Home Tags Will get free corona vaccine

Tag: will get free corona vaccine

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मिला वैक्सीन से भरा हुआ लावारिस ट्रक

0

देश में कोरोना वैक्सीन की कमी होने की खबर हर तरफ से आ रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में कोरोना वैक्सीन से भरा ट्रक लावारिस हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में लगभग दो लाख 40 हजार वैक्सीन मिली है। सात घंटे तक ये ट्रक चालू हालात में बिना ड्राइवर के सड़क किनारे खड़ा रहा।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है। जो वैक्सीन से भरे ट्रक को इंजन ऑन करके सड़क किनारे छोड़कर चला गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने नरसिंहपुर से इस ट्रक को रवाना कर दिया है। बता दे कि अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो वैक्सीन गलत हाथों में जा सकती थी और फिर कालाबाजारी होने के पूरे परिणाम बन सकते थे।

पुलिस ने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर देखा कि ट्रक में कोई ड्राइवर नहीं था। दस्तावेजों से जानकारी मिली कि ट्रक में कोरोना वैक्सीन है। ट्रांसपोर्टर ने बोला कि ड्राइवर से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।

देखा जा रहा है कि आज देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से कई राज्यों में 18-44 उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं दी जा रही है। क्योंकि उनके पास वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है।

1 मई को भारत पहुंचने वाली है स्पूतनिक V

0

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से मची तबाही के बीच मंगलवार को अच्छी खबरें सामने आई है। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) स्पुतनिक V (Sputnik V) भारत पहुंचने वाली है।

गौरतलब है कि भारत में इस समय दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जारी  है। सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए अमेरिका, यूरोप, रूस और जापान के ड्रग रेगुलेटर्स की मंजूरी वाली कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे चुकी है । और इसी सिलसिले में भारत को रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी (Sputnik V ) की पहली खेप 1 मई को मिलेगी।

बता दे कि रूस काफी पहले ही भारत के साथ वैक्सीन की एक साल में 850 मिलियन से अधिक खुराक के लिए पांच प्रमुख भारतीय निर्माताओं के साथ समझौते पर दस्तखत कर चुका है। वही वैक्सीन की ग्लोबल मार्केटिंग करने वाली का कहना है कि भारत में वैक्सीन का उत्पादन गर्मियों तक 50 मिलियन डोज तक पहुंच जाएगा।

दरअसल जानकारी रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) के प्रमुख किरिल दिमित्रिक (Kirill Dmitriev) ने दी है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस पहली खेप में कितनी डोज होंगी।

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान, 18 साल से ऊपर सभी लोगों को मुफ्त लगेगा कोरोना टीकास

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त में Corona का टीका (Vaccination) लगाये जाने की बात की है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 1.34 करोड़ टीकों के खरीद को भी मंजूरी दे दी है।

टीकों की खरीदी पर केजरीवाल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसे जल्द से जल्द खरीदा जाए और लोगों को जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगाया जाए।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में कहा था कि 1 मई से कोरोना टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा जिसमें 18 वर्ष से ज्‍यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने वैक्सीन निर्माता कंपनियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे वैक्‍सीन की कीमत 150 रुपये प्रतिडोज़ तक रखें, मुनाफा कमाने के लिए पूरा जीवन बचा है। यह वक्‍त लाभ कमाने का नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से भी टीके की कीमत तय करने का अनुरोध किया है।