Home Tags Youth arrives

Tag: Youth arrives

कमलनाथ पर हुई एफआईआर के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ क्राइम ब्रांच को सौपा आवेदन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस जहां सरकार पर लगातार वार कर रही है वहीं बीजेपी भी चुप बैठने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ पर एफआईआर के बाद अब अब कांग्रेस सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।

बता दे कि कांग्रेस ने प्रशासन से सीएम चौहान पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व महापौर विभा पटेल, विधायक कुणाल चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एफआईआर के लिए क्राइम ब्रांच में आवेदन सौंपा है।

वहीं शिवराज सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस क्राइम ब्रांच में शिकायती आवेदन सौंपेगी। तो दूसरी तरफ बीजेपी फिर आज दूसरे जिलों में कमलनाथ के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कराएगी।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का मैसेज पहुँचते ही प्लाज्मा डोनेट करने, भिलाई से दिल्ली पहुँचा युवक

0

बढ़ते कोरोना संक्रमण में संक्रमित होने के डर से जब लोग अपनों का साथ छोड़ रहे हैं ऐसे नाजुक वक्त में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने मानवता की मिसाल पेश की है।

Youth Congress National President tweet

युवा कांग्रेस अध्यक्ष का फोन आते ही मोहम्मद शाहिद भिलाई से दिल्ली पहुँचे और जरूरतमंद को प्लाज्मा डोनेट किया। प्लाज्मा डोनेट करने के दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी अस्पताल में मौजूद रहे और भिलाई के इस युवा नेता को इस साहसिक कदम के लिए धन्यवाद कहा।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास द्वारा #SOSIYC कैंपेन राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके द्वारा जरूरतमंद लोगों को दवाईयां, बेड के साथ साथ प्लाज्मा भी उपलब्ध कराया जाता है।

इसी के तहत जब मुझे दिल्ली में एक जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेशन का फोन आया तो मैं अपने साथी संदीप वोरा के साथ दिल्ली पहुँचा और वेदांता अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट किया। शाहिद ने इस दौरान देशवासियों से एक-दूसरे से मदद की अपील की है।

मोहम्मद शाहिद के अनुसार एंटीबॉडी छह महीने तक एक व्यक्ति में रहती है और वह तीन बार प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओ और युवा लोगो से यहीं अपील करना चाहता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी करके लोगों की जान बचाये क्योकि सरकार तो इस संक्रमण में दौर में चुप बैठी है।

शाहिद ने कहा अगर मैं दिल्ली जाकर प्लाज्मा डोनेट कर सकता हूं, तो लोगो को अपने आस-पड़ोस व अन्य जगहों पर बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा अगर किसी और को भी मेरी जरूरत पड़ेगी तो प्लाज्मा डोनेट करूंगा।