Home Tags Yogi adityanath

Tag: yogi adityanath

कैराना मामले पर योगी आदित्यनाथ ने उगला ज़हर, कहा ’60 फीसदी आबादी हुई है कम।’

1

ओवैसी का भाजपा से सवाल, “मुज़फ्फरनगर दंगे के बाद 50,000 मुसलमानों ने किया पलायन, कौन है ज़िम्मेदार?”

1

NewBuzzIndia:

कैराना पलायन मामले से उत्तर प्रदेश राजनीति ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति में एक हलचल पैदा हो गया है। हुकुम सिंह ने जब अपना ‘हुकुम का इक्का’ फेंका तो उन्हें भी अंदाज़ा नहीं रहा होगा की उनके इस कदम से प्रदेश की सियासत किस तरह से प्रभावित होगी।

साल 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 मुसलमानों के पलायन करने का दावा करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (18 जून) को भाजपा से कहा कि क्या वह वहां एक तथ्यान्वेषी टीम भेजेगी, जैसा कि इसने हिंदुओं के कथित पलायन के मुद्दे पर कैराना भेजी है। हैदराबाद से लोक सभा सदस्य ने उत्तर प्रदेश के कैराना से कथित तौर पर पलायन करने वाले 346 परिवारों की सूची को ‘फर्जी’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नाटक करना भाजपा और सपा दोनों के हितों के अनुकूल बैठता है।
ओवैसी ने दावा किया कि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 से अधिक लोगों ने अपना मूल स्थान छोड़ दिया जहां वे पीढ़ियों से रहते आ रहे थे। उन्होंने इसे देश की आजादी के बाद अल्पसंख्यकों को सामूहिक रूप से हटाने का कार्य बताया। उन्होंने कहा, ‘क्या भाजपा एक तथ्यान्वेषी टीम भेजेगी ? (मुजफ्फरनगर दंगों के बाद) विस्थापित हुए 50,000 लोगों के साथ क्या हुआ उसका पता लगाने के लिए क्या भाजपा कोई समय निकालेगी?’

कैराना मामले पर योगी आदित्यनाथ ने उगला ज़हर, पढ़ें पूरी खबर

ओवैसी ने दावा किया कि मूल रूप से उसके (भाजपा) पास कोई और मुद्दा नहीं है और यह (कैराना मुद्दा) भाजपा का असली चेहरा उजागर करता है जो सबका साथ सबका विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और सपा दोनों के लिए उपयुक्त बैठता है, भाजपा बहुसंख्यक समुदाय के बीच डर की भावना पैदा करना चाहती है। सपा मुसलमानों को यह संदेश देना चाहती है कि यदि आप सपा को नहीं चुनते हैं तो आप असुरक्षित हैं। इस तरह यह नाटक भाजपा और सपा, दोनों के अनुकूल बैठता है।
उन्होंने कहा कि जब ऐसा मुद्दा सामने आता है तो सपा खुश होती है क्योंकि इसे अपने मकसद में नाकाम रहने और कुशासन पर सवालों का जवाब नहीं देना पड़ता है। ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम अगले साल के शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक गठबंधन बनाने के लिए विकल्प खुले रखे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सब जानते है, उन्हें रघुराम राजन जैसे विशेषज्ञों की जरूरत नही : राहुल गांधी

1

Newbuzzindia: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दोबारा पद न संभालने के बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बीजेपी को घेर लिया गया है। रघुराम राजन ने आज कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा वो एकेडमिक के क्षेत्र में वापस लौट जाएंगे।

रघुराम राजन के बयान के बाद विपक्षियों ने मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है । पहले तो पूर्व वित्तमंत्री पी चितंबरम ने मोदी सरकार पे हमला बोलते हुए कहा की – “काफी निराश और दुख की बात है कि रघुराम राजन ने अपने कार्यकाल के पूरा होने पर अपना पद छोड़ने की बात कही है। रघुराम राजन के इस निर्णय से मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। यह सरकार रघुराम राजन के योग्य ही नहीं थी”

इसके बाद अब राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार के ऊपर हमला बोलते हुए कहा है की मोदी जी बहुत समझदार वह सब जानते हैै, उन्हें रघुराम राजन जैसे विशेषज्ञों की जरूरत नही है ।

राजन के बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने भी मोदी सरकार पे हमले तेज कर दिए है । आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्‍ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि रघुराम राजन के बाद आरबीआई का गवर्नर कौन होगा? साध्वी प्रज्ञा, योगी आदित्यनाथ, गिरिराज सिंह, संगीत सोम या फिर माल्या, ललित मोदी….

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

Big News: UP में मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय, योगी आदित्यनाथ होंगे भाजपा का चेहरा

0

#newbuzzindia/UP | उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव में विजय पाने के लिए अभी से सभी राजनैतिक दलों ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। उत्तरप्रदेश का चुनाव, अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक भयावक होता है। यूपी पर विजय पाना, दिल्ली की गद्दी पाने जैसा है। इसलिए यहाँ हर दाल चाहता है की उसकी पार्टी की जीत हो।

ऐसे में भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है। भाजपा ने अपनी सभाये शुरू कर दी है तो वहीँ दूसरे दाल भी वहुनाव की तैयारी में जुट गए है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसे बनाया जाए।

इस बात से तो बीजेपी ने पर्दा भी उठा दिया है और आखिरकार तनातनी ख़त्म करते हुए योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान सौपने का विचार बना लिया है।

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों बीजेपी कोर कमेटी और आरएसएस के बीच गुपचुप तरीके से एक बैठक हुई। जिसमें मोदी की पसंद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जगह गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को यूपी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन गई है। जिसका ऐलान बीजेपी जल्द ही करने वाली है।

जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत की बात से मोदी भी सहमत नजर आए। संघ किसी भी हालत में नहीं चाहता था कि यूपी में बीजेपी का चेहरा योगी आदित्यनाथ के अलावा कोई दूसरा बने। साथ ही बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेता भी संघ की बात से सहमत नजर आए। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने को हरी झंडी दिखा दी।

चुनाब के इस रण में अब देखना यह होगा कि बीजेपी कितनी जल्द योगी आदित्यनाथ को बीजेपी की तरफ से यूपी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का ऐलान करती है और क्या एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस का हिंदुत्व का यह दांव सही साबित हो पाता है कि नहीं?

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस नही भाजपा होगी गुटबाजी की शिकार, अपनों से ही हारेगी भाजपा !

0

Newbuzzindia: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है राजनैतिक माहौल गर्म होता जा रहा है । हो भी क्यों ना, उत्तरप्रदेश भारत की सबसे बड़ी विधानसभा जो है । भाजपा जहां एक ओर उत्तरप्रदेश में जीतकर राज्यसभा में अपने आप को मजबूत करना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस भी उत्तरप्रदेश में जीतकर अपनी खोई जमीन वापिस पाना चाहती है ।

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर उम्मीद की किरण लेकर आए है । प्रशांत किशोर चाहते है की प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बनाया जाए, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है । प्रशांत किशोर उत्तरप्रदेश में डेरा डाल चुके है और जिला स्तर के नेताओं के साथ बैठक भी कर रहे है ।

तो वहीं दूसरी ओर आम चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली भाजपा को उत्तरप्रदेश के खासी उम्मीदें है । लेकिन अपनी एकजुटता के लिए जाती रही भाजपा इस बार गुटबाजी का शिकार हुई दिखाई देती है । जब से मुख्यमंत्री पद के दावेदार की दौड़ शुरू हुई है भाजपा के सभी दिग्गज नेता अपना पूरा दम लगा रहे है ।

भाजपा में जबसे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की चर्चा शुरू हुई है कई नाम सामने आ रहे है। जिसमे स्मृति ईरानी , योगी आदित्यनाथ , वरुण गांधी और राजनाथ सिंह प्रमुख है । भाजपा के लिए ये ये निर्णय लेना मुश्किल होता जा रहा है की किसे मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जाए ।

वरुण गांधी और योगी आदित्यनाथ दोनों की ही आक्रामक हिंदूवादी नेता की छवि है तो किसी एक को चुनने पर दलित और मुस्लिम वोटों का धुर्वीकरण होना तय है । दोनों ही नेताओं के समर्थक अपने नेताओं के लिए जिस तरह अभियान चला रहे है उससे ये बात तो साफ़ है की जो भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनेगा बाकी नेताओं के वोट बैंक का धुर्वीकरण होना तय है ।

वहीं खबर तो ये भी आ रही है की मेनका गांधी और वरुण गांधी भी पार्टी में खुश नही है । कहा जा रहा है की मेनका गांधी और वरुण गांधी को पार्टी में
उचित पद और सम्मान नही मिल रहा है । मेनका गांधी और वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहें भी तेज होती जा रही है । अगर ऐसा होता है और वरुण गांधी मुख्यमंत्री पद के दावेदार बनते है तो भाजपा के लिए मुश्कित और बड़ सकती है ।

कुछ भी हो भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पद का दावेदार चुनना किसी चुनौती से कम नही है । देखना दिलचस्प होगा की भाजपा किस तरह इस मुश्किल का सामना कर पाती है ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

साध्वी प्राची के फिर से बिगड़े बोल, ‘मुस्लिम मुक्त भारत हो।’

0

NewBuzzIndia:

  अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा में अपनी बढ़त बढ़ाने के नज़रिए से उत्तर प्रदेश चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में साध्वी प्राची के ऐसे बयान जो सांप्रदायिक तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम कर रहा है, बीजेपी का नुकसान ही करेगा।

रुड़की में एक सभा में साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बोल कहे हैं। साध्वी कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए। रुड़की पहुंची साध्वी प्राची ने यहां कई विवादित ब्यान दिए। उन्होंने  न सिर्फ शाहरूख खान और आमिर खान पर हमला बोला बल्कि यह तक कह डाला कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके हैं अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने शाहरुख खान पर बोलते हुए कहा कि दो फ़िल्म फ्लॉप होते ही शाहरुख़ को हिंदुओं की याद आने लगी है। ऐसा ही आमिर खान की आने वाली फिल्म के साथ होना चाहिए। आमिर की फ़िल्म में चूहे ही दंगल करते नजर आएंगे। ये खाते हिंदुस्तान की और गाते हैं पाकिस्तान की।

रुड़की के लंढोरा में कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन के महल पर हुए हमले के बारे में उन्होंने कहा रंगमहल पर जो हमला हुआ है वो एक सोची समझी साजिश है। हिन्दुस्तान को कांग्रेस मुक्त तो हमने कर दिया अब जरूरत है कि मुस्लिम मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा अगर भाजपा योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है तो भाजपा की 300 सीट आएंगी और उत्तर प्रदेश अत्याचार से मुक्त होगा। मुस्लिम मुक्त उत्तर प्रदेश होगा और उत्तम प्रदेश बन जाएगा।

पीएम मोदी के जबरा फेन हुए शाहरुख़ खान , “मेक इन इंडिया” को बताया बेहतरीन !

0

Newbuzzindia: असहिष्णुता पर दिए अपने बयान को लेकर भाजपा के समर्थकों के निशाने पर आए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के साथ मंच पर दिखे शाहरुख ने पार्टी की तरफ दोस्ती के कदम बढ़ा दिए हैं। भाजपा प्रवक्ता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की किताब के विमोचन समारोह में शाहरुख ने पुराने सारे गिले-शिकवे दूर करने की भरपूर कोशिश की और कुछ हद तक इसमें सफल भी रहे।

इस दौरान शाहरुख ने कहा कि मेक इन इंडिया का कार्यक्रम पीएम मोदी की सबसे खास और बेहतरीन पहल है और इसको लेकर मुंबई और उन्हें इस पर गर्व है। शाहरुख ने इस बड़े आयोजन के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की भी काफी तारीफ की तो इस पर सीएम साहब ने भी अभिनेता की प्रशंसा की। सीएम फड़नवीस ने तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं के आईकॉन बन चुके शाहरुख खान के महाराष्ट्र में रहने पर उन्हें गर्व है। बता दें कि शाहरुख इससे पहले भी पीएम मोदी तारीफ कर चुके हैं।

शाहरुख ने बढ़ते विरोध के बीच एक बार असहिष्णुता से जुड़े अपने बयान को गलत समझ लेने की बात कहते हुए खेद जताया था. वहीं दूसरी बार अपने एक फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि उनसे बड़ा देशभक्त दूसरा कोई नहीं है। उन्होंने तब भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था।

गौरतलब है कि भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी, कैलाश विजयवर्गीय और साध्वी प्राची ने नवंबर में दिए असहिष्णुता संबंधी बयान पर हमला करते हुए शाहरुख को पाकिस्तान भेज देने की बात कही थी। इसके उलट वहीं बुधवार को शाहरुख भाजपा  नेताओं के साथ काफी घुले-मिले दिखे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

युवाओं के आइकॉन शाहरुख़ खान के महाराष्ट्र में रहने पर मुझे गर्व है : देवेन्द्र फड़नवीस