Home Tags Veteran Congress leader of Bundelkhand

Tag: veteran Congress leader of Bundelkhand

नहीं रहे बुंदेलखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह राठौर, कोरोना से हुई मृत्यु

0

बुंदेलखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री और चार बार के विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का आज राजधानी भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में कोरोनावायरस ऐसे मृत्यु हो गई।

राठौर बुंदेलखंड अंचल के बड़े कांग्रेस नेताओं में गिने जाते थे उन्होंने निवाड़ी और पृथ्वीपुर दोनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा और जीता है वर्तमान में पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे इसके पहले कमलनाथ की कांग्रेस सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं।

ऐसा रहा राजनीतिक जीवन

कुंवर अमर सिंह राठौर के पुत्र बृजेंद्र सिंह राठौर मूलतः पृथ्वीपुर के निवासी हैं जो टीकमगढ़ जिले में आता है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर से की थी उसके बाद वह निवाड़ी विधानसभा से विधायक चुने गए सन 2008 में वह पृथ्वीपुर विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते 2013 का चुनाव में भाजपा की अनीता नायक से बहुत ही करीबी मुकाबले में हार गए 2018 के चुनाव में उन्होंने फिर पृथ्वीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और टीकमगढ़ भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव को हराया इसके बाद राठौर को कमलनाथ की सरकार में वाणिज्य कर विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया वह सागर सागर जिले के प्रभारी मंत्री भी रह चुके हैं।

विवादों से रहा है नाता

वैसे तो बृजेंद्र सिंह राठौर और उनका परिवार टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में समाज सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए मशहूर है लेकिन सन 2008 में राठौर का नाता विवादों से भी पड़ा जब पूर्व मंत्री सुनील नायक हत्याकांड में उनके भाई यशपाल सिंह राठौर के साथ उनका भी नाम आया जिसके बाद विधायक रहते हुए भी बृजेंद्र सिंह राठौर ने फरारी काटी और लगभग 4 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली खैर बाद में वह टीकमगढ़ न्यायालय से इस केस में बरी कर दिए गए और उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया लेकिन इस तीन चार साल के बीच में उन्हें अपनी अनुपस्थिति की कीमत 2013 का चुनाव हार कर चुकाना पड़ा।

दबंग छवि के रहे हैं नेता

मरहूम बृजेंद्र सिंह राठौर के बारे में उनके क्षेत्र के लोग बताते हैं कि राठौर बहुत ही दबंग छवि के नेता माने जाते रहे हैं वह जनता के लिए किसी भी हद तक लड़ने को तैयार रहते थे कई बार उनका अधिकारियों से भी इन्हीं चीजों के लिए वाद विवाद भी हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह ने भी मौत की पुष्टि करते हुए फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

राजीव सिंह के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट