Home Tags WTC Final 2023

Tag: WTC Final 2023

Team India: भारतीय दिग्गज ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, WTC फाइनल में AUS से कैसे जीतेगा भारत

0

IND vs Aus: टीम इंडिया के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का सुनहरा मौका है। 2021 WTC फाइनल में टीम को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम के बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। 7 से 11 जून तक यह मैच इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम के एक खिलाड़ी की सलाह टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।

इस खिलाड़ी की सलाह होगी फायदेमंद- लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने बुधवार को कहा कि चेतेश्वर पुजारा के लंबे समय से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले वह अपने साथी खिलाड़ियों को बहुमूल्य सलाह दे सकते हैं। पुजारा वहां की परिस्थितियों से भलीभांति परिचित है, उन्होंने सक्सेस की कप्तानी भी की है, पुजारा का अनुभव देखते हुए उनकी सलाह टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। खास तौर से कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के खिलाफ जो इसी काउंटी टीम की ओर से खेलते हैं।

पिच को लेकर कही यह बड़ी बात- स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए लिटिल मास्टर ने कहा, “ वह पुजारा है, इसका मतलब यह कि उनको पता है कि द ओवल की पिच किस तरह का बरताव कर रही है। शायद उन्होंने ओवल में नहीं खेला हो, लेकिन उनकी निगाहें इस पर जरूर रही होंगी की वहां पर क्या चल रहा है। गौरतलब है आईपीएल के दौरान चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में थे और काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे थे। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया।

WTC Final 2023: WTC फाइनल से पहले ICC ने प्राइज मनी का किया खुलासा, जानिए विजेता टीम मिलेगी कितनी प्राइज मनी

0

WTC Final 2023 Prize Money: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच जून के महीने में खेला जाएगा। दोनो टीमों के बीच यह खिताबी मैच 7 जून से 11 जून के बीच लंदन में ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले ICC की ओर से एक बड़ा ऐलान किया है। ICC ने विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि की घोषणा की है। खुद आईसीसी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

विनिंग टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी- ओवल के मैदान में होने वाले फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम को टेस्ट मेस (गदा) के साथ ही इनामी राशि भी दी जाएगी। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल की विजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (13.23 करोड़ रूपये) की रकम दी जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 800,000 डॉलर (6.61 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिलेगी। आइसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। आइसीसी ने बताया कि प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनामी राशि 2019-2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समान ही है

अन्य टीमों को भी मिलेगी प्राइज मनी- आइसीसी ने इस बात का भी ऐलान किया है कि अन्य टीमों को भी कुल पर्स से राशि दी जाएगी। WTC 2021-23 में हिस्सा लेने वाली सभी नौ टीमों को 3.8 मिलियन के कुल पर्स से नंबर तीन पर रहने वाली साउथ अफ्रीका को 450,000 डॉलर की रकम मिलेगी। चौथे स्थान पर रही इंग्लैंड को 350,000 डॉलर की राशि दी जाएगी। बाकी बची हुई टीमों न्यूजीलैंड (6), पाकिस्तान (7), वेस्ट इंडीज (8) और बांग्लादेश (9) को 100,000 डॉलर की रकम दी जाएगी।