राजधानी भोपाल के एक युवक का अजीब वीडियो वायरल हुआ है। वे एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ रहा है और उसके बाद अपने गमछे को फंदा बना कर गले से बांध रहा है। बता दे कि ये किस्सा भारत टॉकीज चौराहा का है। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। और सीपीआर देते हुए युवक को उतारा गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।
बता दे कि मंगलवारा थाना टीआई संदीप पवार ने कहा कि पुलिस के पहुंचने तक युवक फंदे पर लटक चुका था। टॉवर पर उसे एक दूसरे युवक ने संभाला हुआ था। फायरब्रिगेड की टीम हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के जरिए ऊपर पहुंची और वहीं से युवक को सीपीआर दिया जाने लगा।
टीआई पवार ने कहा कि युवक जब नीचे लाया गया तब वे बेहोश था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोई भी नही जानता कि वे युवक कौन है और कहा से आया था। वहां मौजूद लोगों ने भी उसकी पहचान नहीं कि है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसे कुछ पता चल सके।

