नहीं बल्कि हमारी दुम दबाने की आदत जिम्मेदार है।”

उरी के बाद कश्मीर में जवानों पर एक और हमला, कब कार्यवाही करेंगे मोदी ?

0

NewBuzzIndia: उरी हमले के ज़ख्म अभी भरे नहीं, ना शहीदों के परिजनों के आंसू सूखे की फिर से सोमवार को कश्मीर के अनंतनाग जिले के वानपोह इलाके में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमले में पांच जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावारों की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उरी स्थिति सेना मुख्यालय पर रविवार को आतंकी हमला हुआ था। हमले में सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे, जबकि सेना ने 4 आतंकियों को मौके पर मार गिराया था।

पूछे अपने हुक्मरानों से आपको आतंक, बेरोज़गारी और गरीबी के अलावा क्या दिया ?

0

NewBuzzIndia:
image

केरल के कोझिकोड में उरी हमले के बाद हुई अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता के साथ पाकिस्तान की आवाम से भी संवाद कर लिया। पाकिस्तान के हुक्मरानों को मुहतोड़ जवाब देते हुए प्रधानंत्री मोदी ने पाकिस्तान को आतंक की असली वजह बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के आवाम अपने हुक्मरानों से पूछे भारत साफ्टवेयर सप्लाई करता है और पाकिस्तान आतंकियों का निर्यात करता है। पाकिस्तान की आवाम अपने हुक्मरानों से पूछे, पीओके और बांग्लादेश कभी आपके पास थें, आप इसको तो संभाल नहीं सके। बलूचिस्तान, गिलगिट को तो आप संभाल नहीं पा रहे हो कश्मीर की बात करते हैं।

हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों में नवजात शिशु और प्रसूताएं मरती हैं। आओ देखते हैं कि कौन ये जंग जीतता है। और पाकिस्तान के हुक्मरान सुन लें हमारे 18 जवानों की कुर्बानी भूलेंगे नहीं। भारत सफल रहा है दुनिया में आपको अलग-थलग करने में, हम आपको मजबूर कर देंगे इसी दुनिया में अलग-थलग रहने के लिए। वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान की जनता खुद आतंकवाद के खिलाफ मैदान में आएगी। मेरे देशवासियों हमारा भविष्य विकास और शांति से जुड़ा है।आज देशवासी आन-बान-शान और जोश भरे बैठे हैं।

लड़ना है तो गरीबी से लड़ो आओ हम तैयार है देखें पाकिस्तान बेरोजगारी खत्म करने में पहले जीतता है कि भारत। आज मैं सीधे सीधे पाकिस्तान की जनता से बात करना चाहता हूं। आप अपनी बेरोजगारी से लड़ो, अपने भूखमरी से लड़ो।

पाक पर बिगड़े मोदी, कहा- यही एक देश आतंक फैला रहा है !

0

Newbuzzindia: उरी अटैक के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर जनता से रूबरू हुए है। शनिवार को नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड में रैली की। इस रैली पर सभी की नजर गड़ी हुयी थी। यह रैली इसलिए भी मायने रख रही थी क्योंकि उरी अटैक के बाद मोदी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नही दी थी और अटैक के बाद यह पहला मौका था जब मोदी सबके सामने उरी अटैक के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने वाले थे।

मोदी ने शनिवार को आयोजित इस रैली में पाकिस्तान को सीधे सीधे आतंक का गढ़ बताते हुए कहा कि, एक देश की वजह से एशिया रक्त रंजित है। एशिया में हो रहे आतंकवाद के लिए एक ही देश जिम्मेदार है। यही एक देश आतंक फैला रहा है। वही मोदी ने यह भी बताया कि भारतीय सेना एक साल में 110 से अधिक आतंकियों को मारा है।

मोदी ने इस रैली में केरल की भी काफी तारीफ की और कहा, केरल भगवान का अपना देश है। केरल का नाम भर लेने से मन में श्रद्धा और पवित्रता का भाव पैदा होता है।केरल के लोगों का पूरे देश में सम्मान होता है। मैं जिनसे मिला केरल के लोगों की तारीफ ही सुनी।

मोदी ने इस मौके पर भाजपा की तारीफों के पूल भी बांधे। उन्होंने कहा 50 साल में भाजपा देश की नं 1 पार्टी बनी है।और 50 साल पहले पंडित ही दीनदयाल जी जनसंघ के अध्यक्ष बने थे। आज भारत  सबसे तेज बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। हमारी सरकार हर किसी को सशक्त करना चाहती है और सभी को मौका देने की कोशिश कर रही है। इस वक्त हमारे सामने अनेक चुनौतियां हैं और इसी के चलते 21वीं सदी को एशिया की सदी बनाने में की कोशिश कर रहा है।

जाने क्यों मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक हार है रूस- पाक के बीच सैन्य अभ्यास

0

NewBuzzIndia:

कूटनीतिक तौर पर सालों से एक दूसरे के भरोसेमंद मित्र रहे भारत और रूस के बीच में जैसी दूरियां आई हैं वो मौजूदा सरकार की अब तक की सबसे बड़ी कूटनीतिक हार मानी जा रही है। अब जब पाकिस्तान के साथ रूस सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया तब भारत सरकार को रूस से अपनी पुरानी दोस्ती याद आई।
जब इस सैन्य अभ्यास के बारे में भारत में चर्चा गरमाई तब रूस ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास आंशिक रूप से पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में होगा। भारत ने इस इलाके में दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास पर गहरी चिंता जाहिर की थी।
 
दिल्ली स्थित रूसी उच्चायोग ने एक बयान जारी कहा कि सैन्य अभ्यास केवल चेरात होगा। इसके अलावा रत्तू के मिलिट्री स्कूल में सैन्य अभ्यास से जुड़ी खबरें भ्रामक और शरारतपूर्ण हैं।

रूस की सरकारी मीडिया TASS ने शुरुआती में खबर दी थी कि सैन्य अभ्यास का उद्घाटन समारोह पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में रत्तू स्थित आर्मी स्कूल में होगा। बाद में TASS की वेबसाइट से इस खबर को हटा दिया गया।

हालांकि दोनों देशों ने सैन्य अभ्यास से जुड़ी बहुत  जानकारी सार्वजनिक नहीं की हैं। बताया जा रहा है कि सैन्य अभ्यास पहाड़ी इलाकों में किया जाएगा। इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही है कि भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देने के बाद मास्को ने पीओके में सैन्य अभ्यास की योजना को बदल दिया।

मनसे की पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी, ’48 घंटों में भारत छोड़ो नही तो पीट-पीट कर भगा देंगे !’

0



Newbuzzindia: उरी अटैक से जहाँ एक तरफ भारत-पाक सम्बन्ध में एक बार फिर खटास आयी है तो वहीँ इसका सीधा असर पाकिस्तानी कलाकारों को भी झेलना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी दी है जिसमें कहा गया है कि सभी पाकिस्तानी कलाकार 48 घंटे में भारत छोड़ कर पाकिस्तान चले जाए । यदि ऐसा नही किया तो परिणाम बहुत बुरे होंगे। 

यह बात मनसे के चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने शुक्रवार को कही। उन्होंने यह कहा कि, ‘जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए जबकि इस घटना पर पाकिस्तान खुशियां मना रहा था इसलिए हम सिर्फ मूकदर्शक बने नहीं रह सकते।’ 

खोपकर के अनुसार मनसे पुरे भारत में अभियान भी चलायेगी जिसके अंतर्गत सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया जाएगा।
आपको बता दे की इसके पहले भी मनसे इस तरह के विरोध कर चुकी है जिसमे मुम्बई में होने वाले गुलाम अली के कार्यक्रम के साथ साथ भारत-पाक T20 क्रिकेट मैच भी शामिल है।

बूँद-बूँद पानी के लिए अब तरसेगा पाकिस्तान, मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम..!

0


Newbuzzindia: पाकिस्तान को उसकी ना’पाक’ हरकत का नतीजा जल्द ही मिलने वाला है। पाकिस्तान को मोदी सरकार युद्ध की बजाय दूसरे तरीके से बर्बाद करने के मूड में है। मोदी सरकार काम-दाम-दंड-भेद वाली नीति से पाक को मिट्टी में मिलाने के लिए तैयार हो रही है।

मोदी सरकार ने संकेत दिए है कि भारत और पाक के बीच हुए दशकों पुराने ‘सिंधु जल समझौता’ को यही खत्म किया जाए। इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस जल समझौते पर कहा कि किसी भी समझौते के दो देशों में आपसी भरोसा और सहयोग होना जरूरी है। यह एकतरफा नहीं हो सकता।

उरी हमले पर विकास स्वरूप ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘हमारा काम दिखाई देता है। सभी को एक्शन दिखाई दे रहा है। उरी हमले के बाद हमारा कदम सभी को नजर आ रहा है हर नतीजे भी दिखाई पड़ रहे है। 

यह है सिंधु जल समझौता-
भारत और पाक के बीच 1960 में हुआ यह दुनिया का सबसे बड़ा उदार समझौता है। भारत और पाक की नदियों के बीच एक रेखा की तरह काम करता है। इसमें नदी के जल का 80 फीसदी से अधिक पाकिस्तान को दिया जाता है और वहीं सिंधु नदी में आने वाली तीन नदियां भारत तो तीन नदियां पाकिस्तान के पाले में आती है। इस समझौते के अंतर्गत भारत इन नदियों पर बांध नही बना सकता है , यदि वह इन नदियों पर बांध बनाता है तो पाकिस्तान पानी की एक एक बूंद के लिए तरस जाएगा। 

केंद्र सरकार के संकेतों पर ध्यान दे तो ज्ञात होता है कि जल्द ही सिंधु नदी जल समझौते पर सरकार अपना कड़ा रुख दिखा सकती है। जिससे पाकिस्तान को पानी के लाले लग जायेंगे !