Home Tags Was admitted to Delhi AIIMS

Tag: was admitted to Delhi AIIMS

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत, दिल्ली एम्स में था भर्ती, अब एम्स बोला…

0

दिल्ली एम्स में भर्ती अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखलजे उर्फ छोटा राजन (Chhota Rajan) की मौत हो गई है. कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है। हालांकि कई मीडिया वेबसाइट इसकी पुष्टि कर भी रही हैं और नही भी।

डॉन छोटा राजन कोरोना संक्रमित (Coronavirus) था जिसके बाद उसे AIIMS Delhi में भर्ती कराया गया था। राजन को 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया था। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था।

छोटा राजन के खिलाफ मुम्बई में दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर देने में कारण उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई थी।

तिहाड़ जेल के सहायक जेलर ने सोमवार को फोन के माध्यम से सत्र अदालत को बताया था कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर कोविड-19 से संक्रमित हो गया है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। राजन के खिलाफ अपहरण, हत्या, तस्करी जैसे कई मामलों समेत 70 से ज्यादा केस दर्ज थे।

हालांकि छोटा राजन की मौत की खबर पर दिल्ली एम्स ने कहा है कि वह अभी जिंदा है उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।