Home Tags Uttar pradesh

Tag: uttar pradesh

यूपी में फैला जंगलराज, पता नही सरकार कब तक सोएगी: प्रियंका गांधी

0

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा करने में लगी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में बड़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है और क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है।

बुलंदशहर की एक घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका ने लिखा कि बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?

कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई: प्रियंका गांधी

0

यूपी का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही उसके दो साथी भी गिरफ्तार किया गया है। विकास की गिरफ्तारी पर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मसले पर कई सवाल खड़े किए हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं। यूपी सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगज़ाहिर करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई। अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी का 87 की उम्र में देहांत, इंदिरा गाँधी के थे बेहद करीबी

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 87 वर्षीय रामकृष्ण द्विवेदी ने शुक्रवार को राजधानी के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में पंडित कमलापति त्रिपाठी की सरकार में प्रदेश के गृह मंत्री रहे रामकृष्ण द्विवेदी काफी दिन से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते उन्हें हाल ही में मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस समेत कांग्रेस के कई अन्य संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


उत्तरप्रदेश में बुजुर्ग कांग्रेसियों के साथ उपेक्षित व्यवहार होने पर आवाज उठाने के कारण उनको ही कांग्रेस से निकाल दिया गया था। गौतलब है हाल ही में उनकी पार्टी में वापसी जरूर हो गई थी, लेकिन वह अपनी उपेक्षा से काफी परेशान थे।
मूल रूप से गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौडिय़ा के भंडारों गांव के निवासी पंडित रामकृष्ण द्विवेदी दो बार विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं। इसके सात ही उनकी कांग्रेस में काफी लम्बे समय तक गहरी पैठ रही है।


पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने 1971-72 में उत्तर प्रदेश के सातवें मुख्यमंत्री रहे त्रिभुवन सिंह (टीएन) सिंह को गोरखपुर के तत्कालीन मानीराम विधानसभा उप चुनाव में शिकस्त दी थी। पंडित रामकृष्ण द्विवेदी गोरखपुर के मानीराम से उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री टीएन सिंह को मात दी थी।